Beyond the Breaking News

JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, 18 मई को होगी परीक्षा

Patna-City-General समाचार

JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, 18 मई को होगी परीक्षा
JEE Advanced 2025 Admit CardJEE Advanced Exam DateIIT JEE Advanced

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 12 मई को जारी किया जाएगा। पहले यह 11 मई को जारी होने वाला था। आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित परीक्षा 18 मई को होगी। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस्ड के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में पर्स हैंडबैग आदि प्रतिबंधित हैं। बिहार से 15476 अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड में शामिल...

जागरण संवाददाता, पटना। देश भर के आईआईटी सहित अन्य संस्थानों में नामांकन के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड्ड 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 मई को जारी होगा। पूर्व में प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 11 मई निर्धारित था, इसमें बदलाव करते हुए 12 मई की सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन 18 मई को होगा। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का आयोजन करने वाली आईआईटी कानपुर ने नोटिस जारी कर कहा है कि जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए अभ्यर्थी 12 मई सुबह 10 बजे से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षा में पर्स और हैंडबैग प्रतिबंधित प्रवेश पत्र में दिए जाने वाले विवरण पर ध्यान दें तो इसमें अभ्यर्थी का पूरा नाम, रोल नंबर, जेईई मेन आवेदन संख्या, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पत्राचार पता, श्रेणी, और परीक्षा केंद्र का नाम व पता शामिल रहेगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 के दौरान उम्मीदवारों को कुछ वस्तुओं को साथ ले जाने की अनुमति है, जबकि कई चीजें सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार केवल प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र और पेंसिल ही साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी अतिरिक्त वस्तु को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, पेजर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, ब्लूटूथ डिवाइस, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स और हैंडबैग जैसी वस्तुएं पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं.

इन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में लाना न सिर्फ नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आपकी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी रद हो सकती है। बिहार से शामिल होंगे 15,476 अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के लिए राज्य के 15,476 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जेईई एडवांस्ड के लिए नौ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास शामिल है। परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी। ये भी पढ़ें- SSC Revised Calendar: एसएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी की अधिसूचना 5 जून को ये भी पढ़ें- RPSC: पीआरओ भर्ती परीक्षा 2024 के लिए 14 मई को अपलोड होंगे प्रवेश पत्र, एग्जाम सिटी स्लिप जारी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

JEE Advanced 2025 Admit Card JEE Advanced Exam Date IIT JEE Advanced JEE Advanced Registration JEE Advanced Exam Centers JEE Advanced Exam Guidelines JEE Advanced 2025 JEE Advanced Patna JEE Advanced Bihar Bihar News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ICAI CA Admit Card 2025 OUT: सीए फाइनल एवं इंटर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोडICAI CA Admit Card 2025 OUT: सीए फाइनल एवं इंटर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोडआईसीएआई की ओर से सीए फाइनल एवं इंटर मई एग्जामिनेशन 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अब आवेदनकर्ता ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.
और पढो »

JEE Advanced 2025: कितनी बार छात्र दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड की परीक्षा?JEE Advanced 2025: कितनी बार छात्र दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड की परीक्षा?JEE Advanced 2025 Exam Date and Time: जेईई मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. ऐसे में इस खबर में जानें जेईई एडवांस्ड की परीक्षा कौन दे सकता है और कितनी बार दे सकता है.
और पढो »

JEE एडवांस्ड का मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, चेक कर लीजिए कैसा होता है एग्जाम फॉर्मेटJEE एडवांस्ड का मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, चेक कर लीजिए कैसा होता है एग्जाम फॉर्मेटJEE Advanced 2025: जो उम्मीदवार JEE एडवांस्ड 2025 के एग्जाम पैटर्न से वाकिफ होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल मॉक टेस्ट एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
और पढो »

Bihar Police SI Prohibition Admit Card 2025: इंतजार खत्म! बिहार पुलिस एसआई निषेध भर्ती के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारीBihar Police SI Prohibition Admit Card 2025: इंतजार खत्म! बिहार पुलिस एसआई निषेध भर्ती के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारीBihar Police SI Prohibition Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा 18 मई 2025 (रविवार) को आयोजित करने की घोषणा की है.
और पढो »

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाईUP BEd JEE 2025: यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाईUP BEd JEE 2025 Registration: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2025 है.
और पढो »

JEE Advanced Admit Card 2025: बदल गई तारीख, आज ने अब इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस एडमिट कार्डJEE Advanced Admit Card 2025: बदल गई तारीख, आज ने अब इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस एडमिट कार्डJEE Advanced Admit Card 2025 Date: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था, लेकिन अब ये कल यानी 12 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
और पढो »



Render Time: 2026-05-24 16:38:52