Beyond the Breaking News

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुक्रवार को CM हेमंत देने जा रहे बड़ी सौगात

Ranchi-Politics समाचार

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुक्रवार को CM हेमंत देने जा रहे बड़ी सौगात
Hemant SorenJharkhand NewsJharkhand Politics

झारखंड सरकार अपने राज्यकर्मियों को बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे जिसका लाभ राज्य कर्मियों उनके आश्रितों सेवानिवृत्त कर्मियों विधायकों पूर्व विधायकों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों निबंधित अधिवक्ताओं और भारतीय प्रशासनिक सेवा के इच्छुक कर्मियों को भी मिलेगा। इस योजना का लाभ किस...

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News : झारखंड सरकार के राज्यकर्मियों को हेमंत सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। दरअसल, शुक्रवार को हेमंत सोरेन राज्य कर्मियों, उनके आश्रितों, सेवानिवृत्त कर्मियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, निबंधित अधिवक्ताओं आदि के लिए शुरू की जा रही स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ शुक्रवार को विधानसभा के ग्राउंड फ्लोर में स्थित हाल में किया जाएगा। योजना का लाभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के इच्छुक कर्मियों को भी मिलना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो रहेंगे, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डा.

इरफान अंसारी की मौजूदगी भी इस कार्यक्रम में रहेगी। 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा इस योजना के अंतर्गत लाभुकों एवं आश्रितों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। लाभुकों को चिह्नित गंभीर बीमारियों के चिकित्सा के लिए पांच लाख तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा पर हुए व्यय का वहन इस बीमा के माध्यम से होगा। गंभीर बीमारी से लेकर हर तरह से मिलेगा लाभ इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक चिकित्सा राशि का व्यय होने की स्थिति में चिकित्सा व्यय का वहन कारपस फंड से किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्य कर्मी, एवं सेवानिवृत कर्मियों के लिए दुर्घटनाग्रस्त होने अथवा मरणासन्न स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चतर संस्थान में उपचार हेतु रेफर किए जाने की स्थिति में एयर एम्बुलेंस एवं वायुयान यात्रा की सहायता प्रदान की जाएगी। गंभीर बीमारी के मामलों में अंग प्रत्यारोपण के लिए भी चिकित्सा व्यय प्रदान करने की सुविधा होगी। चिकित्सा भत्ता में से ही 500 रुपये काटे जाएंगे जानकारी के मुताबिक राज्य कर्मियों को प्रति माह प्राप्त हो रहे 1000 रुपये के चिकित्सा भत्ता में से ही 500 रुपये प्रतिमाह की कटौती कर ली जाएगी ताकि छह हजार रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा हो सके। अब कर्मियों को प्रतिमाह 500 रुपये ही चिकित्सा भत्ता के रूप में दिए जाएंगे। वित्त सचिव प्रशांत कुमार के आदेश से सभी विभागाध्यक्षों को इसकी सूचना दे दी गई है। हालांकि, राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य कर्मियों को भविष्य में जरूर बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। हर तरह की इमरजेंसी में यह स्वास्थ्य बीमा काम आएगी। ये भी पढ़ें Jharkhand News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब वेतन में होगी कटौती; जानिए वजह यूपी में झारखंड के 4 युवकों की मौत; प्रतागगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना, महाकुंभ में स्नान कर जा रहे थे अयोध्या

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hemant Soren Jharkhand News Jharkhand Politics Jharkhand Government Employee Jharkhand Government Jharkhand News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Jharkhand Jobs: झारखंड के युवाओं की बल्ले-बल्ले, इस विभाग में 26 हजार वैकेंसी का एलान; विज्ञापन जल्दJharkhand Jobs: झारखंड के युवाओं की बल्ले-बल्ले, इस विभाग में 26 हजार वैकेंसी का एलान; विज्ञापन जल्दJharkhand Teacher Recruitment 2025 झारखंड में जल्द 26 हजार शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि इससे विद्यालयों में पढ़ाई-पाठन की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा के सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की...
और पढो »

Budget 2024: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले, सात बड़ी घोषणाएं, पढ़ें क्या है खासBudget 2024: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले, सात बड़ी घोषणाएं, पढ़ें क्या है खासकेंद्र सरकार के बजट में इस बार बिहार पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखाई गई है। आज बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मधुबनी प्रिंटिंग वाली साड़ी में भी दिखाई दी। आज केंद्रीय बजट में बिहार के लिए की सात बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्र की इस कवायद को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा...
और पढो »

प्रशासन में बदलाव: ट्रम्प सरकार ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दियाप्रशासन में बदलाव: ट्रम्प सरकार ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दियाअमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए कठोर कदम उठाए हैं, जिसके कारण हजारों लोगों की नौकरी जा चुकी है।
और पढो »

पटना नगर निगम के इस कदम से दुकानदारों की बल्ले-बल्ले, जानिए क्या है असली वजहपटना नगर निगम के इस कदम से दुकानदारों की बल्ले-बल्ले, जानिए क्या है असली वजहSteel Vending Zone: पटना में पहली बार स्टील वेंडिंग ज़ोन का निर्माण, 400 टन की हुई है खपत, 200 दुकानदारों को मिलेगी नई जगह
और पढो »

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया की बल्ले-बल्लेचैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया की बल्ले-बल्लेआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आखिरी बार 8 साल पहले 2017 में खेला गया था. 50 ओवर के वर्ल्ड कप के बाद सबसे बड़ा दर्जा ICC चैंपियंस ट्रॉफी का होता है. इसे एक तरह से मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है. पिछली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.
और पढो »

इस काम के लिए सरकार किसानों को दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे उठा सकते हैं लाभइस काम के लिए सरकार किसानों को दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे उठा सकते हैं लाभकिसानों की हो गई बल्ले-बल्ले! इस काम के लिए सरकार दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
और पढो »



Render Time: 2026-07-21 10:24:20