DV-2026 Registration: डायवर्सिटी वीजा का पात्र होने के लिए कार्यक्रम के लिए चुने गए आवेदकों (चयनितों) को सीधे लेकिन कड़े पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। डीवी प्रोग्राम के लिए व्यक्तियों का चयन अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से रेंडम कंप्यूटर ड्रॉ के माध्यम से किया जाता है। आवेदकों को डायवर्सिटी वीजा-2026 कार्यक्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से...
Diversity Visa Program DV-2026: अमेरिका के डायवर्सिटी वीजा प्रोग्राम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन खुल गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी घोषणा कर दी है। डायवर्सिटी वीजा कार्यक्रम को ग्रीन कार्ड लॉटरी के रूप में भी जाना जाता है। मंत्रालय ने अपनी घोषणा में कहा है कि DV-2026 रजिस्ट्रेशन पीरियड 2 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगा और 5 नवंबर, 2024 तक चलेगा। यह वीजा कार्यक्रम पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक है और इसमें प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।बता दें कि अमेरिका कम इमिग्रेशन रेट वाले देशों से हर वर्ष इस लॉटरी के लिए लोगों को रेंडम तरीके से सिलेक्ट करता है। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 55 हजार तक डायवर्सिटी वीजा उपलब्ध होंगे। इस वीजा के लिए आवेदकों को सख्त योग्यता आवश्यकताओं का पूरा करना होता है।डायवर्सिटी वीजा के लिए कब लगती है फीस?डीवी प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में कोई फीस नहीं लगती है लेकिन जिन चयनित व्यक्तियों का वीजा इंटरव्यू होना है, उन्हें औपचारिक वीजा आवेदन करने से पहले वीजा एप्लीकेशन फीस भरनी होती है, जहां वाणिज्य दूतावास का अधिकारी यह निर्धारित करेगा कि वे वीजा के लिए योग्य हैं या नहीं।डायवर्सिटी वीजा-2026 के लिए यहां से करनी होगी एंट्रीआवेदकों को डायवर्सिटी वीजा-2026 कार्यक्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से dvprogram.
state.gov वेबसाइट पर एंट्री सब्मिट करनी होगी। कानून प्रत्येक एंट्री पीरियड के दौरान प्रति व्यक्ति केवल एक एंट्री की अनुमति देता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय मल्टीपल एंट्री का पता लगाने के लिए तकनीकी का इस्तेमाल करता है। किसी व्यक्ति के लिए एक से ज्यादा एंट्री सब्मिट करने पर उस व्यक्ति की सभी एंट्री अयोग्य घोषित कर दी जाती हैं।रेंडम कंप्यूटर ड्रॉ के माध्यम से होता है चयनडायवर्सिटी वीजा के लिए पात्र होने के लिए कार्यक्रम के लिए चुने गए आवेदकों को सीधे लेकिन कड़े पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। डीवी प्रोग्राम के लिए व्यक्तियों का चयन अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से रेंडम कंप्यूटर ड्रॉ के माध्यम से किया जाता है।अमेरिकी विदेश मंत्रालय छह जियोग्राफिक जोन में डायवर्सिटी वीजा वितरित करता है और कोई भी देश किसी एक वर्ष में उपलब्ध डायवर्सिटी वीजा का सात प्रतिशत से ज्यादा प्राप्त नहीं कर सकता है।संभालकर रखें यूनिक कन्फर्मेशन नंबर और पेज का प्रिंटआउटध्यान रखें कि अगर आप किसी की मदद ले रहे हैं तो आपको अपनी एंट्री तैयार होने के समय मौके पर मौजूद रहना चाहिए ताकि आप प्रश्नों के सही उत्तर दे सकें और अपना यूनिक कन्फर्मेशन नंबर और कन्फर्मेशन स्क्रीन का प्रिंटआउट रख सकें। आपके पास अपने कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट और यूनिक कन्फर्मेशन नंबर जरूर होना चाहिए। प्रवेशार्थियों के लिए कम से कम 30 सितंबर 2026 तक अपने यूनिक कन्फर्मेशन नंबर का रिकार्ड रखना बहुत महत्वपूर्ण है।इन देशों के लोगों को नहीं मिल सकता है डायवर्सिटी वीजाअगर ऐसे किसी देश के मूल निवासी हैं, जहां से पिछले पांच वर्षों में 50 हजार से ज्यादा आप्रवासी अमेरिका में आए हैं तो आप इस कार्यक्रम के तहत आवेदन नहीं कर सकेंगे। डीवी कार्यक्रम के लिए अयोग्य देशों में भारत भी शामिल है। इस वीजा के लिए अन्य अयोग्य देशों में बांग्लादेश, ब्राजील, कनाडा, चीन, मैक्सिको और नाइजीरिया आदि हैं।अयोग्य देशों के मूल निवासी इस सूरत में कर सकते हैं अप्लाईअगर आप डायवर्सिटी वीजा कार्यक्रम के लिए अयोग्य देश के मूल निवासी है लेकिन अगर आपका जीवनसाथी या माता-पिता किसी ऐसे देश से हैं जो डीवी कार्यक्रम के लिए योग्य है तो आप अप्लाई कर सकते हैं। इसको ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप भारत के मूल निवासी हैं और आपका जीवनसाथी नेपाल से है तो ऐसी सूरत में आप डायवर्सिटी वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।इसके अलावा प्रत्येक डीवी प्रवेशार्थी को शिक्षा/वर्क एक्सपीरिएंस की आवश्यकता को पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को अपनी हाल की फोटो सब्मिट करनी होगी, छह महीने से ज्यादा पुरानी न हो। यह समझना भी महत्पूर्ण है कि इस कार्यक्रम के लिए सिलेक्ट से आपको वीजा की गारंटी नहीं मिलती है। अमेरिका में प्रवास करने हेतु डीवी प्राप्त करने के लिए चयनित व्यक्तियों को अब भी अमेरिकी कानून के तहत सभी क्वालीफाइंग कंडीशन को पूरा करना होगा।इस तारीख से चेक कर सकेंगे एंट्री का स्टेटसबता दें कि सभी प्रवेशार्थी, जिनमें चयनित न होने वाले भी शामिल हैं, 3 मई, 2025 से dvprogram.state.gov पर एंट्रेंट स्टेटस चेक के माध्यम से अपनी एंट्री का स्टेटस चेक कर सकेंगे। एंट्रेंट स्टेटस चेक सफल प्रवेशार्थियों को सूचित करेगी कि वे स्वयं के लिए और अपने परिवार के पात्र सदस्यों के लिए डायवर्सिटी वीजा के लिए कैसे आवेदन करें।
Diversity Visa Program Dv-2026 Dv-2026 Registration Us Diversity Visa Green Card Lottery Visa Lottery Us Diversity Immigrant Visa Program डायवर्सिटी वीजा 2026 रजिस्ट्रेशन ग्रीन कार्ड लॉटरी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए बड़े काम के हैं ये ट्रिक्स, प्रोफेशनल्स को भी कर देंगे फेलवाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए बड़े काम के हैं ये ट्रिक्स, प्रोफेशनल्स को भी कर देंगे फेल
और पढो »
Pager Explosions: 'हमारी कोई भूमिका नहीं, ईरान न उठाए अस्थिरता का लाभ'; लेबनान में पेजर विस्फोट पर अमेरिकामैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका इसमें शामिल नहीं था। अमेरिका को इस घटना के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। हम इस घटना पर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
और पढो »
NLU दिल्ली ने AILET 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बदला, स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदाAILET Eligibility: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी प्रोग्राम के लिए AILET 2025 के लिए 18 नवंबर तक nationallawuniversitydelhi.in पर आवेदन कर सकते हैं.
और पढो »
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के साथ तेजी से बढ़ रही एक और बीमारी, हर 10 में से तीन व्यक्ति चपेट मेंHealth Tips हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के साथ एक और बीमारी भी तेजी से बढ़ रही है। ये अहम जानकारी केजीएमयू में इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो.
और पढो »
JNVST 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय ने दी गुड न्यूज! इन लोगों को मिल गया एक और मौकाNavodaya Vidyalaya Samiti: उम्मीदवार जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 रजिस्ट्रेशन के लिए यहां बताए गए स्टेप का पालन कर सकते हैं.
और पढो »
नवरात्रि में अच्छी लगेंगी ट्रेडिशनल ब्रोकेड साड़ियांनवरात्रि के भक्तिमय माहौल में माता रानी की भक्ति के लिए 9 दिन पहनना चाहती हैं ट्रेडिशनल तो ये रहे सेलेब्स के ट्रेंडी ब्रोकेड बनारसी साड़ी लुक्स, इंस्पिरेशन के लिए।
और पढो »




