Beyond the Breaking News

Kanwad Route: दिल्ली में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान, जाने से पहले कर लें चेक; ये रास्ते हैं बिल्कुल बंद

Kanwar Yatra समाचार

Kanwad Route: दिल्ली में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान, जाने से पहले कर लें चेक; ये रास्ते हैं बिल्कुल बंद
Kanwar Yatra 2025Kanwar RouteDelhi Kanwar Route

आज शुक्रवार से सावन माह शुरू हो गया है। उत्तराखंड़ से लेकर यूपी और दिल्ली तक पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 11 से 23 जुलाई तक

इस रास्तों से गुजरेंगे कांवड़ यात्री पहला रूट अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा फ्लाईओवर से सीलमपुर 'टी' पॉइंट फिर आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड और रानी झांसी रोड फैज रोड अपर रिज रोड से धौला कुआं एनएच-8 और फिर रजोकरी बॉर्डर से हरियाणा के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरा रूट भोपुरा बॉर्डर से वजीराबाद रोड - लोनी फ्लाईओवर गोकुलपुरी 'टी' पॉइंट - 66 फुटा रोड - सीलमपुर 'टी' पॉइंट- एनएच 1 और आगे नए आईएसबीटी पुल की ओर से नजफगढ़ रोड और न्यू रोहतक रोड July 11, 2025 भारी भीड़भाड़ वाले दिनों में डायवर्जन का प्लान गाजियाबाद पुलिस ने भारी वाहनों को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर डायवर्ट किया जाएगा और भोपुरा होते हुए वजीराबाद रोड/या अप्सरा बॉर्डर होते हुए जीटी रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिटी बसों को छोड़कर भारी वाहनों को शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जीटी रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जीटी करनाल रोड और बाहरी रिंग रोड से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, दिल्ली या उत्तर प्रदेश के पूर्व, उत्तर पूर्व और शाहदरा जिलों में जाने वाले भारी वाहनों को सीधे एनएच-09 की ओर मोड़ दिया जाएगा और उन्हें वजीराबाद रोड, जीटी रोड से शाहदरा और विकास मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं लोनी रोड से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, भारी वाहनों को बाहरी रिंग रोड से बाहर निकलने के लिए वजीराबाद रोड पर मोड़ दिया जाएगा। सोनिया विहार, पीटीएस वजीराबाद पुस्ता, पुस्ता रोड जैसे आंतरिक क्षेत्रों से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, भारी वाहनों को वजीराबाद रोड होते हुए बाहरी रिंग रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा और एनएच-24 पर ले जाया जाएगा। एनएच 24 से ये वाहन यूपी की तरफ जा सकेंगे। नोएडा में भी आज से 25 जुलाई तक रूट देखकर निकलें कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन प्लान शुक्रवार रात 10 बजे से 25 जुलाई तक लागू होगा। विभिन्न दिशाओं से नोएडा की सीमा में प्रवेश कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ आदि की तरफ जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जिले की सीमाओं से जुड़ने वाले राज्यों व जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर और ओखला बैराज के रास्ते नोएडा व गाजियाबाद होकर जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इससे आगे वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। इसी तरह से दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते नोएडा-गाजियाबाद होकर गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। एमपी एक मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड से गाजियाबाद होकर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से एनआईबी चौकी, मॉडल टाउन, चिल्ला बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ से दादरी एनएच 91 के रास्ते दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन चालकों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 🚦🚦 TRAFFIC ADVISORY🚦🚦 काँवड़ यात्रा -2025 के अवसर पर भारी वाहनों का यातायात डायवर्जन ।@Uppolice @uptrafficpolice @ghaziabadpolice@adgzonemeerut @dtptraffic @Noidatraffic pic.

twitter.com/cgsWEr1sZg — Ghaziabad Traffic Police July 4, 2025 ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी इमारत, एक शख्स की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kanwar Yatra 2025 Kanwar Route Delhi Kanwar Route Delhi Traffic Advisory Delhi Traffic Police Delhi Ncr News Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर और एलएनजेपी अस्पताल को बड़ा झटका, फायर डिपार्टमेंट ने NOC देने से किया इनकारदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर और एलएनजेपी अस्पताल को बड़ा झटका, फायर डिपार्टमेंट ने NOC देने से किया इनकारदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते फायर डिपार्टमेंट ने एनओसी देने से इनकार कर दिया है। 17वीं मंजिल पर फायर चेक दरवाजों में कमियां मिलीं।
और पढो »

मुन्नार और कुर्ग को टक्कर देता है वेस्ट बंगाल का ये हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानमुन्नार और कुर्ग को टक्कर देता है वेस्ट बंगाल का ये हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानमुन्नार और कुर्ग को टक्कर देता है वेस्ट बंगाल का ये हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लान
और पढो »

वापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लानवापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लानवापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लान
और पढो »

कांवड़ यात्रा से पहले 'मीट शॉप' का मुद्दा गरमाया, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उठाए सरकार पर सवालकांवड़ यात्रा से पहले 'मीट शॉप' का मुद्दा गरमाया, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उठाए सरकार पर सवालकांवड़ यात्रा से पहले 'मीट शॉप' का मुद्दा गरमाया, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उठाए सरकार पर सवाल
और पढो »

किसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं भारत के ये वाटरफॉल्स, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानकिसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं भारत के ये वाटरफॉल्स, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानकिसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं भारत के ये वाटरफॉल्स, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लान
और पढो »

कांवड़ यात्रा: यात्रा से पहले ही विवादों की शुरुआतकांवड़ यात्रा: यात्रा से पहले ही विवादों की शुरुआतसावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा की शुरुआत आगामी 11 जुलाई से होनी है लेकिन कांवड़ मार्गों पर नेमप्लेट संबंधी विवाद अभी से सामने आने लगे हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-06-02 14:57:38