वित्तीय मामलों की संसदीय समिति ने देश में निजी व विदेशी पूंजी निवेश में सुस्ती और विदेशी पूंजी के पलायन पर चिंता जताई है। समिति ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियों के बावजूद, घरेलू बचत बढ़ने जैसे अच्छे संकेत हैं। देश में सरकारी पूंजीगत व्यय तो स्वस्थ स्थिति में है, लेकिन निजी निवेश में तेजी नहीं आई है। यह ऐसी चुनौती है जिसका हमें समाधान करना होगा।
निजी निवेश में सुस्ती और विदेशी पूंजी पलायन पर संसदीय समिति चिंतित, तीन सप्ताह में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट Indian Economy: निजी निवेश में सुस्ती और विदेशी पूंजी पलायन पर संसदीय समिति ने चिंता जताई है। समिति तीन सप्ताह में सरकार को अर्थव्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर रिपोर्ट सौंपेगी।वित्तीय मामलों की संसदीय समिति ने देश में निजी व विदेशी पूंजी निवेश में सुस्ती और विदेशी पूंजी के पलायन पर चिंता जताई है। समिति ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियों के बावजूद, घरेलू बचत बढ़ने जैसे अच्छे संकेत हैं। देश में सरकारी पूंजीगत व्यय तो स्वस्थ स्थिति में है, लेकिन निजी निवेश में तेजी नहीं आई है। यह ऐसी चुनौती है जिसका हमें समाधान करना होगा। भाजपा सांसद भर्तहरी महताब की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.
अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर से सवाल पूछे गए। दोनों ने देश की सामान्य आर्थिक स्थिति पर प्रजेंटेशन भी दिया। समिति अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर तीन सप्ताह में सरकार को समाधान सहित एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में सांसद प्रमोद तिवारी, गौरव गोगोई और मनीष तिवारी, पीपी चौधरी मौजूद थे।समिति के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव, मुद्रास्फीति के दबाव और चीन द्वारा अपने उद्योगों की सुरक्षा के लिए हाल ही में लागू किए गए कठोर नियमों पर सरकारी अधिकारियों से जवाब मांगा। सदस्यों ने कहा कि चीन से पलायन कर रहे निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु नीतिगत बदलावों की आवश्यकता है। सदस्यों ने माना कि सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते मूल्य पर चिंता जताई। अमेरिका से ट्रेड डील वार्ता पर भी चर्चा की। इस दौरान देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.
अनंत नागेश्वरन ने बताया कि विकसित देशों, खासकर अमेरिका की ओर विदेशी निवेश का रुझान बढ़ रहा है। इसके अलावा जापान में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण भी वैश्विक पूंजी विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तरफ जा रही है। इसका असर उभरते बाजारों पर पड़ रहा है और उनके लिए निवेश आकर्षित करना चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। वहीं, समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने विश्वास जताया कि भारत का विशाल उपभोक्ता बाजार और सरकार द्वारा उठाए गए कदम, जैसे कार्पस फंड की व्यवस्था, इन चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होंगे।निजी निवेश में सुस्ती और विदेशी पूंजी पलायन पर संसदीय समिति चिंतित, तीन सप्ताह में सरकार को सौंपेगी रिपोर्टRajya Sabha Polls: कांग्रेस ने 7 राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे को टिकट 23 साल से अलग रह रहे दंपति को तलाक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-‘पति-पत्नी को साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते’ महंगाई समस्या नहीं, डॉलर सौ रुपये का हो जाए तो क्या होगा, सौ एक संख्या ही तो है- पीएम की आर्थिक सलाहकार बोलीं देशभर में तेजी से बढ़ी गैस पाइप की मांग, होटल और रेस्टोरेंट के लिए नए नियम लागू, जानिए सरकार की नई योजना
Private Investment Foreign Capital Outflow Economic Challenges Report Committee Economic Advisor Secretary Meeting Impact Exchange Rate Trade Deal Consumer Market Policy Measures Investment Attraction Growth Prospects Challenges Solution Report Committee Economic Advisor Secretary Meeting Impact Exchange Rate Trade Deal Consumer Market Policy Measures Investment Attraction Growth Prospects Challenges Solution
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Britain: लंदन से लीसेस्टर पहुंची वैन में मिला व्यक्ति का शव, भारतीय मूल की हरिंदर कौर पर हत्या का केस दर्जIndian-origin woman charged with murder after man's body found in UK van - Britain: लंदन से लीसेस्टर पहुंची वैन में मिला व्यक्ति का शव, भारतीय मूल की हरिंदर कौर पर हत्या
और पढो »
West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टिAn Indian national killed in attack on Kuwait airport Indian Embassy in Kuwait- West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि
और पढो »
भारत का रुपया एशिया में सबसे तेज गिर रहा: पाकिस्तानी रुपया मजबूत हुआ; आखिर सरकार से कहां चूक हो रही, टॉप एक्सपर्ट्स से समझिएPakistani Rupee strengthens while Indian Rupee falls fastest in Asia. Follow expert analysis and latest updates on currency movements on Dainik Bhaskar.
और पढो »
West Asia Crisis: कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव मदद का दिया भरोसाIndian ambassador paramita tripathi meets injured indians after kuwait airport drone attack west asia crisis- West Asia Crisis: कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव
और पढो »
भारत के इन हिस्सों में बनती है दुनिया की सबसे बेहतरीन Cheese, PM मोदी ने भी की जमकर तारीफ - indian cheese pm modi praises local varieties going globalब्राजील में Indian Cheese को मिले सम्मान के बाद पीएम मोदी ने भी इनकी सराहना की है।
और पढो »
रुपया और सुस्त निजी निवेश बना बड़ी चुनौती, संसदीय समिति ने जताई चिंता - indian economy rupee private investment challenges discussedसंसदीय स्थायी समिति की बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहन चर्चा हुई, जिसमें रुपये की गिरती कीमत और निजी निवेश में सुस्ती को बड़ी चुनौती बताया गया।
और पढो »




