Mumbai Indians (MI) Vs Royal Challengers Bengaluru (RCB) Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB vs MI Live Streaming, Playing 11 Teams Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar.
रॉयल चैलेंजर्स लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगी, मुंबई हारी तो बाहर IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.
30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत हैदोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था।RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा।रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम।रोहित शर्मा, रयान रिकलटन , नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या /कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।राजस्थान को 77 रन से हराया; गिल-सुदर्शन की फिफ्टी; राशिद को 4 विकेटसिराज की पहली बॉल पर छक्का लगाया, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड का 100 छक्के का तोड़ा रिकॉर्डडोपिंग नियमों के उल्लंघन पर बैन; रेसलिंग फेडरेशन ने कहा- उनके व्यवहार से शर्मिंदगी हुईMP में आंधी-बारिश का दौर थमेगा, अब तेज गर्मीनालंदा समेत 3 जिलों में तेज आंधी-बारिश, ओले भी गिरेरीवा में तीसरे दिन तापमान गिरा, गर्मी से हल्की राहतसीकर में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश,दिनभर गर्म हवाएं चलीयूपी के 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
IPL 2026 Live RCB Vs MI Ipl Live Ipl Live Score Ipl Live Score 2026 Ipl Live Match Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bengaluru
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL में सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने पर BCCI सख्त: बाहरी लोग टीम बस और डगआउट में दिखे; टीमों को चेतावनी, नियम त...IPL 2026 Security Breach Latest Updates. Follow IPL Anti-Corruption Rules Breach, Teams Warned, Strict Action News On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL में आज दिल्ली vs कोलकाता: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कैपिटल्स को जीत जरूरी, नाइटराइडर्स ने पिछले...Kolkata Knight Riders (KKR) Vs Delhi Capitals (DC) Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, KKR Vs DC Live Streaming, Playing 11 Teams Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar.
Read more »
DC vs KKR LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली कैपिट्ल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी भिड़ंत, कुछ ही देर में होगा टॉसDC vs KKR LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की हर डिटेल्स के लिए हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ बने रहिए.. IPL | खेल समाचार
Read more »
IPL 2026 RR vs GT: YASHASVI JAISWAL TO LEAD RR IN ABSENCE OF RIYAN PARAGयशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया है। उन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए टॉस भी जीता है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा शामिल हैं।
Read more »
RR vs GT IPL 2026: जयपुर में शुभमन गिल और साई सुदर्शन का धमाल, गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्यRR vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य दिया है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक लगाया. IPL | खेल समाचार
Read more »
IPL में आज पहला मुकाबला चेन्नई Vs लखनऊ: सुपर किंग्स के पास लगातार जीत की हैट्रिक का मौका, धोनी की वापसी पर ...Chennai Super Kings (CSK) vs Lucknow Super Giants (LSG) Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, CSK Vs LSG Live Streaming, Playing 11 Teams Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar.
Read more »
