ICAI CA September 2025 Result Released Mukund Agaiwal from MP Tops Final Exam
11,466 कैंडिडेट्स CA के लिए क्वालिफाई, एमपी के मुकुंद आगिवाल टॉपर; देखें पूरा रिजल्टइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने सितंबर सेशन के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ICAI ने निर्धारित समय से पहले रिजल्ट जारी किए हैं। फाउंडेशन परीक्षा में एल.
राजलक्ष्मी, इंटरमीडिएट में नेहा खानवानी और फाइनल परीक्षा में मुकुंद आगीवाल टॉपर बने हैं। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org, icai.nic.in और caresults.icai.org पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं । रिजल्ट चेक करने के लिए अपना 6 डिजिट का रोल नंबर दर्ज करना होगा।इस बार देशभर के 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी। फाउंडेशन परीक्षा में कुल 98,827 कैंडिडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से 14,609 पास हुए। चेन्नई की एल.राजलक्ष्मी ने 360 अंकों के साथ फाउंडेशन परीक्षा में टॉप किया, जबकि दूसरे स्थान पर प्रेम अग्रवाल और तीसरे स्थान पर नील राजेश शाह रहे।इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप-I में 93,074 कैंडिडेट्स शामिल हुए, जिनमें से 8,780 पास हुए। वहीं ग्रुप-II में 69,768 उम्मीदवारों में से 18,938 ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा में नेहा खानवानी, कृति शर्मा और अक्षत बिरेंद्र नौटियाल को टॉप तीन पोजीशन मिलीं।फाइनल परीक्षा के रिजल्ट में 11,466 उम्मीदवार सफल होकर चार्टर्ड एकाउंटेंट बने हैं। ग्रुप-I में 51,955 उम्मीदवारों ने भाग लिया जबकि ग्रुप-II में 32,273 उम्मीदवार शामिल हुए। 16,800 उम्मीदवार दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल हुए। फाइनल परीक्षा में मध्य प्रदेश के धामोद के मुकुंद आगिवाल ने टॉप किया जबकि तेजस मुंदड़ा दूसरे और बाकुल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत नंबर और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होते हैं। जिन कैंडिडेट्स को 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर मिले हैं, उन्हें ‘पास विद डिस्टिंक्शन’ का दर्जा दिया गया है। ICAI ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के नाम पर FIDE वर्ल्ड कप ट्रॉफी: 5 बार वर्ल्ड चेस चैंपियन बने, तीनों पद्म सम्मान मिले; जानें पूरी प्रोफाइल FIDE वर्ल्ड चेस कप 2025 की नई ट्रॉफी को अब आधिकारिक तौर पर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के नाम पर 'विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी' के रूप में जाना जाएगा। यह घोषणा 31 अक्टूबर 2025 को गोवा में FIDE वर्ल्ड चेस कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई थी। भारत 23 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।मौके पर ही मौत, स्कूल प्रशासन ने पुलिस के आने से पहले घटनास्थल की सफाई कीUPSC ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी; अगले सेशन से मिल सकते हैं डेडिकेटेड सेंटर्सNTA ने जारी किया नोटिफिकेशन; लास्ट डेट 27 नवंबर, एग्जाम 21 जनवरी सेजैसलमेर में आज दिन में रहेंगे बादल छाएमोन्था का असर खत्म...दक्षिण-पश्चिम जिलों में अब-भी बारिश की संभावनाबेटी की शादी से पहले फसल बर्बाद, किसान का सुसाइडकल से फिर बारिश का अलर्ट, 7 डिग्री बढ़ा तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ICAI CA Result September 2025: दो दिन बाद जारी होगा सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडआईसीएआई की ओर से सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन सितंबर परीक्ष का रिजल्ट 03 नवंबर को जारी किया जाएगा। सीए फाइनल और इंटर परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट शाम 5 बजे के करीब जारी किया जाएगा।
और पढो »
आज जारी होगा ICAI CA सितंबर रिजल्ट 2025, icai.nic.in पर कर सकेंगे चेकआईसीएआई 3 नवंबर, 2025 को अंतिम, इंटर और फाउंडेशन सितंबर 2025 के परिणाम जारी करेगा. आईसीएआई सीए परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा.
और पढो »
ICAI CA Result September 2025: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म! थोड़ी देर में जारी होगा सीए रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेकICAI CA September Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आज चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सितंबर 2025 की परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जारी किए जाएंगे.
और पढो »
ICAI CA September Result: सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेकICAI CA September Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट के साथ
और पढो »
ICAI CA Result 2025 Out: ये रहा सीए सितंबर रिजल्ट का Direct Link, फाउंडेशन में 14.78% कैंडिडेट्स हुए पासICAI CA Result 2025 Direct Link: आईसीएआई ने सीए सितंबर 2025 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स एग्जाम में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
और पढो »
CA Toppers List: राजस्थान, MP समेत इन राज्यों से निकले सीए टॉपर्स, फाइनल में मुकुंद, इंटर में नेहा की AIR-1ICAI CA Toppers 2025 Name List: आईसीएआई ने सीए सितंबर रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। सीए फाउंडेशन में एल राजलक्ष्मी (चेन्नई), इंटरमीडिएट में नेहा खुरवानी (जयपुर) और सीए फाइनल में मुकुंद आगीवाल (धामनोद) ने टॉप किया है।
और पढो »



