Beyond the Breaking News

H-1B Visa News: ट्रंप ने H-1B वीजा पर लगाई रोक तो अमेरिका में मचा बवाल, स्टार्टअप्स के लिए क्यों कह रहे तबा...

H 1B Visa Bill Proposal समाचार

H-1B Visa News: ट्रंप ने H-1B वीजा पर लगाई रोक तो अमेरिका में मचा बवाल, स्टार्टअप्स के लिए क्यों कह रहे तबा...
Indians On H 1B VisaH 1B Visa NewsH 1B Visa Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर शुल्क लगाने के फैसले ने भारतीय-अमेरिकी नेताओं और आईटी सेक्टर में हलचल मचा दी है. सांसद राजा कृष्णमूर्ति और अजय भुटोरिया समेत कई समुदायिक नेताओं ने इसे ‘विवेकहीन’ बताते हुए चेताया कि यह कदम अमेरिका की अर्थव्यवस्था और टेक इंडस्ट्री पर नकारात्मक असर डालेगा.

H-1B Visa News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा पर 1 लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क लगाने के फैसले ने आईटी सेक्टर और भारतीय-अमेरिकी समुदाय को झकझोर दिया है. इसे लेकर सांसदों और सामुदायिक नेताओं ने इसे ‘विवेकहीन’ और ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

उनका कहना है कि इस कदम का असर सीधे अमेरिका की अर्थव्यवस्था और आईटी इंडस्ट्री पर पड़ेगा. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह फैसला ‘बेहद कुशल कामगारों को अमेरिका से दूर करने की भयावह कोशिश’ है. उन्होंने कहा कि H-1B वीजा धारकों ने न केवल अमेरिकी उद्योगों को मज़बूत किया है बल्कि लाखों अमेरिकियों के लिए रोजगार भी पैदा किया है. कृष्णमूर्ति के मुताबिक, ‘आज जब दुनिया भर के देश वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने की होड़ में हैं, तब अमेरिका को भी अपने कार्यबल को मजबूत करना चाहिए, न कि ऐसी बाधाएं खड़ी करनी चाहिए जो हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को कमजोर करें.’ कृष्णमूर्ति ने कहा कि कई एच-1बी वीजा धारक अंततः नागरिक बन जाते हैं और ऐसे व्यवसाय शुरू करते हैं जिनसे अमेरिका में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां सृजित होती हैं. उन्होंने कहा, ‘जब दूसरे देश वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने की होड़ में लगे हैं तो अमेरिका को भी अपने कार्यबल को मजबूत बनाने के साथ-साथ आव्रजन प्रणाली को आधुनिक बनाना चाहिए. अमेरिका को ऐसी बाधाएं खड़ी नहीं करनी चाहिए जो हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को कमजोर करें.’ ‘छोटे स्टार्टअप्स होंगे बर्बाद’ पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान उनके सलाहकार रहे और आव्रजन नीति पर एशियाई-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय भुटोरिया ने एच1-बी शुल्क बढ़ाने संबंधी ट्रंप की नयी योजना से अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त पर संकट मंडराने की चेतावनी दी. भूटोरिया ने कहा, ‘दुनिया भर से शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करने वाले एच-1बी कार्यक्रम के तहत फिलहाल 2000 से 5000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लिया जा रहा था. ऐसे में कुल शुल्क में भारी वृद्धि होने से इसपर अभूतपूर्व संकट मंडरा रहा है, जो प्रतिभाशाली कामगारों पर निर्भर छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स को कुचल देगा.’ टेक्नोलॉजी क्षेत्र पर पड़ेगा असर भूटोरिया ने कहा कि इस कदम से वे कुशल पेशेवर दूर हो जाएंगे जो सिलिकॉन वैली को शक्ति प्रदान करते हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर का योगदान देते हैं.उन्होंने कहा कि यह कदम उल्टा पड़ सकता है क्योंकि इससे प्रतिभाशाली कामगारों को कनाडा या यूरोप जैसे प्रतिस्पर्धियों के पास जाना पड़ सकता है. ‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ के खंडेराव कांद ने कहा कि एच1बी वीजा पर 100,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाया जाना एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है जिसका व्यवसायों विशेष रूप से सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी उद्योग पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Indians On H 1B Visa H 1B Visa News H 1B Visa Donald Trump Indian H 1B Visa Donald Trump Ke Bare Mein Khabrein वीजा अमेरिका का वीजा एच1 बी वीजा ट्रंप के बारे में खबरें

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

H-1B Visa: क्या है H-1B वीजा...88 लाख रुपये फीस, भारतीय IT प्रोफेशनल्स को लगेगा तगड़ा झटका!H-1B Visa: क्या है H-1B वीजा...88 लाख रुपये फीस, भारतीय IT प्रोफेशनल्स को लगेगा तगड़ा झटका!फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में भारतीय प्रोफेशनल्स को 191,000 H-1B वीजा जारी किए गए थे, वहीं 2024 में ये आंकड़ा बढ़कर 207,000 पहुंचा इनमें ज्यादातर आईटी, सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स थे.
और पढो »

H-1B Visa New Rules: डोनाल्ड ट्रंप ने अब क्यों फोड़ा वीजा बम? किसके लिए है, किस पर पड़ेगा असर? जानिए H-1B व...H-1B Visa New Rules: डोनाल्ड ट्रंप ने अब क्यों फोड़ा वीजा बम? किसके लिए है, किस पर पड़ेगा असर? जानिए H-1B व...H1B Visa New Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जो सभी H-1B वीजा याचिकाओं के लिए $100,000 वार्षिक आवेदन शुल्क लगाता है.
और पढो »

H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा वालों की चली जाए नौकरी, तो क्या करें वर्कर? जानें ग्रेस पीरियड कैसे फायदेमंदH-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा वालों की चली जाए नौकरी, तो क्या करें वर्कर? जानें ग्रेस पीरियड कैसे फायदेमंदH-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे भारतीय वर्कर्स बहुत चिंतित हैं. उन्हें चिंता है कि उनकी छंटनी न हो जाए और जॉब गई तो उनके H-1B स्टेटस पर प्रभाव न पड़ जाए. हालांकि, ऐसा होने पर वर्कर के पास ऑप्शन्स हैं, आइए उन ऑप्शन के बारे में जानते हैं.
और पढो »

H-1B Visa Fees Hike: എച്ച് വൺ ബി വിസ ഫീസ് 88 ലക്ഷം രൂപയാക്കി; ഇന്ത്യൻ ടെക്കികളെ ബാധിക്കുംH-1B Visa Fees Hike: എച്ച് വൺ ബി വിസ ഫീസ് 88 ലക്ഷം രൂപയാക്കി; ഇന്ത്യൻ ടെക്കികളെ ബാധിക്കുംടെക് മേഖലകളില്‍ ജോലി നോക്കുന്നവരെയാണ് പ്രധാനമായും പുതിയ പരിഷ്‌കാരം ബാധിക്കുക
और पढो »

अमेरिकी ड्रीम महंगा हुआ: ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में किए बदलावअमेरिकी ड्रीम महंगा हुआ: ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में किए बदलावराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में बदलाव करते हुए फीस में भारी वृद्धि की है, जिससे भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका में नौकरी पाना मुश्किल हो सकता है। नई फीस 88 लाख रुपये से अधिक होगी, जिससे कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और आईटी सेक्टर पर असर पड़ेगा।
और पढो »

H-1B Visa New Rule: डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा बम करेगा बैकफायर, अमेरिका का होगा नुकसान, भारत का फायदा ही फ...H-1B Visa New Rule: डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा बम करेगा बैकफायर, अमेरिका का होगा नुकसान, भारत का फायदा ही फ...Donald Trump H1B Visa New Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के नियम बदलकर $100,000 यानी 88 लाख रुपए की फीस देनी होगी. इससे भारतीयों के प्रभावित होने की उम्मीद है लेकिन इसका फायदा भी है. कैसे, चलिए आपको बताते हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-05-31 06:25:19