Beyond the Breaking News

India History: भारत का इकलौता राज्य, जो कभी नहीं बना अंग्रेजों का गुलाम, कहा जाता है भगवान परशुराम की भूमि

Goa History In Hindi समाचार

India History: भारत का इकलौता राज्य, जो कभी नहीं बना अंग्रेजों का गुलाम, कहा जाता है भगवान परशुराम की भूमि
Goa Never Colonized By BritishPortuguese Rule In GoaLand Of Parashuram Goa

Smallest State of India Goa: भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। हालांकि, देश का एक राज्य ऐसा भी है जो कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था। इस राज्य को भगवान परशुराम की भूमि भी कहा जाता है। इस राज्य के इतिहास से जुड़ी रोचक और इतिहास परीक्षाओं और इंटरव्यू के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण...

Goa History in Hindi : देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी लेकिन एक राज्य ऐसा था, जो कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था। क्योंकि इस राज्य पर 450 से ज्यादा साल तक पुर्तगालियों ने कंट्रोल रखा था। इस राज्य का नाम गोवा है और इसका लंबा स्वतंत्रता संग्राम 19 दिसंबर 1961 को खत्म हुआ था। इस अतीत के अलावा इस राज्य को भगवान परशुराम की भूमि कहा जाता है। इस राज्य के बनने की कहानी और इतिहास भी बहुत रोचक है। आइए यहां इस राज्य के बारे में विस्तार से जानते हैं।कैसे बना था गोवा? इसलिए कहा जाता है परशुराम की भूमिwww.

goavidhansabha.gov.in के अनुसार, गोवा का इतिहास पौराणिक काल से है। इसे भगवान परशुराम की भूमि कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां सब पानी था, भगवान परशुराम ने तीर चलाया, जिससे पानी अलग हो गया था और इसी तरह गोवा बना था।नहीं था अंग्रेजों का गुलाम, पुर्तगालियों का 450 साल तक शासनगोवा ने शिलाहार, कदंब, बहमनी, आदिलशाह जैसे कई शासकों का शासन देखा और अंत में यहां पुर्तगाली आए थे। भारत में अंग्रेजों से पहले पुर्तगाली आ गए थे। गोवा पर पुर्तगालियों ने का कब्जा कर लिया था और यह राज्य अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था। गोवा में समय-समय पर पुर्तगालियों के खिलाफ कई विद्रोह हुए। पहला बड़ा विद्रोह 1575 में कुनकोलिम में देसाई का विद्रोह था। कहा जाता है कि पुर्तगाली, व्यापारी बनकर यहां आए थे और उन्होंने लगभग 450 साल तक शासन किया था। गोवा की राजधानी का इतिहास क्या है?इस राज्य की राजधानी का इतिहास भी अनोखा है। 1843 में राजधानी को वेल्हा गोवा से पणजी में शिफ्ट किया गया था। 18वीं सदी के बीच तक कब्जे वाला इलाका गोवा की आज की राज्य सीमाओं के ज्यादातर हिस्से तक था। हालांकि, इस दौरान पुर्तगालियों ने भारत में अपने दूसरे कब्जे खो दिए थे, जब तक कि उनकी सीमाएं स्थिर नहीं हो गईं।क्यों लंबा चला था गोवा का स्वतंत्रता संग्राम?15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी और देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान के लागू होने के बाद लोकतंत्र गणराज्य की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि, गोवा का स्वतंत्रता संग्राम लंबा था। पुर्तगाल ने अपने भारतीय इलाकों की संप्रभुता के ट्रांसफर पर भारत के साथ बातचीत करने से मना कर दिया। गोवा से जुड़े रोचक फैक्ट्स भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी लेकिन तब गोवा स्वतंत्र नहीं हुआ था। गोवा पर अंग्रेजों ने नहीं बल्कि 450 साल तक पुर्तगालियों ने शासन किया था। गोवा का स्वतंत्रता संग्राम 19 दिसंबर 1961 को खत्म हुआ था। गोवा को भगवान परशुराम की भूमि भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान परशुराम ने समुद्र को पीछे हटाकर गोवा की रचना की थी। गोवा ने शिलाहार, कदंब, बहमनी और आदिलशाही जैसे शासकों का शासन देखा। बाद में पुर्तगाली व्यापारी बनकर भारत आए थे और गोवा पर कब्जा कर लिया था। पुर्तगालियों के खिलाफ गोवा में कई विद्रोह हुए थे। इनमें 1575 का कुनकोलिम विद्रोह प्रमुख था। गोवा की राजधानी 1843 में वेल्हा गोवा से पणजी स्थानांतरित की गई थी। भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के बाद गोवा को दमन और दीव के साथ भारत में मिलाया गया था। 30 मई 1987 को गोवा भारत का 25वां राज्य बना था।19 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय से मिली थी आजादीगोवा का आजादी का संघर्ष 19 दिसंबर 1961 में खत्म हुआ था। भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के कारण गोवा, दमन और दीव को भारतीय संघ में मिला लिया गया था। इसे भारत का केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। 30 मई 1987 को केंद्र शासित प्रदेश को बांट दिया गया और गोवा को भारत का 25वां राज्य बनाया गया था।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Goa Never Colonized By British Portuguese Rule In Goa Land Of Parashuram Goa Ancient History Of Goa Mythological Importance Of Goa Parashuram And Goa Legend Goa Ka Itihas Kya Hai Bharat Ka Itihas Kya Hai गोवा का इतिहास

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Kremlin says India-Russia ties important amid Trump claims on stopping Russian oil buysKremlin says India-Russia ties important amid Trump claims on stopping Russian oil buysKremlin says relations with india important after Trumps claims that India will halt Russian oil buys for a $500B US trade deal with lower tariffs.
और पढो »

अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: गोयल बोले- इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स सेक्टर को फायदा...अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: गोयल बोले- इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स सेक्टर को फायदा...India US Trade Deal Briefing Update; Follow Commerce Minister Piyush Goyal, Donald Trump, PM Narendra Modi, India US Relations Latest News On Dainik Bhaskar.
और पढो »

Indias GDP: বিশ্ব অর্থনীতির বৃদ্ধিতে আমেরিকাকে পিছনে ফেলে দিল ভারত, বড় কথা বলে দিলেন ইলন মাস্কIndias GDP: বিশ্ব অর্থনীতির বৃদ্ধিতে আমেরিকাকে পিছনে ফেলে দিল ভারত, বড় কথা বলে দিলেন ইলন মাস্কIndia ahead of US in Global Economic Growth projected in 2026 Elon Mask issues big statement
और पढो »

राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर: उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण प...राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर: उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण प...India US trade deal Congress statement. PM Modi India US trade deal Congress statement MOGAMBO KHUSH HAI.
और पढो »

पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश की GDP से भी अमीर हुए इलॉन मस्‍क: भारतीय पैराशूट रेजिमेंट, कजाक स्‍कॉर्पियन ब्रिगेड...पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश की GDP से भी अमीर हुए इलॉन मस्‍क: भारतीय पैराशूट रेजिमेंट, कजाक स्‍कॉर्पियन ब्रिगेड...Current Affairs 5 Feb Elon Musk becomes worlds richest India and Kazakistan Begin Khanzar 13
और पढो »

India’s $3B P-8I Navy upgrade worries China and Pakistan – oceans won’t be safe anymoreIndia’s $3B P-8I Navy upgrade worries China and Pakistan – oceans won’t be safe anymoreAfter the trade deal, India and the United States are close to signing a $3 billion agreement for maritime surveillance aircraft to boost India’s monitoring power.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 04:21:37