Beyond the Breaking News

French Open 2026: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, राफेल जोडर पर दर्ज की शानदार जीत

फ्रेंच ओपन 2026 News

French Open 2026: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, राफेल जोडर पर दर्ज की शानदार जीत
अलेक्जेंडर ज्वेरेव न्यूजFrench Open 2026Alexander Zverev News

फ्रेंच ओपन 2026 में अकेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोडर को 7-6 (3) 6-1 6-3 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

French Open 2026 : फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, राफेल जोडर पर दर्ज की शानदार जीत फ्रेंच ओपन 2026 में अकेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोडर को 7-6 6-1 6-3 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।दूसरे वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मंगलवार को युवा खिलाड़ी राफेल जोडर पर 7-6 6-1 6-3 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। इसी के साथ वह 6 साल में पांचवीं बार रोलैंड गैरोस के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पिछले साल फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव को कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर पहले सेट में 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 29 साल के ज्वेरेव बिल्कुल भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने 2-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2 घंटे 17 मिनट में जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने और इस सीजन में क्ले कोर्ट पर 19 जीत के साथ सबसे आगे रहने के बावजूद, 19 साल का यह खिलाड़ी पहला सेट जीतने की राह पर लग रहा था, उन्होंने सर्व तोड़कर 5-2 की बढ़त बना ली। लेकिन ज्वेरेव की काबिलियत काम आई, और जर्मन खिलाड़ी ने अगले छह में से पांच गेम जीतकर मैच को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। इसके बाद ज्वेरेव तेजी से 3-3 की बराबरी पर पहुंचे और फिर लगातार चार प्वाइंट्स जीतकर सेट अपने नाम कर लिया। वहां से ज्वेरेव पूरी तरह हावी हो गए। अपनी पहली सर्व पर 71 प्रतिशत प्वाइंट्स जीतकर और जोरदार फोरहैंड लगाते हुए, उन्होंने दूसरे सेट में 1-1 की बराबरी से लगातार सात गेम जीते और दो सेट की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।इस साल ज्वेरेव ने यहां पांच मुकाबलों में सिर्फ एक सेट गंवाया है और अब जब यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, तो ज्वेरेव खुद को अपने पहले ग्रैंड स्लैम का प्रबल दावेदार मान सकते हैं। ज्वेरेव का अगला मुकाबला या तो याकूब मेन्सिक से होगा या फिर जोआओ फोंसेका से होगा।मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, 'यह काफी मुश्किल था। पहले सेट में वह लय में थे। मैं बहुत पीछे था और बहुत ज्यादा डिफेंसिव खेल रहा था। गेंद उतनी ऊंची नहीं उछल रही थी, इसलिए मुझे थोड़ा ज्यादा सीधा खेलना पड़ा। मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं टूर्नामेंट में बने रहना चाहता हूं। मैं उन मुकाबलों को जीतना चाहता हूं, जिन्हें मैं नहीं जीत पाया था। यही मेरा लक्ष्य है। मुझे लगता है कि आज एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ मेरा बहुत कड़ा इम्तिहान था। मैं इसमें कामयाब रहा, मैं जीत गया। मैं सेमीफाइनल में पहुंचकर खुश हूं।'राहिल सैयद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स सेक्शन के साथ जुड़े हुए हैं। राहिल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, रेसलिंग, बैडमिंटन आदि सभी प्रकार के खेलों को कवर करते हैं। खेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर को दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचाना इनकी प्रायोरिटी होती है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से राहिल फरवरी 2023 में जुड़े थे। संस्थान में अपनी जर्नी के दौरान इन्होंने आईपीएल, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी कवर की है। इसके अलावा इन्होंने 2024 का यूरो कप, कोपा अमेरिका 2024 और फुटबॉल के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी कवर किए हैं। टेनिस में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन जबकि ओलंपिक 2024 जैसे बड़े इवेंट्स भी कवर कर चुके हैं। पत्रकारिता का अनुभव- 2021 में राहिल ने डिजिटल पत्रकारिता का अपना सफर तेज तरार न्यूज चैनल से शुरू किया था। जहां उन्होंने सभी प्रकार की बीट पर काम किया था, जिसमें क्राइम, मनोरंजन, खेल आदि सभी बीट शामिल थीं। उसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में स्पोर्ट्जविकी जॉइन किया था। स्पोर्ट्जविकी में राहिल मुख्य रूप से क्रिकेट पर खबरें बनाते थे। इनको डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल हो गए हैं। राहिल सैयद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी हॉनर्स किया है। उसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया था।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद.

French Open 2026: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, राफेल जोडर पर दर्ज की शानदार जीतफ्रेंच ओपन 2026 में अकेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोडर को 7-6 6-1 6-3 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।दूसरे वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मंगलवार को युवा खिलाड़ी राफेल जोडर पर 7-6 6-1 6-3 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। इसी के साथ वह 6 साल में पांचवीं बार रोलैंड गैरोस के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पिछले साल फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव को कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर पहले सेट में 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 29 साल के ज्वेरेव बिल्कुल भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने 2-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2 घंटे 17 मिनट में जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने और इस सीजन में क्ले कोर्ट पर 19 जीत के साथ सबसे आगे रहने के बावजूद, 19 साल का यह खिलाड़ी पहला सेट जीतने की राह पर लग रहा था, उन्होंने सर्व तोड़कर 5-2 की बढ़त बना ली। लेकिन ज्वेरेव की काबिलियत काम आई, और जर्मन खिलाड़ी ने अगले छह में से पांच गेम जीतकर मैच को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। इसके बाद ज्वेरेव तेजी से 3-3 की बराबरी पर पहुंचे और फिर लगातार चार प्वाइंट्स जीतकर सेट अपने नाम कर लिया। वहां से ज्वेरेव पूरी तरह हावी हो गए। अपनी पहली सर्व पर 71 प्रतिशत प्वाइंट्स जीतकर और जोरदार फोरहैंड लगाते हुए, उन्होंने दूसरे सेट में 1-1 की बराबरी से लगातार सात गेम जीते और दो सेट की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।इस साल ज्वेरेव ने यहां पांच मुकाबलों में सिर्फ एक सेट गंवाया है और अब जब यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, तो ज्वेरेव खुद को अपने पहले ग्रैंड स्लैम का प्रबल दावेदार मान सकते हैं। ज्वेरेव का अगला मुकाबला या तो याकूब मेन्सिक से होगा या फिर जोआओ फोंसेका से होगा।मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, 'यह काफी मुश्किल था। पहले सेट में वह लय में थे। मैं बहुत पीछे था और बहुत ज्यादा डिफेंसिव खेल रहा था। गेंद उतनी ऊंची नहीं उछल रही थी, इसलिए मुझे थोड़ा ज्यादा सीधा खेलना पड़ा। मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं टूर्नामेंट में बने रहना चाहता हूं। मैं उन मुकाबलों को जीतना चाहता हूं, जिन्हें मैं नहीं जीत पाया था। यही मेरा लक्ष्य है। मुझे लगता है कि आज एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ मेरा बहुत कड़ा इम्तिहान था। मैं इसमें कामयाब रहा, मैं जीत गया। मैं सेमीफाइनल में पहुंचकर खुश हूं।'राहिल सैयद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स सेक्शन के साथ जुड़े हुए हैं। राहिल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, रेसलिंग, बैडमिंटन आदि सभी प्रकार के खेलों को कवर करते हैं। खेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर को दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचाना इनकी प्रायोरिटी होती है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से राहिल फरवरी 2023 में जुड़े थे। संस्थान में अपनी जर्नी के दौरान इन्होंने आईपीएल, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी कवर की है। इसके अलावा इन्होंने 2024 का यूरो कप, कोपा अमेरिका 2024 और फुटबॉल के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी कवर किए हैं। टेनिस में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन जबकि ओलंपिक 2024 जैसे बड़े इवेंट्स भी कवर कर चुके हैं। पत्रकारिता का अनुभव- 2021 में राहिल ने डिजिटल पत्रकारिता का अपना सफर तेज तरार न्यूज चैनल से शुरू किया था। जहां उन्होंने सभी प्रकार की बीट पर काम किया था, जिसमें क्राइम, मनोरंजन, खेल आदि सभी बीट शामिल थीं। उसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में स्पोर्ट्जविकी जॉइन किया था। स्पोर्ट्जविकी में राहिल मुख्य रूप से क्रिकेट पर खबरें बनाते थे। इनको डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल हो गए हैं। राहिल सैयद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी हॉनर्स किया है। उसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया था।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अलेक्जेंडर ज्वेरेव न्यूज French Open 2026 Alexander Zverev News French Open News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

JEE Advanced 2026 Result Out: जेईई में 56,880 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 10,107 लड़कियां भी सफल; यहां देखें सूचीJEE Advanced 2026 Result Out: जेईई में 56,880 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 10,107 लड़कियां भी सफल; यहां देखें सूचीJEE Advanced 2026 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष
Read more »

IPL 2026 RCB ने जीता लेकिन Vaibhav Suryavanshi को मिले आधे दर्जन अवॉर्ड, जानें ऑरेन्ज कैप के साथ और क्या-क्या मिला | Vaibhav Suryavanshi Won 7 Awards Including Mvp Potm Orange Cap See All Ipl 2026 Awards Winners ListIPL 2026 RCB ने जीता लेकिन Vaibhav Suryavanshi को मिले आधे दर्जन अवॉर्ड, जानें ऑरेन्ज कैप के साथ और क्या-क्या मिला | Vaibhav Suryavanshi Won 7 Awards Including Mvp Potm Orange Cap See All Ipl 2026 Awards Winners ListIPL 2026 Award List: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के बाद कुल 14 अवॉर्ड बांटे गए, जिसमें से 7 पर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा किया।
Read more »

CBSE Class 12th: आज से शुरू होना था पुनर्मूल्यांकन आवेदन, लेकिन वेबसाइट पर दिख रहा ‘Under Maintenance’ संदेश,CBSE Class 12th: आज से शुरू होना था पुनर्मूल्यांकन आवेदन, लेकिन वेबसाइट पर दिख रहा ‘Under Maintenance’ संदेश,CBSE Re-evaluation Portal 2026: सीबीएसई कक्षा 12 के री-इवैल्युएशन और पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज के लिए 2026 पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
Read more »

French Open 2026: इस खिलाड़ी ने महिला अंपायर पर की अभद्र टिप्पणी, लगा लाखों का जुर्मानाFrench Open 2026: इस खिलाड़ी ने महिला अंपायर पर की अभद्र टिप्पणी, लगा लाखों का जुर्मानापराग्वे के एक स्टार टेनिस खिलाड़ी ने जैसी टिप्पणी की, उससे फ्रेंच ओपन में भारी विवाद खड़ा हो गया. मामला बढ़ने पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने सख्त कार्रवाई करते हुए खिलाड़ी पर भारी जुर्माना ठोक दिया.
Read more »

French Open 2026: एक बयान और 72 लाख रुपये का चूना... महिला अंपायर पर कमेंट करके फंस गया पैराग्‍वे का खिलाड़ी - french open 2026 65000 euro fined on paraguay tennis star after his derogatory remark on women umpireFrench Open 2026: एक बयान और 72 लाख रुपये का चूना... महिला अंपायर पर कमेंट करके फंस गया पैराग्‍वे का खिलाड़ी - french open 2026 65000 euro fined on paraguay tennis star after his derogatory remark on women umpireफ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पैराग्‍वे के खिलाड़ी एडोल्‍फो डेनियल वालेजो पर करीब 72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वालेजो को महिला अंपायर पर भद्दी टिप्‍पणी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
Read more »

Indonesia Open 2026: पीवी सिंधू ने दूसरे दौर में बनाई जगह, श्रीकांत-लक्ष्य सेन बाहर - pv sindhu advances in indonesia open 2026 srikanth sen outIndonesia Open 2026: पीवी सिंधू ने दूसरे दौर में बनाई जगह, श्रीकांत-लक्ष्य सेन बाहर - pv sindhu advances in indonesia open 2026 srikanth sen outपीवी सिंधू ने इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन पहले ही दौर में बाहर हो गए। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में मालविका बंसोड़, त्रीसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा भी बाहर हुए, लेकिन पुरुष डबल्स में हरिहरन-अर्जुन आगे...
Read more »



Render Time: 2026-06-03 07:23:12