IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम

IPL News

IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम
IPL 2026Indian Premier LeagueIpl News In Hindi

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है. आइए जानते हैं कि प्वॉइंट्स टेबल में अब कौन सी टीम कहां पहुंच गई है. खेल समाचार

IPL 2026 Updated Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले तो पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बैक टू बैक अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

वहीं, फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर इस सीजन जीत का खाता खोला. तो आइए जानते हैं कि इस डबल हेडर के बाद कौन सी टीम कहां है और इस जीत से CSK को कितना फायदा मिला है.

Advertisment CSK को अंक तालिका में हुआ फायदा चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में अपना जीत का खाता खोल लिया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीएसके ने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरुआत में उन्होंने लगातार 3 मैच हारे, मगर दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर पहली जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इससे CSK अंक तालिका में -1.532 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है. #CSK fans, bring out the whistles 💛A first win of the season for the 5⃣-time #TATAIPL champions 👏Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/tS2xyOWgdj — IndianPremierLeague April 11, 2026 अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्हें अब तक पहली जीत भी नहीं मिल सकी है. KKR ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुला था, जिसकी बदौलत टीम को एक अंक मिला.

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ स्थिति की मजबूत पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में विजयरथ पर सवार है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में रद्द हुआ. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. 4 अंक और +1.231 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

राजस्थान रॉयल्स ने बादशाहत की मजबूत IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

हैदराबाद, गुजरात, मुंबई बस दर्ज कर पाईं हैं एक जीत पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. SRH ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसलिए हैदराबाद अंक तालिका में 2 अंक के साथ 6वें पायदान पर है. गुजरात टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीता है और 2 मैच हारे हैं. वह 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस का भी यही हाल है. टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता और 2 मैच गंवाए. इस तरह 2 अंक के साथ 8वें नंबर पर है. ये भी पढ़ें: CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2026 Indian Premier League Ipl News In Hindi Ipl Updates Csk Vs Dc Sports News In Hindi Cricket News In Hindi Updated Points Table

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026: शनिवार को क्रिकेट का डबल धमाल, जानें मैचों का लुत्फ कैसे उठाएंIPL 2026: शनिवार को क्रिकेट का डबल धमाल, जानें मैचों का लुत्फ कैसे उठाएंIPL 2026 में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले: पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स। मैच का समय, प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।
Read more »

IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में ...IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में ...IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Vs Punjab Kings Match IPL LIVE Score Update; Follow IPL 2026 Live Streaming, Highlights, Latest News, PBKS Vs SRH Playing 11 Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में ...IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में ...IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Vs Punjab Kings Match IPL LIVE Score Update; Follow IPL 2026 Live Streaming, Highlights, Latest News, PBKS Vs SRH Playing 11 Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला आजCSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला आजआईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जीत दर्ज करना चाहेंगे, तो वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल जीत की लय वापस पाना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में CSK का पलड़ा भारी है, जिसने 19 मैच जीते हैं।
Read more »

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की तेज शुरुआतCSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की तेज शुरुआतआईपीएल 2026, CSK vs DC Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।
Read more »

IPL में आज LSG vs GT: लखनऊ ने पिछले तीन मुकाबलों में गुजरात को हराया, इकाना में 3 में से 2 मैच जीतेIPL में आज LSG vs GT: लखनऊ ने पिछले तीन मुकाबलों में गुजरात को हराया, इकाना में 3 में से 2 मैच जीतेIPL 2026 Gujarat Titans (GT) vs Lucknow Super Giants (LSG) Match LIVE Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, GT Vs LSG IPL LIVE Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-05-16 05:12:52