जोधपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल पोकरण विधानसभा में शुक्रवार को हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए है। शनिवार की देर शाम जारी हुए सही आंकड़ों के अनुसार दो लाख 25 हजार 275 में से एक लाख 56 हजार 282 जनों ने मतदान किया। इस प्रकार 69.
37 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जोधपुर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में सर्वाधिक है। विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 19 हजार 772 पुरुष व एक लाख पांच हजार 503 महिला मतदाता है। जिनमें से 83 हजार 948 पुरुषों और 72 हजार 334 महिलाओं ने मतदान किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 70.09 व महिलाओं का 68.
42 प्रतिशत ज्यादा रहा। पोकरण कस्बे में कुल 16 हजार 911 मतदाता है। जिनमें आठ हजार 832 पुरुष व आठ हजार 79 महिला मतदाता है। कस्बे में पांच हजार 912 पुरुषों व चार हजार 972 महिलाओं ने मतदान किया। कस्बे में 64.36 प्रतिशत मतदान रहा। पुरुषों ने 66.94 व महिलाओं ने 61.54 प्रतिशत मतदान किया। इसी प्रकार पोकरण के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल एक लाख 10 हजार 940 पुरुष व 97 हजार 424 महिला मतदाता है। इनमें से 78 हजार 36 पुरुषों व 67 हजार 362 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो 69.
Jaisalmer Pokaran News | Special News | News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक और अच्छा अपडेट, अब डेलॉयट ने जताया ये बड़ा अनुमान, जानिए क्या कहाडेलॉयट ने कहा कि देश की जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 6.6 प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 6.75 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है.
और पढो »
India-Nepal Border News: भारत-नेपाल सीमा हुई सील, जानें अगले 72 घंटे तक क्यों रहेगी पाबंदीUP Loksabha Election 2024: 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हैं क्योंकि इस दिन Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »