Beyond the Breaking News

IPL के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला विस्फोटक इंटरव्यू, बोले इंग्लैंड का बजा देंगे बैंड, 12 महीने में करेंगे 1...

IPL 2023 समाचार

IPL के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला विस्फोटक इंटरव्यू, बोले इंग्लैंड का बजा देंगे बैंड, 12 महीने में करेंगे 1...
आईपीएल 2023Vaibhav Suryavanshiवैभव सूर्यवंशी

अपने पदार्पण सत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कहना है कि वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए दोगुना बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सीजन 18 में बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार जीतने वाले वैभव अपने करियर को स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ाना चाहते है.

नई दिल्ली. कुछ पारियां और कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जिनकी खुमारी टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भी हम सबके जेहन में बनी रहती है. उनके शॉट्स की गूंज कानों में गूंजती रहती है. आईपीएल सजीन 18 में एक ऐसी पारी खेली गई जिसकी तासीर खत्म होने का नाम नहीं ले रही.

इस पारी को खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दिल खोलकर अपनी बल्लेबाजी और गेम को एप्रोच को लेकर बात की. अपने पदार्पण सत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कहना है कि वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए दोगुना बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. सूर्यवंशी ने अप्रैल में जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंद में सात चौकों और 11 छक्कों से 101 रन की पारी के दौरान किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था. इंग्लैंड का बजाना हैं बैंड सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मुंबई के आयुष म्हात्रे के साथ इंग्लैंड के कई प्रारूप के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया म्हात्रे ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सफल पदार्पण किया. सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘यह एक नई प्रतियोगिता है. मैं पहली बार ब्रिटेन जा रहा हूं इसलिए यह एक नया अनुभव होगा. मैं अनुभव करूंगा कि वहां खेल कैसे चलता है.’’ वैभव ने कहा , ‘‘इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे हमारे कप्तान हैं. तैयारियां अच्छी चल रही हैं और इंग्लैंड में खेलना अच्छा अनुभव होगा तथा हम ट्रॉफी के साथ लौटने की कोशिश करेंगे.’’ गुजरात का कैसे बिगाड़ा गेम सीजन 18 की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी अटैक के खिलाफ शतक लगाना कोई बच्चों का खेल तो नहीं था पर इस बच्चे ने गेंदबाजी को बचकाना साबित कर दिया. इस तूफानी पारी के दौरान सूर्यवंशी आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के अलावा 14 साल और 32 दिन की उम्र में पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘आईपीएल में खेलना हर किसी के लिए एक सपने जैसा है और मुझे अपने पहले सत्र से बहुत सारी सकारात्मक चीजें मिलीं और मैंने यह भी सीखा कि मैं अगले सत्र में टीम के लिए क्या कर सकता हूं.’’ पूरा हुआ सपना रॉयल्स के निराशाजनक अभियान के बावजूद बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने व्यक्तिगत मोर्चे पर सफलता का स्वाद चखा जब मंगलवार को फाइनल के समापन के बाद उन्हें ‘आईपीएल सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार दिया गया. सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘अगले साल मैं उन क्षेत्रों पर काम करूंगा जहां मैंने गलतियां की और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.’’ पहले सत्र से मिली सीख के बारे में बात करते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘मेरी सीख यह है कि मुझे अपने प्रदर्शन से दोगुना बेहतर प्रदर्शन करना होगा जिससे कि मेरी टीम भी अगले साल फाइनल में खेल सके और मैं इस पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि अगले साल मैं टीम के लिए कितना योगदान दे सकता हूं.’’

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

आईपीएल 2023 Vaibhav Suryavanshi वैभव सूर्यवंशी Rajasthan Royals राजस्थान रॉयल्स Fastest Century सबसे तेज शतक

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Vaibhav Suryavanshi के पहले IPL सीजन के वो 5 रिकॉर्ड्स, जिन्होंने मचा दिया तहलका; 1 का तो टूटना असंभवVaibhav Suryavanshi के पहले IPL सीजन के वो 5 रिकॉर्ड्स, जिन्होंने मचा दिया तहलका; 1 का तो टूटना असंभवबिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 1.
और पढो »

सुपर स्ट्राइकर बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी, इन दो गेंदबाजों को सबसे ज्यादा पीटा, चलते-चलते राहुल द्रविड़ ने क्य...सुपर स्ट्राइकर बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी, इन दो गेंदबाजों को सबसे ज्यादा पीटा, चलते-चलते राहुल द्रविड़ ने क्य...Vaibhav Suryavanshi Age : अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वैभव पूरे देश में सनसनी मचाने वाले बिहार के 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड में अपने बल्ले जा जौहर दिखाएंगे. IPL 2025 में वैभव ने 7 मैचों में 36 की औसत कुल 252 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206 के आसपास रहा. वैभव सुपर स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं.
और पढो »

यशस्वी-राहुल होंगे ओपनर... इंग्लैंड के ख‍िलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग XI कैफ ने बताईयशस्वी-राहुल होंगे ओपनर... इंग्लैंड के ख‍िलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग XI कैफ ने बताईमोहम्मद कैफ का कहना है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड में ओपनिंग करेंगे, वहीं उन्होंने इंग्लैंड के ख‍िलाफ पहले टेस्ट के ल‍िए प्लेइंग 11 भी बताई है.
और पढो »

वैभव सूर्यवंशी के बाद समस्तीपुर के संदीप की चमकी किस्मत, मुंबई ने इतने लाख में खरीदावैभव सूर्यवंशी के बाद समस्तीपुर के संदीप की चमकी किस्मत, मुंबई ने इतने लाख में खरीदासमस्तीपुर के संदीप कुमार ने प्रो कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने उन्हें सीजन 12 की नीलामी में 49 लाख रुपये में खरीदा। विद्यापतिनगर के रहने वाले संदीप को उनके पिता ने कबड्डी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले सीजन में पटना टीम में थे जहां उन्होंने 100 से अधिक अंक प्राप्त किए...
और पढो »

IPL 2025: 'शतकवीर' वैभव सूर्यवंशी ने को इनाम में मिली ये धांसू कार, कीमत है इतनीIPL 2025: 'शतकवीर' वैभव सूर्यवंशी ने को इनाम में मिली ये धांसू कार, कीमत है इतनीIPL 2025 Final Award: महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 में तूफानी बैटिंग के चलते 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड मिला है.
और पढो »

पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे नरेंद्र मोदीपहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद 6 जून को जम्मू-कश्मीर का अपना पहला दौरा करेंगे.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 15:22:51