Haryana Assembly Elections 2024: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव मे उतरने का ऐलान कर दिया है. यहां पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.
चंडीगढ़. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा और कांग्रेस ने जहां तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, अब आम आदमी पार्टी भी इस सियासी दंगल में दाखिल हो गई है. चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव मे उतरने का ऐलान कर दिया है. यहां पर आम आदमी पार्टी अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दरअसल, हरियाणा में अक्तूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
मान ने कहा कि पंजाब में और दिल्ली में हमारी सरकार है और लोगो ने हमें कहा है कि आप हरियाणा क्यों नहीं आते, जबकि केजरीवाल हरियाणा से संबंध रखते हैं. मान ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि सभी पार्टियों ने हरियाणा को लूटा है और अब पूरी ताकत से हम चुनाव लडेंगे. चुनाव के लिए दिया नया नारा सीएम मान ने इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा भी दिया और कहा कि बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल…इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सरपंचों ने दी हरियाणा सरकार को 'टेंशन'.. डंके की चोट पर कहा- बात नहीं मानी तो BJP को हराकर दम लेंगेHaryana News : सरपंचों ने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार को चेतावनी दे दी है कि विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा का विरोध किया जाएगा.
और पढो »
हरियाणा का 23वां जिला बनेगा गोहाना, सीएम नायब सिंह सैनी ने कर दी घोषणाHaryana New District: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम ने ऐलान किया है कि गोहाना को हरियाणा का 23 वां जिला बनाया जाएगा।
और पढो »
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र में बनेगी 2024 का रण जीतने की रणनीति, अमित शाह देंगे जीत का मंत्रहरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढो »
हरियाणा में बिना गठबंधन के विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार!Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में इस साल होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इसकी जानकारी दी।
और पढो »
हरियाणा विधानसभा चुनाव: इनेलो-बसपा ने गठबंधन का किया ऐलान, मिलकर लड़ेंगे चुनावइस गठबंधन के साथ ही हरियाणा की राजनीतिक परिदृश्य में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. बसपा और इनेलो के एकजुट होने से अन्य पार्टियों के लिए एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हो सकती है.
और पढो »
VIDEO: CM सुक्खू का नहीं लिया नाम तो पत्नी कमलेश बोली-मैं संस्कारी बेटी हूं, नाम नहीं लूंगी...जमकर लगे ठहाक...Dehra By-Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा से उपचुनाव के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है.
और पढो »