बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला से जुड़े हिजाब विवाद के बाद एक बार फिर इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला से जुड़े हिजाब विवाद के बाद एक बार फिर इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जलील ने कहा कि "अगर कोई भी शख्स किसी मुस्लिम बहन को गलत नीयत से छूने की हिम्मत करेगा, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा।" नीतीश कुमार और संजय निषाद पर निशाना यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई थी। इम्तियाज जलील ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक यूपी मंत्री ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालूम हो कि संजय निषाद ने हिजाब विवाद पर कहा था, “अगर उन्होंने कहीं और छू लिया होता तो क्या होता?” हालांकि बाद में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'अजित पवार की एनसीपी का शरद पवार से विलय हो', संजय राउत ने महायुति छोड़ने की दी सलाह शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए जलील ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'जो पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं, वे गुंडों और आपराधिक तत्वों का समर्थन करने में नहीं हिचकिचातीं, लेकिन मुसलमानों के साथ खड़े होने या उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने में पीछे हट जाती हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि यही पार्टियां AIMIM को सांप्रदायिक और अछूत बताती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे नहीं चाहतीं कि मुसलमान नेतृत्व की भूमिका में उभरें। ये भी पढ़ें: Maharashtra Civic Polls : 'भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले करें आत्ममंथन'; भाजपा ने अजित पवार पर किया पलटवार शिवसेना-भाजपा पर कसा तंज इम्तियाज जलील 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में AIMIM के 17 उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने मकर संक्रांति के चलते AIMIM के ‘पतंग’ चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने की मांग की थी। हल्के-फुल्के अंदाज में जलील ने शिवसेना और भाजपा नेताओं से अपील की है कि वे अगले एक महीने तक 'घड़ी' न पहनें। यह टिप्पणी उन्होंने महायुति की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर कटाक्ष करते हुए की। अन्य वीडियो.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला से जुड़े हिजाब विवाद के बाद एक बार फिर इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जलील ने कहा कि "अगर कोई भी शख्स किसी मुस्लिम बहन को गलत नीयत से छूने की हिम्मत करेगा, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा।" नीतीश कुमार और संजय निषाद पर निशाना यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई थी। इम्तियाज जलील ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक यूपी मंत्री ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालूम हो कि संजय निषाद ने हिजाब विवाद पर कहा था, “अगर उन्होंने कहीं और छू लिया होता तो क्या होता?” हालांकि बाद में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'अजित पवार की एनसीपी का शरद पवार से विलय हो', संजय राउत ने महायुति छोड़ने की दी सलाह शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए जलील ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'जो पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं, वे गुंडों और आपराधिक तत्वों का समर्थन करने में नहीं हिचकिचातीं, लेकिन मुसलमानों के साथ खड़े होने या उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने में पीछे हट जाती हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि यही पार्टियां AIMIM को सांप्रदायिक और अछूत बताती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे नहीं चाहतीं कि मुसलमान नेतृत्व की भूमिका में उभरें। ये भी पढ़ें: Maharashtra Civic Polls: 'भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले करें आत्ममंथन'; भाजपा ने अजित पवार पर किया पलटवार शिवसेना-भाजपा पर कसा तंज इम्तियाज जलील 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में AIMIM के 17 उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने मकर संक्रांति के चलते AIMIM के ‘पतंग’ चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने की मांग की थी। हल्के-फुल्के अंदाज में जलील ने शिवसेना और भाजपा नेताओं से अपील की है कि वे अगले एक महीने तक 'घड़ी' न पहनें। यह टिप्पणी उन्होंने महायुति की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर कटाक्ष करते हुए की। अन्य वीडियो
Hijab Controversy Aimim Leader Imtiaz Jaleel Muslim Women Aimim Leader Imtiaz Jaleel Jalna Maharashtra Civic Polls Maharashtra Civic Polls India News In Hindi Latest India News Updates हिजाब विवाद एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील मुस्लिम महिलाएं एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील जालना महाराष्ट्र नागरिक चुनाव महाराष्ट्र निकाय चुनाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
AI के जाल में फंसी हिंदी सिनेमा की ये मशहूर हस्ती, फर्जी VIDEO से मचा बवाल, बोले- ‘मेरी इमेज खराब करने की कोशिश...’Fake AI Video Row: हाल ही में सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा की एक बेहद मशहूर हस्ती का फर्जी AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आस्था को लेकर झूठा दावा किया गया है. उन्होंने इस वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कानूनी कार्रवाई की बात कही है.
और पढो »
बिहार: हिजाब विवाद से जुड़ीं डॉ नुसरत परवीन के पास एक और मौका, सरकार ने फिर बढ़ाई जॉइनिंग डेटNusrat Parveen Hijab Controversy: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने हिजाब विवाद से चर्चा में आईं डॉ.
और पढो »
अजय चौटाला का विवादित भाषण,VIDEO: महेंद्रगढ़ में बोले- बांग्लादेश की तरह शासकों को गद्दी से उतारकर पीटना हो...Ajay Chautala Controversial Speech in Mahendragarh haryana Sparks Political Row जननायक जनता पार्टी (JJP) के सुप्रीमो अजय चौटाला का भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजय चौटाला भाषण में बोल रहे हैं कि नौजवानों तैयार रहो। जिस तरह नेपाल, श्रीलंका व बांग्लोदश में तख्तापलट किया था, उसी तरह मौका आने पर...
और पढो »
Palestine Flag Row: किक्रेटर फुरकान भट के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, लिखा-फिलिस्तीन विल बी फ्रीMehbooba Mufti Supports Furkan Bhat: जम्मू कश्मीर की स्थानीय लीग मैच में फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने के लिए जहां फुरकान भट जांच के दायरे में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने एक्स पर फिलिस्तीन के झंडे के साथ एक पोस्ट साझा करके स्लोगन लिखा...
और पढो »
Bihar Politics: सेना के बेस कैंप पर सियासत! कांग्रेस और AIMIM का साथ देने से हिचक रही RJDबिहार के किशनगंज में प्रस्तावित आर्मी कैंप को लेकर स्थानीय लोग, कांग्रेस और एआईएमआईएम विरोध कर रहे हैं। लगभग 250 एकड़ खेतिहर जमीन पर कैंप बनने का प्रस्ताव है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद मो.
और पढो »
China Mediation Claim Row: भारत-PAK संघर्ष पर चीन के दावे का पाकिस्तान ने किया समर्थन, MEA ने दिखाया आईनामई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव को लेकर अब एक नया कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से चीन के उस दावे का समर्थन
और पढो »




