क्या आपने कभी इस बात को सोचा कि जो कोई भी जानवर एक मानव पर हमला कर सकता है, और उसी जानवर को बाद में वही मानव कर सकता है? तेंदुए की ऐसी ही घटना गांव में हुई है। पहले भी एक बुजुर्ग को तेंदुए ने मार दिया था, जिसके बाद गांववालों में दहशत का माहौल था।
Leopard killed Cow : एमसीबी में तेंदुए ने 12 दिन पहले बुजुर्ग को मार डाला था, अब गाय का किया शिकार, फैली दहशत Leopard killed Cow : गांव के नजदीक तेंदुए के पहुंचने से गांव में भय का माहौल, कोरिया जिले के वनपरिक्षेत्र कुंवारपुर क्षेत्र का मामला, पटोरीहा नाला के आसपास विचरण कर रहा तेंदुआमूवमेंट होने से तेंदूपत्ता तोडऩे वाले ग्रामीण भयभीत हैं। इसी बीच शनिवार की रात तेंदुए ने गांव में एक गाय को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के 12 दिन पूर्व इसी वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अलसुबह शौच के लिए निकले एक बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला था। इस दौरान वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया था। अब गाय को मार डालने से लोग फिर दहशत में आ गए हैं। वन परिक्षेत्र कुवांरपुर अंतर्गत गांजर क्षेत्र के पीएफ 1228 कंपार्टमेंट नंबर स्थित पटोरीहा नाला में तेंदुआ विचरण कर रहा है। क्षेत्र में लगातार घटनाओं के कारण जंगल से लगे गांवों में दहशत है। बीती रात तेंदुए ने ग्रामीण छोटे लाल यादव की गाय का शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गाय को मारने के बाद झाडिय़ों में घसीटकर ले गया है, जहां आसपास मौजूद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य भी चल रहा है। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल के भीतर मौजूद थे। तेंदुए की मौजूदगी की खबर से लोगों में डर का माहौल बन गया। मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे लोगों का जंगल जाना मुश्किल हो गया है। खासकर तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगे मजदूरों और ग्रामीणों को हर समय हमले का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग जल्द कार्रवाई करे। जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर तेंदूपत्ता तोडऩे वाले ग्रामीणों की सुरक्षित करे।इसी वन क्षेत्र के समीप ग्राम पंचायत डोगरीटोला-प में 2 सप्ताह पहले तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। रात में घर के बाहर सोने वाले बजुर्ग कुंवारे सिंह 5 मई को शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी समय तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग की जांच में घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए थे। घटना के बाद से ग्रामीणों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है। वहीं तेंदुए ने अब गाय को अपना शिकार बनाया है।कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश साहू का कहना है कि जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे जाने वाले ग्रामीण अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। वन विभाग ने तेंदुए के हमले में मृत गाय का प्रकरण तैयार कर लिया गया है। उसके मालिक को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी। Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत Leopard killed Cow : एमसीबी में तेंदुए ने 12 दिन पहले बुजुर्ग को मार डाला था, अब गाय का किया शिकार, फैली दहशत Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहींIndian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित Theft in Car: दिनदहाड़े कार का कांच तोडक़र 2 युवकों ने उड़ाए 4.
25 लाख, 1 CCTV में कैद, मिलेगा 5 हजार का इनाम Big incident: जम्मू कश्मीर के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, स्टॉपडेम में नहाते समय हादसा, आया था जीजा के घर
Leopard Cow Tenduapa Panvir River Patoriaha
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक: बुजुर्ग को बनाया शिकार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश - leopard terror in pauri elderly man killed villagers express massive angerपौड़ी के कमंद गांव में गुलदार ने 62 वर्षीय बुजुर्ग मोहन चंद्र मलासी को निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह वन मंत्री के गृह क्षेत्र में गुलदार के हमले से पांचवीं मौत है, जिससे ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश...
Read more »
हरियाणा में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 12 HPS अधिकारियों का ट्रांसफर; 24 घंटे में दूसरी बार चली तबादला एक्सप्रेस - haryana hps officers transfer 12 officials reshuffled check the listहरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 हरियाणा पुलिस सेवा HPS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आदेश जारी किए।
Read more »
Beawar: भूखे पेट आयरन की गोली खाने के बाद सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप, 12 से अधिक बच्चे पहुंचे अस्पताल | More Than 12 Students Were Hospitalized After Consuming Iron TabletsBeawar News: ब्यावर के नागोला स्कूल में आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत पर बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Read more »
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़ा 12 साल का लोकेंद्र, दरांती से वार कर बचाई जान, जख्मी होने के भी नहीं मानी हार - moradabad 12yearold fights off leopard with sickleमुरादाबाद में 12 वर्षीय लोकेंद्र पर चारा लेने के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया, लेकिन उसने दरांती से पलटवार कर अपनी जान बचाई। घायल लोकेंद्र को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, और ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।
Read more »
3 People Killed, 12 Injured in Moscow Drone Attacks, Russia Responds to Ukraine StrikesThe article reports on drone strikes in Moscow and Ukraine, resulting in casualties. It also mentions Russia's retaliation and the potential threat posed by drone technology.
Read more »
'गाय के गोबर से बनाया इको-फ्रेंडली बायोप्लास्टिक': लखनऊ में BBAU रिसर्च स्कॉलर ने कहा- 50 दिन में मिट्टी में घुल जाएगाLucknow BBAU researchers develop eco-friendly bioplastic from cow dung, breaking down in 50 days. Follow Latest Updates.
Read more »




