Beyond the Breaking News

Iran Military Power: ईरान ने दिखाई मिल‍िट्री पॉवर, मिसाइलें-फाइटर जेट्स ऐसे, जो पलभर में दुश्मन को चटा देंग...

Iran Military Power समाचार

Iran Military Power: ईरान ने दिखाई मिल‍िट्री पॉवर, मिसाइलें-फाइटर जेट्स ऐसे, जो पलभर में दुश्मन को चटा देंग...
ईरान मिलिट्री पावरIran Missilesईरान मिसाइलें

Iran News: ईरान ने अपने अत्याधुनिक शस्त्रागार का वीडियो जारी किया, जिसमें सेजिल, खैबर, हज कासिम मिसाइलें और सुखोई Su-35, F-14 टॉमकैट फाइटर जेट्स शामिल हैं.

मुस्‍ल‍िम देशों की बात की जाए तो ईरान इन द‍िनों मिल‍िट्री पॉवर के दम पर इजरायल और अमेर‍िका तक को चुनौती दे रहा है. अब तक उसे लेकर तमाम तरह की कयासबाजी लगाई जा रही थी. कहा जा रहा था क‍ि उसके पास ऐसी-ऐसी मिसाइलें हैं, ऐसे फाइटर जेट्स हैं, जो पल भर में तबाही मचा सकते हैं.

लेकिन अब ईरान की मिल‍िट्री ने खुद इसका वीडियो शेयर क‍िया है. वीडियो देखकर आप खुद भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो से पता चलता है क‍ि ईनान के पास अत्‍याधुन‍िक और विशाल शस्त्रागार है, जिसमें कई घातक मिसाइलें, लड़ाकू विमान और अन्य हथियार हैं. नीचे ईरान की प्रमुख मिसाइलों, फाइटर जेट्स और हथियारों के बारे में बताया गया है. इन्‍हीं के दम पर ईरान रोज रोज इजरायल को धमकाता रहता है. मिसाइलें सेजिल मिसाइल: इसकी रेंज लगभग 2,500 किलोमीटर है. यह एक ठोस-ईंधन आधारित बैलिस्टिक मिसाइल है, जो लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है. खैबर मिसाइल: इसकी रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर. यह मिसाइल ईरान की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है. हज कासिम मिसाइल: इसकी रेंज लगभग 1,400 किलोमीटर. यह मिसाइल ईरान की नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइलों में शामिल है. शहाब-1 और शहाब-2: शहाब-1 की रेंज लगभग 300 किलोमीटर जबक‍ि शहाब-2 की रेंज 800 से 1,000 किलोमीटर तक है. ये मिसाइलें ईरान के शुरुआती बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का हिस्सा हैं. जुल्फगार मिसाइल: सबसे घातक मानी जाने वाली इस मिसाइल की रेंज लगभग 700 किलोमीटर. यह एक सटीक निशाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. केएच-55 मिसाइल: इसकी रेंज लगभग 3,000 किलोमीटर. यह एक क्रूज मिसाइल है, जो लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है. खालिद फर्ज मिसाइल: ईरान की छोटी दूरी की मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज लगभग 300 किलोमीटर है. We will show less restraint this time. pic.twitter.com/RVdflIbg79 — Iran Military March 17, 2025 लड़ाकू विमान सुखोई Su-35 ईरान ने हाल ही में रूसी निर्मित सुखोई Su-35 लड़ाकू विमान को अपनी वायु सेना में शामिल किया है. यह सिंगल सीट, ट्विन इंजन, सुपरमैन्युवरेबल, 4.5 पीढ़ी का एयर सुपीरियरिटी फाइटर है. इसकी अधिकतम गति 2,400 किलोमीटर प्रति घंटा है और रेंज 3,600 किलोमीटर तक है. F-14 टॉमकैट ईरान के पास अमेरिकी निर्मित F-14 टॉमकैट लड़ाकू विमान भी हैं, जो 1970 के दशक में खरीदे गए थे. ईरान ने इन विमानों को उन्नत किया है और वे अभी भी सेवा में हैं. मिग-29 यह रूस में बना हुआ लड़ाकू विमान है, जो ईरान की एयरफोर्स का हिस्सा है. F-4 फैंटम II यह अमेरिका में बना हुआ मल्‍टी परपज फाइटर जेट है, जो ईरान की एयरफोर्स इस्‍तेमाल करती है. 358 विमान भेदी मिसाइल ईरान ने ग्रेट पैगम्बर 19 सैन्य अभ्यास के दौरान अपनी उन्नत 358 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का अनावरण किया है, जो कि एक महत्वपूर्ण छलांग दर्शाता है. हाइपरसोनिक मिसाइल -ईरान ने हाल ही में अपनी गुप्त हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसने इजराइल और अमेरिका को चौंका दिया है. -ईरान का यह विस्तृत शस्त्रागार उसे क्षेत्रीय सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित करता है, जो उसकी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

ईरान मिलिट्री पावर Iran Missiles ईरान मिसाइलें Iran Fighter Jets ईरान फाइटर जेट्स Iran Military Strength ईरान की सैन्य शक्ति

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

नहीं देखा होगा ऐसा Low Budget बर्थडे सेलिब्रेशन, इन लड़कियों ने जीता लोगों का दिल, आप भी देखें Videoनहीं देखा होगा ऐसा Low Budget बर्थडे सेलिब्रेशन, इन लड़कियों ने जीता लोगों का दिल, आप भी देखें Videoछात्राओं ने क्लासरूम में अपनी बेस्टी का बर्थडे सेलिब्रेशन ऐसे अंदाज में बनाया है, कि जो देखे उसे भी यह जिंदगीभर याद रहेगा.
और पढो »

अमेरिका का F-35 Vs तुर्की का KAAN, दोनों फाइटर जेट्स में से कौनसा पॉवरफुल?अमेरिका का F-35 Vs तुर्की का KAAN, दोनों फाइटर जेट्स में से कौनसा पॉवरफुल?F-35 Vs KAAN Cpmparison: जब से अमेरिका ने 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट F-35 बनाया है, तब से बाकी देशों में भी ऐसा जेट बनाने की होड़ मच गई है. तुर्की भी इसी जनरेशन का फाइटर जेट विकसित कर रहा है. इसका नाम KAAN रखा गया है.
और पढो »

पाकिस्तान के लिए F-16, भारत के लिए F-35; डोनाल्ड ट्रंप का पावरप्ले, आखिर क्या चाहते हैं?पाकिस्तान के लिए F-16, भारत के लिए F-35; डोनाल्ड ट्रंप का पावरप्ले, आखिर क्या चाहते हैं?F-16s for Pakistan and F-35s for India: अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक तरफ भारत को एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स की पेशकश की है.
और पढो »

कर्मचारी ने वर्चुअल मीटिंग में जैसे ही ऑन किया कैमरा, हुआ कुछ ऐसा, देखते ही मैनेजर के छूटे पसीने, लोगों ने भी किया रिएक्टकर्मचारी ने वर्चुअल मीटिंग में जैसे ही ऑन किया कैमरा, हुआ कुछ ऐसा, देखते ही मैनेजर के छूटे पसीने, लोगों ने भी किया रिएक्टएक वर्चुअल मीटिंग में जब कर्चमारी ने अपना कैमरा ऑन किया था, तो मैनेजर को जो दिखाई दिया, उसे देखने के बाद उसके पसीने छूट गये.
और पढो »

दक्षिण कोरिया : फाइटर जेट ने अपने ही इलाकों में गिराए बम, 15 नागरिकों सहित 29 घायलदक्षिण कोरिया : फाइटर जेट ने अपने ही इलाकों में गिराए बम, 15 नागरिकों सहित 29 घायलदक्षिण कोरिया : फाइटर जेट ने अपने ही इलाकों में गिराए बम, 15 नागरिकों सहित 29 घायल
और पढो »

पाक चीन पर निर्भर, भारत आत्मनिर्भर; फिर भी जिन्ना के देश से पहले उड़ाएगा 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट!पाक चीन पर निर्भर, भारत आत्मनिर्भर; फिर भी जिन्ना के देश से पहले उड़ाएगा 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट!AMCA Fighter Jet: चीन ने पहले से ही भारत की सीमा के पास फाइटर जेट्स तैनात कर रखे हैं, दूसरी ओर पाक भी चीन से 5वीं पीढ़ी के 40 फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रहा है. ऐसे में भारत ने अपने AMCA फाइटर जेट के निर्माण में तेजी लाने का फैसला किया है.
और पढो »



Render Time: 2026-06-12 13:55:11