राज्य | हरियाणा Haryana will elect its new Chief Minister today as BJP MLAs meet under the supervision of Amit Shah. Naib Saini is the frontrunner for the position.
हरियाणा का नया मुख्यमंत्री आज चुना जाएगा. भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं. शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा.हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह आज साफ हो जाएगा. आज से भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी. भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी विधायक पंचकुला स्थित पार्टी दफ्तर में अपने नेता का चुनाव करेंगे.
विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले सभी विधायक अमित शाह और मोहन यादव के साथ नाश्ता करेंगे. इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. भाजपा का फरमान है कि पार्टी के सभी 48 विधायक अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में ही रहें.भाजपा सूत्रों की मानें तो बैठक में नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी शामिल होंगे. नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा तय माना जा रहा है. क्योंकि भाजपा ने सैनी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी.
Haryana CM Haryana CM Face Haryana CM Oath Ceremony Nayab-Singh-Saini Amit Shah
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भाजपा विधायक दल बैठक जम्मू में बुधवार के बादजम्मू कश्मीर में भाजपा की विधानसभा (Jammu Kashmir Assembly) बैठक 16 अक्टूबर को हरियाणा की विधायक दल की बैठक के बाद हो सकती है। प्रल्हाद जोशी और तरुण चुग जम्मू पहुंचे हैं।
और पढो »
हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री का चुनावभाजपा हरियाणा में 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुला रही है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और नया मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
और पढो »
Atishi: जब ‘आप’ के प्रवक्ता पद से भी आतिशी को हटा दिया था, फिर किस तरह मंत्री और मुख्यमंत्री पद तक पहुंची?मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर विधायक दल की बैठक हुई। सभी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगाई।
और पढो »
कौन हैं दिल्ली की नवनियुक्त सीएम आतिशी मार्लेना, और क्या हैं उनके सामने चुनौतियां!आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया। आखिर कौन हैं आतिशी जो संभालेंगी दिल्ली सीएम की कुर्सी।
और पढो »
Delhi New CM Atishi: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, ये दो महिलाएं पहले संभाल चुकी हैं कमानदिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
और पढो »
बागी स्वाति पर आप का अटैक: BJP की भाषा बोल रहीं मालीवाल, लिहाज हो तो इस्तीफा दें; फिर भाजपा के टिकट पर लड़ेंविधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री के नाम का एलान होते ही आप की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर निशाना साधा है।
और पढो »