Beyond the Breaking News

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अरुण जेटली स्टेडियम में आज हाई-स्कोरिंग मुकाबला

क्रिकेट News

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अरुण जेटली स्टेडियम में आज हाई-स्कोरिंग मुकाबला
IPL 2026दिल्ली कैपिटल्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL 2026 के 39वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना होगा। अक्षर पटेल की DC लय हासिल करने के लिए जूझ रही है, जबकि रजत पाटीदार की RCB सीजन की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के हक में रहने की उम्मीद है, और मैच हाई-स्कोरिंग होने का अनुमान है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 39वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला ये मैच हाई स्कोरिंग रहने की पूरी उम्मीद है। एक तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई वाली DC लय हासिल करने के लिए जूझ रही है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की RCB सीजन की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है। ऐसे में जानते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच किसके हक में होगी?

DC बनाम RCB का IPL मैच आज दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का अभियान मिला-जुला रहा है। 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ टीम अंक तालिका में संघर्ष कर रही है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन के बावजूद टीम 265 का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई थी। DC की बल्लेबाजी में दम दिखा, लेकिन गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई। लुंगी एनगिडी के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।वहीं, RCB इस सीजन सबसे संतुलित टीम दिख रही है। कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप में टीम ने हर डिपार्टमेंट में कमाल किया है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म के दम पर RCB लगातार 200+ का स्कोर बना रही है। गेंदबाजी में भी टीम के पास मैच विनर मौजूद हैं। DC को हर हाल में जीत चाहिए, जबकि RCB अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। अरुण जेटली की पिच कैसा खेलेगी?

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। DC vs PBKS मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 529 रन बने थे, जो पिच के पूरी तरह फ्लैट होने का सबूत है। रात में होने वाले इस मैच में ओस के कारण गेंदबाजों के लिए काम और मुश्किल हो जाएगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े कुल मैच: 100 पहले बैटिंग कर जीते: 47 मैच चेज करते हुए जीते: 50 मैच टाई/बेनतीजा: 3 मैच औसत पहली पारी स्कोर: 174 रन सबसे बड़ा स्कोर: 278 रन सबसे बड़ा सफल चेज: 264 रनपिच को देखते हुए आज भी 200+ का स्कोर बनना तय माना जा रहा है। फैंस को एक और हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है। DC के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है, जबकि RCB प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। यह भी पढ़ें- IPL मैच में भयानक चोट लगने के बाद Lungi Ngidi की अब कैसी हालत?

DC के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट यह भी पढ़ें- DC vs PBKS: दिल्ली के खिलाड़ियों ने ही डुबोई टीम की लुटिया, पंजाब ने किया ऐतिहासिक रन चेज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अरुण जेटली स्टेडियम हाई-स्कोरिंग मैच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशीआईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशीAaj Ka IPL 2026 Match, 25 April: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।
Read more »

आज का आईपीएल मैच, 26 अप्रैल 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स का आज मुकाबला, लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी किंग खान की टीमआज का आईपीएल मैच, 26 अप्रैल 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स का आज मुकाबला, लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी किंग खान की टीमAaj Ka IPL 2026 Match, 26 April: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 38वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
Read more »

इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के - IPL 2026 Most sixes List Vaibhav Sooryavanshiइन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के - IPL 2026 Most sixes List Vaibhav SooryavanshiIPL 2026 : भारत के कई तूफानी बल्लेबाजों ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में जगह बनाई है. आइए उनके बारे में जानते हैं. IPL | खेल समाचार
Read more »

IPL 2026: भीड़ में लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, हैरान रह गए अभिषेक शर्मा, वीडियो वायरलIPL 2026: भीड़ में लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, हैरान रह गए अभिषेक शर्मा, वीडियो वायरलसनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक लड़की ने हाथ पकड़कर खींच लिया। यह घटना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई।
Read more »

DC Vs RCB Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोटDC Vs RCB Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोटDC versus RCB: IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
Read more »

आज का आईपीएल मैच, 27 अप्रैल 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का मुकाबला, अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी विराट कोहलीआज का आईपीएल मैच, 27 अप्रैल 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का मुकाबला, अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी विराट कोहलीAaj Ka IPL 2026 Match, 27 April: आईपीएल 2026 में आज 39वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर आरसीबी से होगी।
Read more »



Render Time: 2026-05-28 13:53:39