Beyond the Breaking News

IRS अफसर योगेंद्र मिश्रा का दावा: छापे के नाम पर गौरव सन्नी देओल स्टाइल में करते हैं गाली-गलौज और मारपीट, क...

IRS Officer Yogendra Mishra Made The Claim समाचार

IRS अफसर योगेंद्र मिश्रा का दावा: छापे के नाम पर गौरव सन्नी देओल स्टाइल में करते हैं गाली-गलौज और मारपीट, क...
LucknowUttar PradeshCm Yogi

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक और अधिकारी गौरव गर्ग (DCIT) पर आरोप लगाए हैं कि वो छापेमारी के दौरान लोगों के साथ ज़्यादती करते हैंIRS officer Yogendra Mishra made the claim, Lucknow, Uttar Pradesh, cm Yogi,IRS officer...

छापे के नाम पर गौरव सन्नी देओल स्टाइल में करते हैं गाली-गलौज और मारपीट, कंपनियों के नाम उजागरयह तस्वीर गुरुवार की है। घायल IRS अधिकारी गौरव गर्ग को व्हील चेयर से सिविल अस्पताल ले जाते कर्मचारी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर आरोप लगाए हैं कि वो छापेमारी के दौरान लोगों के साथ ज्यादती करते हैं।गालियां देते हैं। थप्पड़ मारते हैं और डराने-धमकाने का तरीका अपनाते हैं। उन्हें कई बार गौरव गर्ग के साथ मिलकर छापेमारी करनी पड़ी। हर बार गौरव के इन जुल्मों को अपनी आंखों से देखा।योगेंद्र मिश्रा ने लिखा कि गौरव गर्ग का रवैया बेहद उग्र और हिंसक है। कई कारोबारी और टैक्स विभाग के कर्मचारी भी उन्हें ‘सनी देओल’ जैसा बताते हैं, जो बिना बात के गुस्से में चिल्लाते हैं। मारते हैं और लोगों को डराते हैं। IRS अफसर योगेंद्र मिश्रा ने उन कंपनियों का नाम भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाला है, जिनसे IRS अधिकारी गौरव गर्ग ने कथित तौर पर बदसलूकी की है।छापे के दौरान कारोबारी मनोज गुप्ता, उनके बुजुर्ग परिवार के लोगों और स्टाफ से बदसलूकी की। उन्हें घंटों तक कमरे में बंद रखा। टॉयलेट तक नहीं जाने दिया। पूरे परिवार को अपराधियों की तरह लाइन में खड़ा किया।यहां कारोबारी आशीष भूटानी को सरेआम थप्पड़ मारे गए। उनके अकाउंटेंट को भी पीटा गया। मिश्रा ने लिखा –"ऐसा लग रहा था जैसे गौरव किसी पुरानी फिल्म के पुलिसवाले की एक्टिंग कर रहे हों।"यहां भी मालिकों को मारा-पीटा गया। स्टाफ के साथ भी हाथापाई हुई। बिना किसी वजह के ज्यादती की गई।यहां मालिकों को पंजाबी में गालियां दी गईं। स्टाफ को थप्पड़ मारे गए। एक जूनियर कर्मचारी तो जलालत पर रो पड़ा।मेरठमालिक फौजान अली के साथ मारपीट और गालियों की बात सामने आई। स्टाफ डर के मारे टूट चुका था।उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन कंपनियों का उन्होंने जिक्र किया है, वहां के स्टाफ और मालिकों से खुद पूछ लें। हकीकत सामने आ जाएगी कि असली ज़ुल्म किसने किया और सच बोलने की हिम्मत किसमें है।योगेंद्र मिश्रा का आरोप है कि जब उन्होंने ये सब सच सबके सामने रखा, तो गौरव गर्ग और उसके लोगों ने उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए। गैर-जमानती धाराएं लगाईं और मीडिया में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। मिश्रा ने कहा –"मैंने हमेशा कानून का साथ दिया, लेकिन गौरव गर्ग ने डर और ज़ुल्म से काम चलाया। अब वो अपनी पत्नी IPS रवीना त्यागी की PR ताकत के पीछे छुप रहा है।"इनकम टैक्स ऑफिस में IRS अधिकारी गौरव गर्ग ने एक अन्य IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा पर 29 मई को जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। FIR में गौरव गर्ग ने बताया था कि जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा अचानक ऑफिस में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। ऑफिस में उन्होंने गला दबाने का प्रयास किया। कांच के गिलास को फेंककर मारा और चेहरे पर मुक्के भी मारे। यही नहीं, उन्होंने जूतों से उनके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इस हमले के पीछे की वजह यह थी कि एक क्रिकेट मैच में योगेंद्र मिश्रा को नहीं खिलाया गया था। तब उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी धमकाया था। उनकी इसी हरकत के चलते उनका ट्रांसफर लखनऊ से उत्तराखंड कर दिया गया था। तभी से वह नाराज चल रहे थे। हमले के बाद डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गौरव गर्ग की हालत फिलहाल स्थिर है। पूरी घटना गुरुवार शाम हजरतगंज स्थित आयकर विभाग की छठी मंजिल पर हुई। गौरव गर्ग IPS अफसर रवीना त्यागी के पति हैं।लखनऊ के इनकम टैक्स ऑफिस में IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर दूसरे IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्र ने हमला कर दिया। पता चला है कि बहस के बाद पहले डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग ने जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज योगेंद्र मिश्र ने उन पर कांच का.

...हवा-आंधी, बारिश होने से भीषण गर्मी नहीं पड़ीआगरा में ट्रैक्टर ने कोल्डस्टोर मालिक की बेटी को कुचलायूपी में 44 जिलों में बारिश का अलर्ट30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Lucknow Uttar Pradesh Cm Yogi IRS Officer Fight

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Viral Video: दो सिरफिरे लड़ते-लड़ते नाले में जा गिरे, कीचड़ में मल्लयुद्ध का वीडियो वायरलViral Video: दो सिरफिरे लड़ते-लड़ते नाले में जा गिरे, कीचड़ में मल्लयुद्ध का वीडियो वायरलGyanendra PratapUnnao: उन्नाव में दो ऑटो ड्राइवर गाली-गलौज करते हुए नाले में जा गिरे और फिर नाले Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

UP: आयकर विभाग में मारपीट, असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने IRS अधिकारी गौरव गर्ग को पेपर वेट से मारा, जानें वजहUP: आयकर विभाग में मारपीट, असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने IRS अधिकारी गौरव गर्ग को पेपर वेट से मारा, जानें वजहकाशीपुर के असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने लखनऊ में पूछताछ के दौरान गौरव गर्ग को कमरे में बंद कर मारपीट की. गौरव गर्ग को गंभीर चोटें आईं और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है. योगेंद्र मिश्रा पर पहले से कई विभागीय जांचें और विवादास्पद व्यवहार के आरोप चल रहे हैं.
और पढो »

कौन हैं आयकर अधिकारी से मारपीट करने वाले ज्वॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा, विवादों से रहा है नाताकौन हैं आयकर अधिकारी से मारपीट करने वाले ज्वॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा, विवादों से रहा है नाता2014 बैच के IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने लखनऊ में 2016 बैच के अधिकारी गौरव गर्ग से उनके ऑफिस में जाकर मारपीट की. मिश्रा के खिलाफ कई विभागीय जांच चल रही हैं. उन पर जूनियर अधिकारियों को धमकाने, फर्जी चैट से ब्लैकमेल करने और क्रिकेट मैच के दौरान सीनियर अफसरों से अभद्रता के आरोप हैं. उनका हाल ही में ट्रांसफर हुआ था.
और पढो »

IRS अफसरों के बीच मारपीट पर CBDT ने मांगी रिपोर्ट, योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ FIRIRS अफसरों के बीच मारपीट पर CBDT ने मांगी रिपोर्ट, योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ FIRलखनऊ के इनकम टैक्स ऑफिस में आईआरएस डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग और आईआरएस जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद सीबीडीटी ने रिपोर्ट तलब की है। गौरव की शिकायत पर योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जबकि योगेंद्र ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी...
और पढो »

लखनऊ अफसर मारपीट मामले में अब IRS योगेंद्र मिश्र की पत्नी पहुंचीं कमिश्नर ऑफिस, गौरव गर्ग के खिलाफ तहरीरलखनऊ अफसर मारपीट मामले में अब IRS योगेंद्र मिश्र की पत्नी पहुंचीं कमिश्नर ऑफिस, गौरव गर्ग के खिलाफ तहरीरLucknow News: लखनऊ में इनकम टैक्स विभाग के दो अधिकारियों, गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट का मामला बढ़ गया है। योगेंद्र मिश्रा की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। इससे पहले गौरव गर्ग ने योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ एफआईआर कराई थी। योगेंद्र ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई...
और पढो »

IRS बनाम IRS विवाद: योगेंद्र मिश्रा की पत्नी ने किया साजिश का दावा, गौरव गर्ग और ऋचा रस्तोगी के ट्रांसफर की अपीलIRS बनाम IRS विवाद: योगेंद्र मिश्रा की पत्नी ने किया साजिश का दावा, गौरव गर्ग और ऋचा रस्तोगी के ट्रांसफर की अपीललखनऊ में आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब योगेंद्र मिश्रा की पत्नी ने सीनियर अधिकारियों से गुहार लगाई है। इससे पहले नेहा द्विवेदी ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया था।
और पढो »



Render Time: 2026-05-24 13:02:26