Jennifer Winget-William Ishmael Wedding: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट
Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से रचाई शादी; तस्वीरें साझा कर लिखा- 'मेरे पति से मिलिए'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से रचाई शादी; तस्वीरें साझा कर लिखा- 'मेरे पति से मिलिए'अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खबर साझा की है। जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड विलियम से शादी कर ली है। इन अटकलों पर अब खुद जेनिफर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी और विलियम इश्माएल की शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।आज शनिवार को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनकी और विलियम की शादी की झलकियां हैं। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। जेनिफर सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं।एक तस्वीर में कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। वहीं, एक फोटो में वे एक-दूजे को किस करते दिखे हैं। जेनिफर ने पोस्ट में विलियम को भी टैग किया है। साथ ही लिखा है, 'और, आखिरकार हमारे सितारे मिल गए'। वीडियो के साथ जेनिफर ने लिखा है, 'हमारी शादी संपन्न हुई। लेडीज और जेंटलमैन...
आप सभी को आधिकारिक रूप से अपने पति से मिलवा रही हूं'। अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। जेनिफर जहां अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं उनके पति विलियम इश्माएल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं।बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया।related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Jennifer Winget Jennifer Winget And William Ishmael William Ishmael Jennifer Winget Wedding Photos Entertainment News In Hindi Entertainment News In Hindi Entertainment Hindi News जेनिफर विंगेट जेनिफर विंगेट की शादी




