Beyond the Breaking News

India Pakistan War: पाकिस्तान पर हमले के लिए तेज प्रताप यादव ने मांगी पीएम मोदी से इजाजत, पायलट बनकर किया ये पोस्ट

PM Modi समाचार

India Pakistan War: पाकिस्तान पर हमले के लिए तेज प्रताप यादव ने मांगी पीएम मोदी से इजाजत, पायलट बनकर किया ये पोस्ट
Tej Pratap YadavIndia Pakistan TensionsIndia Pakistan Tension

तेज प्रताप यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, अक्सर अपने अनूठे बयानों और सामाजिक मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रहते हैं।

India Pakistan War : भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव अपने चरम पर है. सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. खासतौर पर जम्मू और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में किए गए हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक विफल किया है, जिससे पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है.

इस गंभीर स्थिति के बीच राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव ने एक भावुक और अनोखा बयान देकर सबका ध्यान आकर्षित किया है. Advertismentतेज प्रताप यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, अक्सर अपने अनूठे बयानों और सामाजिक मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने युद्ध जैसे माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मार्मिक पोस्ट साझा किया है। तेज प्रताप यादव ने पोस्ट के जरिए मांगी मंजूरी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जंग में सीमा पर जाने औऱ पाकिस्तान पर हवाई हमला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है. उन्होंने लिखा- “माननीय प्रधानमंत्री जी, विपदा की इस परिस्थिति में हम समस्त देशवासी एक साथ हैं। मैं, तेज प्रताप यादव, पिता: श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी: पटना, राज्य: बिहार, बतौर वायुयान चालाक भी अपने दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम हूं। मैं सीमा पर खड़े वीर सपूतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शत्रुओं के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने की प्रबल इच्छा रखता हूं।” माननीय प्रधानमंत्री जी,वन्दे मातरम lविपदा की इस परिस्थिति में हम समस्त देशवासी एक साथ हैं।मैं तेज प्रताप यादव, पिता : श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी : पटना, राज्य : बिहार, बतौर वायुयान चालाक भी अपने दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम हूँ। सीमा पर सुरक्षा प्रहरियों के साथ… pic.twitter.com/Z5GVww5bLO — Tej Pratap Yadav May 8, 2025 उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश और देशवासियों की सेवा में यदि उनके प्राण भी चले जाएं, तो वे उसे अपना सौभाग्य मानेंगे। साथ ही तेज प्रताप ने एक फोटो भी साझा की, जिसमें वे एक विमान में बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे उन्होंने अपने 'वायुयान चालक' बनने की बात को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया है। सरकार और सेना का पूर्ण समर्थन तेज प्रताप यादव का यह बयान उस समय आया है जब देश युद्ध की आशंका के साये में है और सेना पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अपने संदेश में आम नागरिकों से भी यह आग्रह किया कि वे संकट की इस घड़ी में सरकार और सेना का पूर्ण समर्थन करें। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप के इस बयान को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे देशभक्ति से प्रेरित बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है. इस घटनाक्रम से यह भी झलकता है कि जब देश संकट में होता है, तब राजनीति से परे जाकर भी कुछ नेता राष्ट्रसेवा की भावना व्यक्त करते हैं। अब देखना यह होगा कि तेज प्रताप यादव की इस अपील पर सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं। यह भी पढ़ें - India Pakistan Tension: UN और US ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, काउंटर अटैक में भारत का किया समर्थन यह भी पढ़े - India Pakistan Tension: भारत के हत्थे चढ़ा पाकिस्तान का पायलट, शाहबाज शरीफ ने बुलाई आपातकालीन बैठक

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

Tej Pratap Yadav India Pakistan Tensions India Pakistan Tension India Pakistan War News India Pakistan War

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पीएम मोदी के लिए रूस ने भेजा न्यौता, इस खास मौके पर आया पुतिन का बुलावापीएम मोदी के लिए रूस ने भेजा न्यौता, इस खास मौके पर आया पुतिन का बुलावाRussia India Relations: रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी को अपने समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
और पढो »

दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसदिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
और पढो »

भारत ने पाकिस्तानियों के VISA किए कैंसिल, लेकिन अब भी पाकिस्तान से इंडिया आ सकते हैं ये 4 तरह के लोगभारत ने पाकिस्तानियों के VISA किए कैंसिल, लेकिन अब भी पाकिस्तान से इंडिया आ सकते हैं ये 4 तरह के लोगIndia Pakistan Clash: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस बंद करने का ऐलान किया है.
और पढो »

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हरियाणा में हाई अलर्ट: पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, चंडीगढ़-अम...पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हरियाणा में हाई अलर्ट: पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, चंडीगढ़-अम...Haryana Punjab India Pakistan Border Alert LIVE Updates; भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से एयर स्ट्राइक की।
और पढो »

कश्मीर में LoC पर क्या चल रहा, पंजाब में रातभर क्या हुआ, देखिए ग्राउंड रिपोर्टकश्मीर में LoC पर क्या चल रहा, पंजाब में रातभर क्या हुआ, देखिए ग्राउंड रिपोर्टIndia Air Strikes Pakistan: LoC पर पाकिस्तान ने लगातार 14वें दिन किया Ceasefire का उल्लंघन | NDTV
और पढो »

पाकिस्तान का हमास स्टाइल अटैक, ड्रोन और मिसाइलों की बारिश को भारत के ब्रह्मास्त्र ने किया नाकामपाकिस्तान का हमास स्टाइल अटैक, ड्रोन और मिसाइलों की बारिश को भारत के ब्रह्मास्त्र ने किया नाकामPakistan Attack in India: पाकिस्तान की ओर से भारत में मिसाइलों और ड्रोनों की बारिश कर हमला किया गया है, ये इजरायल पर आतंकी संगठन हमास के हमले जैसा ही है.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 11:29:20