गुजरात जायंट्स ने एशली गार्डनर की अर्धशतकीय पारी से आरसीबी को 6 विकेट से हराया। आरसीबी ने 125 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए। आरसीबी के लिए यह लगातार तीसरी हार है।
बेंगलुरु: कप्तान एशली गार्डनर की अर्धशतकीय पारी से गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर मौजूदा सत्र में दूसरी जीत दर्ज की।आरसीबी को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद गुजरात की टीम ने 16.
3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गार्डनर ने 31 गेंद में 58 रन की पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े।गार्डनर ने फोबे लिचफील्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 51 रन की साझेदारी कर मैच को आरसीबी की पकड़ से दूर कर दिया। आरसीबी की यह लगातार तीसरी हार है। आरसीबी के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और जॉर्जिया वेरहैम ने दो-दो विकेट चटकाये।गुजरात जायंट्स ने की कसी हुई गेंदबाजीइससे पहले डिएंड्रा डॉटिन और बायें हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात की टीम ने आरसीबी को उसके सबसे कम स्कोर के बराबरी पर रोक दिया। आरसीबी के लिए कनिका आहूजा और राघवी बिष्ट ने चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 48 रन जोड़े।रेणुका ने बेथ मूनी और दयालन हेमलता को आउट कियालक्ष्य का पीछा करते हुए बेथ मूनी और दयालन हेमलता ने शुरुआती ओवरों में संभल कर बल्लेबाजी की। मूनी ने रेणुका के खिलाफ पहले जबकि हेमलता ने किम गार्थ के खिलाफ दूसरे ओवर में चौका लगाया। हेमलता को पांचवें ओवर में रेणुका की गेंद पर ऋचा घोष ने स्टंप किया। रेणुका ने अपने अगले ओवर में मूनी को वेरहैम के हाथें कैच कराकर दूसरी सफलता हासिल की। एशली गार्डनर ने आरसीबी के गेंदबाजों को धोयागार्डनर ने क्रीज पर आते ही चौके के साथ खाता खोला और नौवें ओवर में प्रेमा रावत के खिलाफ लगातार तीन चौके और एक छक्का जड़ ओवर से 19 रन बटोरे। दूसरे छोर से लिचफील्ड ने वेरहैम, कनिका और स्नेह राणा के खिलाफ चौके लगाये। गार्डनर ने 16वें ओवर में वेरहैम के खिलाफ लगातार गेंदों में छक्के के साथ टीम की जीत पक्की कर दी। वह हालांकि इसी ओवर में वेरहैम को कैच देकर पवेलियन लौट गयी। लिचफील्ड ने गार्थ के खिलाफ छक्का जड़ा और फिर वाइड गेंद से टीम को सत्र की दूसरी जीत मिल गयी। टॉस गंवाकर आरसीबी ने की पहले बल्लेबाजीपहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कप्तान स्मृति मंधाना , डैनी वायट-हॉज और शानदार लय में चल रही एलिस पेरी को पावरप्ले के अंदर आउट होने से आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। पेरी ने अपनी पिछली चार पारियों में तीन अर्धशतक बनाए थे, जिसमें दो पारियां 80 रन से अधिक की थी।कनिका और राघवी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच में वापसी करने की कोशिश की। कनिका ने लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। पारी के इस आठवें ओवर में 18 रन बनाये। कनिका ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के जबकि राघवी ने एक चौका और एक छक्का लगाया। मेघना सिंह के खिलाफ लांग ऑन के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का शानदार था।इस साझेदारी को भारती फुलमाली ने राघवी को रन आउट कर तोड़ा। इसके तुरंत बाद तनुजा ने कनिका को चलता किया। जॉर्जिया वेरहैम और ऋचा घोष ने 21 रन की साझेदारी के साथ दबदबा कायम करने कोशिश की लेकिन काशवी के यॉर्कर पर ऋचा के बोल्ड होने से मैच पर गुजरात का नियंत्रण बरकरार रहा।
GG Vs RCB 2025 Women Premier League 2025 GG Vs RCB WPL 2025 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 महिला प्रीमियर लीग 2025 गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स को शर्मनाक हराकर जीत दर्ज कीमहिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराकर शानदार जीत हासिल की। आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया।
और पढो »
WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया, दर्ज की पहली जीतगुजरात जायंट्स ने WPL 2025 में यूपी वॉरियर्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से टीम ने इस सीज़न में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
और पढो »
डब्ल्यूपीएल 2025 : गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर जीती गुजरात जायंट्सडब्ल्यूपीएल 2025 : गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर जीती गुजरात जायंट्स
और पढो »
RCB vs GG WPL 2025: एश्ले गार्डनर की कप्तानी पारी, गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरायाRCB vs GG WPL 2025: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में आरसीबी को गुजरात जायंट्स ने 6 विकेट से हरा दिया है. गुजरात की जीत में कप्तान एश्ले गार्डनर की अहम भूमिका रही. खेल समाचार
और पढो »
डब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
और पढो »
RCBW vs GGTW: गुजरात का दमदार कमबैक, देखती रह गईं कप्तान स्मृति मंधाना, आरसीबी ने लगा दी हार की हैट्रिकWPL: महिला प्रीमियर लीग में शानदार शुरुआत करने वाली आरसीबी की टीम बैकफुट पर आ चुकी है. यूपी से हार झेलने के बाद गुजरात ने भी आरसीबी पर हाथ धो लिए हैं. कप्तान एश्ले गार्डनर ने मैच विनिंग पारी खेल आरसीबी को धूल चटा दी. गुजरात ने आसानी से 6 विकेट से मैच जीतकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की.
और पढो »




