The report, titled 'Way of India's Heatwaves Feel More Brutal Before You', states that India's heat is no longer just hot but 'unavoidable' (unable to be escaped). The report, based on weather data, reveals that the 'core heatwave zone' - which includes Punjab, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Haryana, Rajasthan, Uttar Pradesh, Gujarat, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Bihar, Jharkhand, West Bengal, Odisha, Andhra Pradesh, and Maharashtra - has seen an increase in both the frequency and duration of heatwaves. Over the past decade, the frequency of heatwaves in this zone has increased by 0.1 day every decade, and their duration has increased by 0.44 days per decade.
भारत में दिन के साथ अब रातें भी उगल रहीं आग, देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गर्मी 'Unescapable' क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गर्मी अब 'अनएस्केपेबल' होती जा रही है, जहां लू की आवृत्ति और अवधि बढ़ रही है। 35 राज्यों में रात का त35 राज्यों में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा।क्लाइमेट ट्रेंड्स की नई रिपोर्ट “वाय इंडियाज हीटवेव्स फील मोर ब्रूटल देन बिफोर” के अनुसार भारत की गर्मी अब केवल गर्म नहीं रही बल्कि 'अनएस्केपेबल' होती जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट बताती है कि भारत का ‘कोर हीटवेव ज़ोन’ —जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के हिस्से शामिल हैं—वहां लू की आवृत्ति और अवधि दोनों बढ़ रही हैं। 1961 से अब तक यहां लू की आवृत्ति हर दशक 0.
1 दिन और इसकी अवधि 0.44 दिन प्रति दशक की दर से बढ़ी है। मौसम विज्ञान के लिहाज से यह छोटा बदलाव खेती, बिजली की मांग, मजदूरों की कार्यक्षमता एवं अस्पतालों पर भारी दबाव बना रहा है।विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस के अनुसार, घर के भीतर का तापमान लगातार 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं होना चाहिए, अन्यथा यह नींद, दिल और शरीर की रिकवरी पर बुरा असर डालता है। इसके विपरीत, भारत के 36 में से 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रातें गर्म हो रही हैं। वर्ष 2010 से 2024 के बीच देश में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 0.21 डिग्री सेल्सियस प्रति वर्ष बढ़ा है।इस गर्मी के अधिक घातक होने का बड़ा कारण हवा में बढ़ती नमी है। वर्ष 2015-2019 के मुकाबले 2020-2024 के बीच देश की औसत नमी 67.1 प्रतिशत से बढ़कर 71.2 प्रतिशत हो गई है। नमी के कारण शरीर का पसीना सूख नहीं पाता, जिससे 40 डिग्री की सूखी गर्मी के मुकाबले 36 डिग्री की उमस भरी गर्मी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। यही नहीं, 2015-2019 में जहां गर्म और आर्द्र दिनों की संख्या 14,086 थी, वहीं 2020-2024 के बीच यह बढ़कर 16,970 दिन हो गई, जिसमें 2024 सबसे ऊपर रहा।मानव जनित जलवायु परिवर्तन के कारण आधारभूत तापमान लगातार बढ़ रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, वर्ष 2015 से 2025 तक के पिछले ग्यारह वर्ष इतिहास के सबसे गर्म वर्ष दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही, शहरों में बढ़ते कंक्रीट, डामर की सड़कें, घटते पेड़, ट्रैफिक और एसी से निकलने वाली गर्म हवाओं के कारण शहर 'हीट ट्रैप' बन चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई शहर अपने आसपास के ग्रामीण इलाकों की तुलना में दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा गर्म हैं। इसके अलावा, सूखी मिट्टी और कम वर्षा के कारण सूरज की ऊर्जा जमीन को ठंडा करने के बजाय हवा को और गर्म कर रही है। दिल्ली-NCR में गर्मी का डबल अटैक, दिन के बाद अब रातें भी उड़ा देंगी नींद; शरीर को ठंडा होने का नहीं मिलेगा मौकावर्तमान में देश के ऊपर कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके कारण पाकिस्तान के सिंध और राजस्थान के रेगिस्तान से आने वाली गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं देश में गहराई तक प्रवेश कर रही हैं। शाम को मानसून-पूर्व गतिविधि न होने से यह उच्च तापमान रातों को भी गर्म कर रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के आने से ही हवा का पैटर्न बदलेगा और राहत मिल सकेगी।
Heatwave Climate Change Unavoidable Heatwave Zone Heatwave Frequency Heatwave Duration Heatwave Impact Heatwave Causes Heatwave Solutions
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दूसरे दिन पारा 44 डिग्री, 12वीं तक के स्कूल बंद: कानपुर रेड जोन में शामिल, भीषण लू चलेगी; पारा 44-45 डिग्री के आसपास रहेगाKanpur heatwave alert red zone advisory. Follow Kanpura latest updates on intense heatwave and school closures.
Read more »
श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर: पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार; अगले चार दिन आधा राजस्थान हीटवेव से रहेगा प्रभावितRajasthan heatwave continues. Ganganagar hottest city at 46.5°C. Half of Rajasthan to face heatwave for next 4 days.
Read more »
हिमाचल के 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: मैदानों के साथ पहाड़ भी तपे, ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंचा; 22 मई से बूंदाबांदी के आसारHimachal Pradesh heatwave alert for Una, Kangra, Shimla, Solan districts. Health advisory issued due to rising temperatures.
Read more »
मेरठ में गर्मी से बचाव के लिए बने ORS कॉर्नर: सरकारी अधिकारियों की गाड़ी में भी रखी इमरजेंसी किट, कोल्ड रूम भी तैयारMeerut heatwave preparations for upcoming heatwave. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
Half India Battling Heatwave, Banda Sees 47.6 Degree ScorcherThe Indian Meteorological Department (IMD) reports widespread severe heatwave conditions across several states, including Haryana, Delhi, Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh, and the adjoining states of Uttarakhand, Uttar Pradesh, Punjab, and Madhya Pradesh. The heatwave is expected to persist in these states for the next few days and could be severe in some regions. The IMD has issued a red and orange weather warning, indicating the need for immediate action.
Read more »
मेरठ में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड: अल नीनो और जलवायु परिवर्तन का असर, रात में भी नहीं मिल रही राहतMeerut heatwave alert: El Nino & climate change impact. Latest updates.
Read more »




