भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह मेडल जीते हैं. इसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल है. रेसलर विनेश फोगाट के मामले में फैसला जो भी हो, लेकिन ये अब तय हो गया कि भारत पेरिस ओलंपिक में बगैर गोल्ड अपना अभियान समाप्त करेगा.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया है. किर्गिस्तान की रेसलर एपेरी काइजी की सेमीफाइनल में हार के साथ रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम कुश्ती फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मेडल की से बाहर हो गईं. यदि किर्गिस्तान की रेसलर फाइनल में पहुंच जाती तो रीतिका के पास रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज जीतने का मौका रहता.
रीतिका हुड्डा के मेडल की रेस से बाहर होने के साथ ही साथ भारत का मौजूदा ओलंपिक गेम्स में सफर खत्म हो गया. पेरिस में छह पर अटका भारत!भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह मेडल जीते हैं. इसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल है. जहां सिल्वर मेडल एथलेटिक्स में आया. वहीं शूटिंग में भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि कुश्ती और हॉकी में भी एक-एक ब्रॉन्ज मिला. हालांकि रेसलर विनेश फोगाट के मामले में फैसला भारत के पक्ष आता है तो पदकों की संख्या जरूर सात हो जाएगी. विनेश के मामले में फैसला जो भी हो, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई कि भारत पेरिस ओलंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया. बिना गोल्ड के भारत का अभियान फीका ही माना जाएगा.Sreejesh’s unforgettable journey to Olympic bronze 🥉 with the #IndianHockeyTeam!Catch #Paris2024 LIVE on #Sports18 and stream for FREE on #JioCinema! 👈#OlympicsOnJioCinema #OlympicsOnSports18 #JioCinemaSports #Paris2024 #Olympics pic.twitter.com/aRZcTLpZ9n— JioCinema August 10, 2024पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल शूटिंग में मिला, जब मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज हासिल किया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. फिर पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके बाद रेसलर अमन सहरावत ने मेन्स 57 किलो फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज जीता.Advertisementटोक्यो का रिकॉर्ड टूट नहीं पायाबता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक गोल्ड 7 मेडल जीते थे, जो भारत का ओलंपिक इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही थी कि भारत की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच पाएगी. मगर उम्मीदों के विपरीत हुआ. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका और उसके मेडल्स की संख्या 6 पर अटक गई..पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकवीरमनु भाकर- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंगमनु भाकर/सरबजोत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंगस्वप्निल कुसाले- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंगभारतीय हॉकी टीम- ब्रॉन्ज मेडलनीरज चोपड़ा- सिल्वर मेडल, एथलेटिक्सअमन सहरावत- ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंगपेरिस ओलंपिक 2024 में देश के कुल 112 एथलीट्स ने 16 खेलों के कुल 69 मेडल इवेंट में भाग लिया. इसके साथ ही पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस गए थे. हालांकि शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती में ही भारत को पदक हासिल हो सका. देखा जाए तो भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 41 पदक जीते हैं. इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा ही व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीत पाए हैं.भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट, जानें कौन, कब बना विजेताएथलीट/खेल मेडल इवेंट ओलंपिक सीजन नॉर्मन प्रिचर्ड* सिल्वर पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900 नॉर्मन प्रिचर्ड** सिल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ पेरिस 1900 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956 केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम सिल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964 भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968 भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980 लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996 कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन बीजिंग 2008 सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008 सुशील कुमार सिल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 विजय कुमार सिल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012 साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012 मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012 योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012 पीवी सिंधु सिल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016 साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016 मीराबाई चानू सिल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन टोक्यो 2020 लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग टोक्यो 2020 पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020 रवि कुमार दहिया सिल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020 बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक टोक्यो 2020 मनु भाकर ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024 मनु भाकर-सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम पेरिस 2024 स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024 भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी पेरिस 2024 नीरज चोपड़ा सिल्वर पुरुषों का भाला फेंक पेरिस 2024 अमन सहरावत ब्रॉन्ज पुरुष 57 किग्रा कुश्ती पेरिस 2024 *** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग लिया था, वह एक ब्रिटिश मूल के खिलाड़ी थे. Live TV
Paris Olympics 2024 Paris Olympics 2024 Live Olympics 2024 Paris Olympics 2024 Olympics Paris 2024 Olympics Paris Olympics 2024 India 2024 Olympics Paris 2024 Summer Olympics 2024 Paris Olympics India At Paris Olympics Paris Olympics 2024 Indian Player Nbc Olympics India Paris Olympic Vinesh Phogat Wrestling In Paris Olympics 2024 Olympic Paris 2024 Paris Olympics 2024 Medal Tally India Medal Olympic India Paris Olympics News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Paris Olympics 2024 : टोक्यो ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने वाले ये 2 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैंParis Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक में देश को सिल्वर और ब्रांज मेडल दिलाने वाले 2 दिग्गज खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं.
और पढो »
Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु को चीनी प्लेयर से मिली हार, पेरिस ओलंपिक में खत्म हुआ सफरParis Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में पीवी सिंधू को राउंड ऑफ 16 में करारी हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ उनका सफर खत्म हो गया है.
और पढो »
सात्विक और चिराग के कोच ने अचानक लिया रिटायरमेंट, तापसी पन्नू से है खास रिश्ताMathias Boe Retirement: सात्विक और चिराग शेट्टी के पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर खत्म होने के साथ ही इनके कोच मैथियास बोए ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.
और पढो »
Paris Olympics 2024: भारतीय मुक्केबाज निशांत देव के साथ ओलंपिक में हुई बेईमानी, जानबूझकर हराने का लग रहा आरोपParis Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में 3 जुलाई की रात भारतीय मुक्केबाज निशांत देव का 71 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वर्डे अल्वारेज़ के साथ मैच था.
और पढो »
Paris Olympic Day 11 Schedule: भारतीय हॉकी टीम 44 साल बाद फाइनल में पहुंचने उतरेगी; नीरज पर भी रहेंगी नजरेंParis Olympics 2024 India Schedule Day 11 Live Updates : भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 11वें दिन मंगलवार का कार्यक्रम इस प्रकार है...आइए जानते हैं...
और पढो »
Paris Olympics 2024 Day 11: फाइनल में पहुंचकर विनेश ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज के लिए खेलेगी हॉकी टीम, नीरज भी फाइनल राउंड में पहुंचेParis Olympics 2024 Day 11: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचा तो हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा.
और पढो »
