India Today AI Summit में बोले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया हेड, भारतीयों को AI सीखना होगा, वरना पीछे रह जाएंगे

India Today AI Summit 2026 समाचार

India Today AI Summit में बोले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया हेड, भारतीयों को AI सीखना होगा, वरना पीछे रह जाएंगे
Puneet Chandok Microsoft IndiaAtmanirbhar AI IndiaAI Sovereignty India

India Today AI Summit: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया हेड ने इस खास सेशन में कहा है कि आत्मनिर्भर AI का मतलब दुनिया से कट कर AI पर काम करना नहीं है. उन्होंने इस सेशन में AI और जॉब संकट पर भी बता की है.

India Today AI Summit में Microsoft India & South Asia के President Puneet Chandok ने Atmanirbhar AI को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर AI का मतलब यह नहीं है कि भारत दुनिया से कटकर अपना अलग AI बना ले.

और पढ़ेंअसली मतलब है AI में निवेश करना, अपने इकोसिस्टम को मजबूत करना और साथ ही ग्लोबल टेक के साथ मिलकर काम करना. उन्होंने कहा कि Microsoft सॉवरेन AI बनाने में पार्टनर्स के साथ काम कर रहा है और भारत को भी यही रास्ता अपनाना चाहिए.पुनीत चंदोक ने AI को 5 लेयर का केक बताया. उनका कहना था कि भारत को सोचना होगा कि इन पांच लेयर्स में वह किस हिस्से पर ज्यादा फोकस करना चाहता है.उन्होंने कहा कि भारत की AI रणनीति तीन चीजों पर टिकी है. इनोवेशन, इनक्लूसिविटी और सॉवरेनिटी. अमेरिका और चीन AI में आगे हैं, लेकिन भारत के पास भी स्केल और टैलेंट है.AI का डिफ्यूजनउन्होंने कहा कि AI को सिर्फ डेवलप करना काफी नहीं है. सबसे जरूरी है उसका डिफ्यूजन. यानी AI हर सेक्टर तक पहुंचे. खेती से लेकर हेल्थ और एजुकेशन तक AI का इस्तेमाल हो. साथ ही स्किलिंग पर जोर जरूरी है. उनका कहना था कि एक अरब भारतीयों को AI इस्तेमाल करना आना चाहिए. यही असली चुनौती है. Advertisement रिसर्च एंड डेवलपमेंंट पर करना होगा निवेशR&D में कम निवेश के सवाल पर उन्होंने माना कि भारत को इसमें बदलाव करना होगा. सिर्फ टेक इस्तेमाल करना काफी नहीं है. वैल्यू ऐड करनी होगी. निवेश बढ़ाना होगा और साथ ही AI को बड़े पैमाने पर अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि इनोवेशन के साथ डिफ्यूजन जरूरी है, वरना फायदा सीमित लोगों तक रह जाएगा.AI सबको बराबर अनुभव देगा या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि AI की खूबी यही है कि कोई भी कहीं बैठकर एक ही मॉडल और एक ही ऐप इस्तेमाल कर सकता है.उन्होंने उदाहरण दिया कि भारत में ई-श्रम जैसे प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल हो रहा है. जॉब ढूंढने के लिए CV बनाने में भी AI मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह खुद कोडर रहे हैं और आज AI की वजह से इंग्लिश भी एक तरह की कोडिंग लैंग्वेज बन गई है.डिजिटल सॉवरेनिटीडिजिटल सॉवरेनिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो बातें जरूरी हैं. पहली, डेटा प्रोसेसिंग भारत में होना चाहिए. दूसरी, दुनिया की सबसे अच्छी टेक को अपनाना भी जरूरी है. उनका कहना था कि सॉवरेनिटी के नाम पर रफ्तार कम नहीं करनी चाहिए. अगर दुनिया के साथ कदम नहीं मिलाया तो भारत पीछे रह जाएगा. यह स्लो होने का सबसे गलत समय है. Advertisement Sarvam AI और Microsoft की पार्टनरशिप पर उन्होंने कहा कि किसी एक कंपनी से AI नहीं बनेगा. स्टार्टअप्स, बड़ी कंपनियां और सरकार को साथ आना होगा. तभी मजबूत AI इकोसिस्टम बनेगा.टैक्स हॉलिडे पर जवाबडेटा सेंटर और टैक्स हॉलिडे के सवाल पर उन्होंने बजट के ऐलानों की तारीफ की. उनका कहना था कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बनाना होगा. डेटा भारत में रहे और भारत से दूसरे देशों को सर्विस दी जा सके. मिडल ईस्ट जैसे मार्केट्स को भारत से AI सर्विस देना एक बड़ा मौका हो सकता है.Atmanirbhar Bharat में छोटे बिजनेस को AI से कैसे फायदा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि छोटे कारोबार मशीनों और डेटा से जूझते हैं. उनके पास टेक टीम नहीं होती. AI उन्हें स्मार्ट तरीके से फैसले लेने में मदद कर सकता है. मशीनों से इंटेलिजेंस निकालकर बिजनेस प्रॉब्लम सॉल्व की जा सकती है.सक्सेस स्टोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई कंपनियां AI से कंटेंट बनाने की लागत कम कर रही हैं और ज्यादा वैल्यू बना रही हैं. हेल्थ सेक्टर में Copilot जैसे टूल्स डॉक्टरों की मदद कर सकते हैं. जूनियर डॉक्टर सीनियर लेवल का काम AI की मदद से कर पाएंगे. लीगल सेक्टर में भी AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. Advertisement जॉब्स खत्म नहीं होंगी, उनका तरीका चेंज होगानौकरियों को लेकर डर पर उन्होंने कहा कि जॉब्स खत्म नहीं होंगी, उनका रंग बदलेगा. असली काम टास्क का होता है. जैसे ईमेल लिखना अब AI कर सकता है.इससे इंसान का समय बचेगा और वह ज्यादा क्रिएटिव काम कर पाएगा. उन्होंने कहा कि असली चुनौती जॉब नहीं, स्किलिंग है. जो लोग AI सीखेंगे, वही आगे बढ़ेंगे.AI के फायदे और नुकसान पर उन्होंने कहा कि यह एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी है. आज के लेटेस्ट मॉडल्स बहुत स्मार्ट हो चुके हैं. हर कंपनी और हर सरकारी विभाग AI अपना सकता है. लेकिन जरूरी है कि लोगों को स्किल दी जाए. उन्होंने कहा कि लोग AI की वजह से जॉब नहीं खोएंगे. लोग उन लोगों से जॉब हारेंगे जो AI जानते हैं.AI को लेकर डर पर उन्होंने कहा कि हमें AI के गुलाम नहीं बनना है, बल्कि उसकी ताकत को अपने काम में लगाना है. आज फोन में PhD लेवल की जानकारी है. अगर इसका सही इस्तेमाल किया जाए तो लोग ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा प्रोडक्टिव बन सकते हैं.कई LLM और मॉडल आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह बुरा नहीं है. हर हफ्ते नए मॉडल आते हैं. इससे कॉम्पिटिशन बढ़ता है. अलग-अलग जरूरत के लिए अलग मॉडल बनते हैं. सस्ते मॉडल भी बन रहे हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. Advertisement भारत के पास टैलेंटअंत में उन्होंने कहा कि भारत के पास एक खास बढ़त है. टैलेंट है. GitHub पर करोड़ों भारतीय डेवलपर्स हैं. UPI और आधार जैसी डिजिटल पब्लिक इंफ्रा है. अगर इसमें AI को सही तरीके से जोड़ा गया, तो यह दुनिया में किसी और देश के पास नहीं है.---- समाप्त ----

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Puneet Chandok Microsoft India Atmanirbhar AI India AI Sovereignty India AI Diffusion India AI Skilling India AI Jobs India Microsoft AI India Policy AI Infrastructure India Data Sovereignty India Sarvam AI Microsoft Partnership GPU For Students India AI For Smes India AI Adoption India AI Innovation India Tech News Aaj Tak AI Summit Highlights AI Workforce Skilling AI Policy India

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरAI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरai-impact-summit-and-expo-india-2026 PM MOdi Address live update in hindi AI Impact Summit 2026 LIVE: दिल्ली में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन
और पढो »

AI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े India AI Impact Summit & Expo 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ.
और पढो »

India AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया AI न्यूज एंकर SutraIndia AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया AI न्यूज एंकर Sutraइंडिया टुडे ग्रुप ने AI ड्रिवन न्यूज एंकर Sutra लॉन्च कर दिया है. इसे BhartGen के साथ मिल कर AI Impact Summit के दौरान पेश किया गया. इसे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्लेटफॉर्म से शोकेस किया गया है.
और पढो »

स्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कारस्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कारIndia AI Impact Summit में कंपन‍ियां अपने नए इनोवेशन द‍िखा रही हैं। Myblue.
और पढो »

India Today AI Summit 2026: दिग्गजों से सजेगा मंच, AI के हर पहलू पर होगी चर्चाIndia Today AI Summit 2026: दिग्गजों से सजेगा मंच, AI के हर पहलू पर होगी चर्चाभारत में AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रुप भी एक खास AI इवेंट का आयोजन कर रहा है. इस इवेंट में AI के हमारे जीवन पर पड़ने वाले असर की चर्चा होगी. जॉब्स से लेकर रोजमर्रा की लाइफ को AI किस तरह से प्रभावित कर रहा है, इस पर ही इवेंट में चर्चा होगी. इवेंट में कई सेशन होंगे.
और पढो »

India Today AI Summit: एप्लायड AI में दुनिया के मुकाबले कहां है भारत?India Today AI Summit: एप्लायड AI में दुनिया के मुकाबले कहां है भारत?India Today AI Summit 2026: इंडिया टुडे का AI समिट शुरू हो चुका है. समिट का पहला सेशन ही एप्लायड AI पर रहा है. यानी असल जीवन में AI कहा है और उस पर कैसे काम हो रहा है. इस सेशन के स्पीकर General Catalyst के CEO हेमंत तनेजा थे, जिन्होंने एप्लायड AI को लेकर कई बातें की हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-04-12 11:23:25