Greenland Row: फ्रांस-इंग्लैंड और जर्मनी जैसे देशों ने ग्रीनलैंड भेजी अपनी सेना, NATO देशों ने लॉन्च किया ऑपरेशन European Countries like France England and Germany NATO Launched Operation Arctic Endurance विदेश
" Greenland Row: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दी है, जो लंबे वक्त से विवाद का विषय बन गई है. अमेरिका की धमकी की वजह से कई नाटो देशों ने ऑपरेशन आर्कटिक एंडयोरेंस नाम से एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया.
इसके लिए कई यूरोपीय देशों ने अपने सैनिकों को ग्रीनलैंड में भेजा है. Advertisment ग्रीनलैंड भेजे जा रहे हैं इतने सैनिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस ने 15 सैनिकों को ग्रीनलैंड भेजा है. जर्मनी ने 13 सैनिकों की एक टीम को फ्रांस भेजा है. नॉर्वे, फिनलैंड और नीदरलैंड ने दो-दो सैनिकों को तैनात किया है. ब्रिटेन ने ग्रीनलैंड एक सैन्य अधिकारी भेजा है. स्वीडन ने भी सैनिकों को भेजने की पुष्टि की है. हालांकि, उसकी संख्या का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं हो पाया है. डेनमार्क के अलावा, यूरोपीय देशों के करीब 35 से 40 सैन्यकर्मी भी पहुंचे हैं. ग्रीनलैंड को हर तरफ से मजबूत किया जाएगा डेनमार्क ने पहले से ही ग्रीनलैंड में करीब 200 सैनिक तैनात किए हुए है. इसके अलावा, 14 सदस्यीय सीरियस डॉग स्लाेज पेट्रोल भी वहां मौजूद है. ये वहीं डॉग्स हैं, जो आर्कटिक इलाकों में गश्त करते हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में जमीन, हवा और समुद्र के जरिए और मजबूत किया जाएगा. ये संख्या छोटी है लेकिन राजनीतिक संदेश देने के लिए है कि नाटो एकजुट है. पोलैंड और इटली ने मिशन से बनाई दूरी नाटो के कुछ बड़े सैन्य ताकत वाले देशों ने इस मिशन से दूरी बना ली है. पोलैंड, इटली और तुर्किए ने ग्रीनलैंड में सैनिक भेजने से मना कर दिया है. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने साफ कहा कि उनका देश ग्रीनलैंड में सैनिक नहीं भेजेगा. दरअसल, पोलैंड को रूस की चिंता है, जिस वजह से वह अपने सैनिकों को रूसी बॉर्डर पर ही तैनात रखना चाहता है. वहीं, इटली के रक्षामंत्री गुइडो क्रोसेत्तो ने पूरे ऑपरेशन को मजाक जैसा कहा है. "
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Trump Fires 10% Tariff Bomb On 8 European Countries For Opposing His Greenland Purchase DreamUS President Donald Trump on Saturday announced 10% tariffs on Denmark, Norway, Sweden, France, Germany, UK, Netherlands, and Finland starting February 1, 2026 ina major push towards aquisition of Greenland. The imposed tariff escalating to 25% from
और पढो »
ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर यूरोपीय संघ ने दी कड़ी चेतावनी, बुलाई इमरजेंसी मीटिंगWorld News | World news in Hindi | International News in Hindi | Donald Trump | European Union | EU issued warning in response to Trump's tariff threat over Greenland dispute | Donald Trump Tariff Threat over Greenland Dispute | US Greenland Dispute...
और पढो »
Greenland News: पुतिन होंगे धरती के सबसे खुश इंसान... स्पेन के प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों कहा, बोले- यह NATO की मौतग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर डेनमार्क के अधिकार का समर्थन करने वाले देशों पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी है। इस पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कड़ा बयान दिया है और इसे नाटो का अंत बताया...
और पढो »
Greenland Row: ट्रंप के नए टैरिफ बम का विरोध शुरू, फ्रांस जर्मनी ने खूब सुनाया; EU से की गई ये अपीलअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीनलैंड को खरीदने जा रहे हैं. हालांकि डेनमार्क की ओर से साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है. इस बीच जर्मन इंडस्ट्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति की डिमांड को बेतुका बताया है.
और पढो »
The Island That Could Decide The Next World War: Why Trump Can’t Afford To Ignore GreenlandDiscover here why Greenland has become a focus for US strategy, Trump’s Arctic plans and the island’s critical role in global security, trade routes and rare minerals.
और पढो »
ग्रीनलैंड विवाद पर जर्मनी का सख्त रुख; ‘डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ खड़ा है यूरोप’, बोले जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्जWorld News | World News in Hindi | International News in Hindi | Friedrich Merz | German Chancellor Friedrich Merz | US Greenland Conflicts | US Denmark Tension | Donald Trump | Friedrich Merz statement on Greenland | NATO | America News |
और पढो »




