Beyond the Breaking News

Gold-Silver Rate Fall: 13 दिन में ₹27000 चांदी सस्ती... आज भी बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Silver Price News

Gold-Silver Rate Fall: 13 दिन में ₹27000 चांदी सस्ती... आज भी बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने का भाव
Gold RateGold Silver Rate FallSilver Price Crash From High

Gold-Silver Rate Fall Today: सोना-चांदी की कीमतें मंगलवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही गोता लगा गईं. चांदी तो एक झटके में 4400 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई और अब हाई लेवल से 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

Gold-Silver Rate Fall: 13 दिन में ₹27000 चांदी सस्ती... आज भी बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने का भाव Gold-Silver Rate Fall Today: सोना - चांदी की कीमतें मंगलवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही गोता लगा गईं.

चांदी तो एक झटके में 4400 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई और अब हाई लेवल से 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. सोना-चांदी फिर सस्ता हुआ है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में खुलते ही तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी का भाव तो अचानक 4400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गया.

सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद अचानक आए तेज उछाल के बाद से अब तक 1 Kg Silver Price 27,000 रुपये से ज्यादा गिर चुका है. वहीं ताजा गिरावट के बाद अब अपने हाई से चांदी अब 1.85 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. सोना भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए टूटा है.

सरकार ने कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था, तो बीते 13 मई को अचानक चांदी का भाव एमसीएक्स पर 3 लाख रुपये के पार निकल गया था. लेकिन इसके बाद ये एक-दो दिन को छोड़ दें, तो बिखरी ही है.

तब से अब तक 13 दिनों में इसका भाव 3,00,238 रुपये से टूटकर ताजा गिरावट के साथ 2,72,265 रुपये पर आ गया है और इस हिसाब से देखें तो Silver 27,973 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली वायदा चांदी 2,76,716 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और मंगलवार को खुलते ही ये 4,451 रुपये सस्ती हो गई.

वहीं इसके हाई लेवल से तुलना करें, तो जनवरी में रिकॉर्ड तेजी के साथ चांदी 4,57,328 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी और यहां से अब 1,85,063 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. अचानक चांदी 5000 रुपये महंगी, 10 ग्राम सोने का ये है भाव'क्रैश आने वाला है', रॉबर्ट कियोसाकी बोले- शिकार न बनें, सोना-चांदी ही सहाराटूटा है, बल्कि वायादा सोना भी मंगलवार को फिसला है.

एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 5 जून की एक्सपायरी वाला 24 Karat Gold अपने पिछले बंद 1,59,081 रुपये की तुलना में गिरकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया. इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने का भाव अब अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये से 44,884 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो चुका है.

भी इंपोर्ट ड्यूटी हाईक के बाद तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया था. 13 मई को ये 1,62,186 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन अब इसकी कीमत यहां से 4,086 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी है. वायदा कारोबार में मई महीने में सोना-चांदी की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव पर नजर डालें, तो ये महंगे हुए हैं.

जहां बीते महीने के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,456 रुपये प्रति किलो थी और ताजा भाव से तुलना करें, तो ये करीब 27 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है. वहीं सोना इस दौरान 1,51,111 रुपये प्रति 10 ग्राम से 7 हजार रुपये से अधिक महंगा हुआ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Gold Rate Gold Silver Rate Fall Silver Price Crash From High Gold Rate Fall From High Gold Rate Today Silver Rate Today 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1 Kg Silver Price MCX Gold Silver Fall MCX Gold Silver Rate Update 26 May Gold Rate 26 May Silver Rate Business News Comodity Price Update Sona-Chandi Ka Bhav Sone Ka Bhav Chandi Ka Bhav Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility News Update Utility Photo Utility Image सोना-चांदी सस्ता सोना सोने का भाव चांदी चांदी का भाव एमसीएक्स यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी की खबर सोना-चांदी की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता हुआ या महंगा? चांदी तो अब हाई से ₹1.85 लाख सस्तीGold-Silver Rate: सोना सस्ता हुआ या महंगा? चांदी तो अब हाई से ₹1.85 लाख सस्तीGold Silver Rate Weekly Update: सोना-चांदी की कीमतों में एमसीएक्स से घरेलू बाजार तक में बदलाव देखने को मिला है. तमाम उतार-चढ़ाव के बाद सोना जहां हाई से 44000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है, तो वहीं चांदी हाई से अब 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
Read more »

अचानक चांदी 5000 रुपये महंगी, 10 ग्राम सोने का ये है भाव... Gold Silver New Ratesअचानक चांदी 5000 रुपये महंगी, 10 ग्राम सोने का ये है भाव... Gold Silver New RatesGold Silver Rate Update: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है, लेकिन इस तेजी के बाद भी गोल्ड-सिल्वर दोनों कीमती धातुएं अपने हाई से काफी सस्ती (Gold-Silver Cheaper From High) मिल रही हैं.
Read more »

Zymkhana Club Delhi: ₹129 करोड़ का नेटवर्थ, ₹217 करोड़ का MF निवेश, ₹27000 करोड़ की तो जमीन हैZymkhana Club Delhi: ₹129 करोड़ का नेटवर्थ, ₹217 करोड़ का MF निवेश, ₹27000 करोड़ की तो जमीन हैDelhi Zymkhana Club Networth: दिल्ली में बेहद अमीर-उमरा या रसूख वाले लोगों (Elite Class) का क्लब है दिल्ली जिमखाना क्लब। केंद्र सरकार ने इसकी जमीन की लीज कैंसिल कर दी है। इसलिए इन दिनों यह चर्चा में है। आपको पता है कि यह क्लब कितना अमीर है? यहां...
Read more »

Delhi Gymkhana Club: Networth of ₹129 crore, ₹217 crore MF investment, ₹27000 crore landDelhi Gymkhana Club: Networth of ₹129 crore, ₹217 crore MF investment, ₹27000 crore landDelhi Gymkhana Club is a very rich and elite club in Delhi. The Central Government has cancelled the lease of its land. Currently, it is in the news.
Read more »

कानपुर सराफा बाजार में चांदी ने भरी भारी उछाल, एक दिन में साढ़े चार हजार रुपये बढ़े दाम - kanpur gold silver prices soar silver jumps 4500 rs in a dayकानपुर सराफा बाजार में चांदी ने भरी भारी उछाल, एक दिन में साढ़े चार हजार रुपये बढ़े दाम - kanpur gold silver prices soar silver jumps 4500 rs in a dayकानपुर में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है, चांदी एक दिन में 4,500 रुपये महंगी हुई। यह वृद्धि प्रधानमंत्री की अपील और आयात नियंत्रण के नए सरकारी दिशानिर्देशों के कारण हुई आपूर्ति में कमी का परिणाम है।
Read more »

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दामGold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दामGold-Silver Price Today: अगर आपको भी सोने या चांदी के जेवर बनवाने हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है. क्योंकि सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट बनी हुई है. सोने और चांदी की कीमतें बेहद कम हो गई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-05-31 15:42:29