As our mobile phones have become not just a tool for conversation, but also a digital storehouse of our lives, the unutilized photos, videos, screenshots, memes, emails, and files collected in them are contributing to power consumption, water usage, and carbon emissions, posing a significant threat to the environment.
Dark Data Pollution: मोबाइल में पड़े अनयूज्ड फोटो, वीडियो और फाइलें सिर्फ स्टोरेज नहीं घेर रहीं, बल्कि डेटा सेंटर्स के जरिए भारी बिजली, पानी और कार्बन उत्सर्जन बढ़ा रही हैं। जानिए क्या है डार्क डेटा और यह पर्यावरण के लिए कितना बड़ा खतरा बन चुका है।इंटरनेट और तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत का साधन नहीं रह गया है, बल्कि हमारी जिंदगी का डिजिटल स्टोर बन चुका है। सुबह उठते ही फोन हाथ में आता है और दिनभर में न जाने कितनी फोटो, वीडियो, स्क्रीनशॉट, मीम्स, ईमेल और फाइलें उसमें जुड़ती जाती हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसी फाइलों की होती है जिन्हें हम सेव तो कर लेते हैं, लेकिन दोबारा कभी खोलकर भी नहीं देखते। तकनीकी दुनिया में ऐसे बेकार और अनयूज्ड डेटा को ‘डार्क डेटा’ या ‘डिजिटल कबाड़’ कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ डिजिटल समस्या नहीं, बल्कि धरती के संसाधनों पर भी बड़ा बोझ बनता जा रहा है।दुनियाभर में इस डेटा को संभालने के लिए बड़े-बड़े डेटा सेंटर चौबीसों घंटे चलते रहते हैं। एक मध्यम आकार के डेटा सेंटर को ठंडा रखने के लिए हर दिन करीब 3 से 5 लाख लीटर पानी और लगभग 2 मेगावाट तक बिजली की जरूरत पड़ती है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुमान के मुताबिक 2026 के अंत तक दुनिया के डेटा सेंटर्स की कुल बिजली खपत 1000 टेरावॉट-घंटे से ज्यादा हो सकती है। यह खपत कई बड़े देशों के सालाना बिजली उपयोग के बराबर मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार डार्क डेटा हर साल लगभग 6.4 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया के कुल डेटा का करीब 52 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है, जिसका दोबारा कभी इस्तेमाल ही नहीं होता।रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में हर दिन करीब 402 मिलियन टेराबाइट डेटा पैदा होता है और इसका लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा बाद में डार्क डेटा में बदल जाता है। सबसे ज्यादा डार्क डेटा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई अनयूज्ड फोटो और स्टोरी, ईमेल इनबॉक्स में पड़े स्पैम मेल, क्लाउड पर सेव डुप्लीकेट बैकअप, कंपनियों की पुरानी फाइलें और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अनदेखे कंटेंट से बनता है।विशेषज्ञ बताते हैं कि व्यक्ति, कंपनियां और संगठन रोज भारी मात्रा में डेटा जमा करते हैं, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा कभी इस्तेमाल में नहीं आता। इसके बावजूद यह डेटा सर्वर, क्लाउड और स्टोरेज सिस्टम में जगह घेरता रहता है। यानी आप जिन फोटो, वीडियो या फाइलों को भूल चुके हैं, वे भी डेटा सेंटर्स पर लगातार बोझ बढ़ा रही होती हैं।तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक किसी फाइल को डिलीट करने पर वह तुरंत पूरी तरह खत्म नहीं होती। सिस्टम सिर्फ उस जगह को खाली मार्क कर देता है। जब तक नया डेटा उस जगह को ओवरराइट नहीं करता, पुराना डेटा मौजूद रह सकता है।भी इस समस्या को तेजी से बढ़ा रही है। AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए भारी मात्रा में डेटा स्टोर करना पड़ता है। इससे नए डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं और बिजली-पानी की खपत भी बढ़ रही है।विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लोग समय-समय पर अपने फोन और क्लाउड स्टोरेज की सफाई करें। जंक फाइल्स, डुप्लीकेट फोटो, पुराने डाउनलोड और अनयूज्ड बैकअप हटाना जरूरी है। गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव, आईक्लाउड और वनड्राइव जैसे प्लेटफॉर्म पर गैरजरूरी ऑटो बैकअप बंद किए जा सकते हैं। इसके अलावा पुराने ईमेल अटैचमेंट और चैट बैकअप भी सीमित रखने की सलाह दी जाती है।विशेषज्ञों का कहना है कि अब समय आ गया है कि लोग ‘डिजिटल मिनिमलिज्म’ अपनाएं। यानी सिर्फ जरूरी डेटा ही स्टोर करें और नया बैकअप बनाने से पहले यह सोचें कि उसकी वास्तव में जरूरत है या नहीं। अगर डिजिटल आदतें नहीं बदलीं, तो आने वाले समय में ‘डिजिटल प्रदूषण’ भी प्लास्टिक और धुएं की तरह बड़ा पर्यावरणीय संकट बन सकता है। 6 दिन में जुटाए 6,238 करोड़: आखिर इस रहस्यमयी AI तकनीक में ऐसा क्या है, जिस पर दुनिया के अरबपति लगा रहे हैं दांव?
PM नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा से भारत को बड़ा फायदा, सेमीकंडक्टर से निवेश तक हुए कई अहम समझौते NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: केमिस्ट्री के बाद अब बायोलॉजी की पेपर सेटर भी गिरफ्तार, NTA के अंदर तक पहुंची CBI 6 दिन में जुटाए 6,238 करोड़: आखिर इस रहस्यमयी AI तकनीक में ऐसा क्या है, जिस पर दुनिया के अरबपति लगा रहे हैं दांव?
‘कानून से ऊपर कोई नहीं’… केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे को जांच के लिए पुलिस के सामने पेश किया, नाबालिग से यौन शोषण का मामला नीदरलैंड्स ने भारत को लौटाईं 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र, पीएम मोदी ने कहा- हर भारतीय के लिए गर्व का पल
Environment Mobile Phones Unused Data Dark Data Carbon Emissions Climate Change
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Rajasthan: New arrangement to protect mobile users from promotional calls and messagesThe new arrangement aims to protect mobile users from promotional calls and messages from banks and other financial companies without their explicit consent. The pilot project has been completed and it can be officially implemented soon. The new arrangement will be operated through a separate platform, which is being prepared by the TRAI (Telecommunications Regulatory Authority of India). The new arrangement will require a separate permission for marketing and promotional activities and will help in reducing cyber fraud. Customers can check on the online platform which services or promotional activities they have given their consent for and can also withdraw their consent at any time.
और पढो »
A tribal village in Maharashtra struggles to survive with a vast water reserve above, while its residents face scarcity and struggle to find water.The story of Dumparamal village in Maharashtra, where the residents face a daily struggle to find water, despite having a vast water reserve above them. The villagers have to walk through dangerous jungles and rugged mountains to fetch water, a journey that has been their reality for years.
और पढो »
Chill-Chillating Sun, A Life-Saving Water SourceA couple, Shashi Latha and Ghanshyam Singh, have been providing a life-saving water source to the people of Mirzapur district, Uttar Pradesh, for the past six years. They have set up over 200 water tanks in remote areas where people rarely get clean drinking water, especially during the scorching summer months.
और पढो »
Mumbai Water Cut: 12 Hours Water Supply Halted in Some Areas Due to Extreme HeatA severe heatwave is affecting Mumbai residents, and they need to be aware of disruptions to water supply in some areas. Currently, the water supply in some areas, namely, 'M-East' and 'M-West' wards, will be halted for 12 hours due to construction work being conducted for a water pipe line. Residents are advised to conserve water and avoid wastage as an emergency measure.
और पढो »
India's mobile recharge prices to rise due to petrol and diesel price hikeThe increase in petrol and diesel prices is expected to have a direct impact on the telecom sector, potentially leading to higher mobile recharge prices. The sudden increase in fuel prices has put a significant burden on telecom companies, which rely heavily on diesel and electricity for their operations.
और पढो »
CM Yogi's Self-Enumeration in Gorakhpur: Invitation to Participate in the Digital CensusChief Minister Yogi Adityanath has filled in his 'self-enumeration' form in Gorakhpur, inviting all citizens to take part in the first stage of the digital census, called 'self-enumeration', on the digital desk in Gorakhpur. The digital self-enumeration is part of a comprehensive digital census aimed at obtaining accurate data to draft plans for the state's development and welfare schemes.
और पढो »




