IDBI Share Crash: शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां सेंसेक्स-निफ्टी धीमी शुरुआत के बाद रॉकेट बने नजर आए, तो वहीं IDBI Share भरभराकर क्रैश हो गया और निवेशकों को तगड़ा घाटा कराया.
आईडीबीआई बैंक के शेयर में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट आई और ये देखते ही देखते क्रैश हो गया. धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे मार्केट में कारोबार आगे बढ़ा ये बैंकिंग स्टॉक 16% से ज्यादा टूटकर कारोबार करता हुआ नजर आया.
इस गिरावट के चलते निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ. आइए जानते हैं आईडीबीआई शेयर अचानक क्रैश होने के पीछे कारण क्या है? और पढ़ेंदेखते ही देखते क्रैश हुए शेयरसोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने पर IDBI Bank Share अपने पिछले शुक्रवार के बंद भाव 92.20 रुपये से भारी गिरावट लेकर 82.12 रुपये पर खुला और फिर इसमें गिरावट तेज होती चली गई. दोपहर 1 बजे के आसपास ये बैंकिंग स्टॉक 16% से ज्यादा फिसलकर 76.67 रुपये के लेवल पर आ गया, तो बाजार बंद होने तक ये गिरावट और बढ़ गई. आईडीबीआई बैंक का शेयर 17.22 फीसदी टूटकर 76.31 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ. इस गिरावट के चलते बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 82,790 करोड़ रुपये रह गया. इन खबरों के बाद बिखरा शेयरIDBI Bank के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों में हड़कंप बैंक प्राइवेटाइजेशन से जुड़ी खबरों के आने के बाद मचा, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस संबंध में आई रिपोर्टों में कहा गया है कि IDBI Bank में हिस्सेदारी बिक्री के लिए प्राप्त फाइनेंशियल बिड्स या वित्तीय बोलियां उम्मीदों से कम हैं, जिससे सरकार इस चल रही प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस पर पुनर्विचार कर सकती है या इसे रोक सकती है. Advertisement निवेशकों को उम्मीद थी कि सरकार की हिस्सेदारी बिक्री के कदम से बैंक में मूल्य वृद्धि होगी और इसके परिचालन में सुधार होगा. हालांकि, उनकी आस टूटी, क्योंकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि संभावित खरीदारों द्वारा लगाई गई बोलियां सरकार द्वारा तय किए गए बेस प्राइस से कम थीं. सरकार बेच रही इतनी हिस्सेदारीगौरतलब है कि केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम ने आईडीबीआई बैंक में अपनी संयुक्त 60.7% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी. इस बिक्री के बाद बैंक का स्वामित्व खरीदार के पास चला जाएगा. सरकार की बैंकिंग सेक्टर में अपनी उपस्थिति कम करने की योजना के तहत आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन प्रक्रिया 2022 में शुरू हुई थी.वर्तमान में LIC की बैंक में लगभग 49.24% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार के पास लगभग 45.48% हिस्सेदारी है. इस हिसाब से दोनों बैंक के 94% से अधिक हिस्से को कंट्रोल करते हैं. 5 साल में दिया ये रिटर्न IDBI Bank Share में निवेश करने वालों को मिले रिटर्न पर गौर करें, तो बीते महज पांच कारोबारी दिनों में ये 23 फीसदी फिसल चुका है. जबकि एक महीने में ये 31 फीसदी तक टूट गया है. निवेशकों की बेचैनी का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि एक साल में इस शेयर से उन्हें मिला रिटर्न सिर्फ 6 फीसदी है. हालांकि, बीते पांच साल में ये 106% चढ़ा है और निवेशकों का पैसा डबल किया है. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
IDBI Bank Share Crash IDBI Stock Crash IDBI Privatisation IDBI Privatisation Update IDBI Privatisation News IDBI Privatisation Process IDBI Share Price IDBI Stock Price IDBI News IDBI Stake Sale Scrapped Business News Stock Market News Share Bazar Ki Taza Khabar आईडीबीआई शेयर शेयर क्रैश बैंकिंग शेयर क्रैश प्राइवेटाइजेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिर्जापुर: एंटी रेबीज के केवल 2 इंजेक्शन लगवाए, अब कुत्तों जैसी आवाज निकालने लगा करन, हालत गंभीरयूपी के मिर्जापुर में 17 साल के करन को चार महीने पहले कुत्ते ने काटा था। घरवालों ने उसे सिर्फ दो एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए थे।
Read more »
कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, 17 साल का इंतजार खत्मकोल्हान विश्वविद्यालय (KU) ने शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे वर्षों से लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों के प्रमोशन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे शिक्षकों का करियर ग्राफ सुधरेगा और विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार होगा। रीडर से एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर पदोन्नति दी गई है। JPSC ने योग्य शिक्षकों की सूची मांगी है और अगले दो महीनों में प्रोफेसर के पदों को अधिसूचित करने का लक्ष्य है।
Read more »
मंत्री विजय शाह मामले में बड़ा अपडेट, SIT ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की चौथी स्टेटस रिपोर्ट, मंगलवार को सुनवाईमंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 17 मार्च को सुनवाई होगी। पुलिस की एसआईटी ने अपनी चौथी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश की है।
Read more »
AIIMS राजकोट आत्महत्या केस में पुलिस को मिला 17 पेज का सुसाइड नोट, 5 क्लासमेट्स गिरफ्तारAIIMS राजकोट में एमबीबीएस के स्टूडेंट की मौत मामले में पुलिस को 17 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट के आधार पर पुलिस ने पीड़ित के 5 क्लासमेट्स को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने अपने क्लासमेट्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read more »
इंडिया पोस्ट 17 मार्च से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सेवा, 24 घंटे में मिलेगी डिलीवरीइंडिया पोस्ट 17 मार्च से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सेवा, 24 घंटे में मिलेगी डिलीवरी
Read more »
मयूरभंज में नॉर्वेस्टर तूफान का कहर, दो की मौत, 17 घायलओडिशा के मयूरभंज जिले में आए नॉर्वेस्टर तूफान से भारी तबाही हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। तूफान से 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, और कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
Read more »



