Lok Sabha Chunav Results 2024: 4 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना से पहले ये तय हो चुका है कि झारखंड से 1 महिला सहित नए सांसद इस बार संसद भवन में पहुंचने वाले हैं.
Akshara Singh Photoshoot: क्या आपने भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के इन प्यारी तस्वीरों को देखा?Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए करें ये खास उपाय, मनोकामना होगी पूरीझारखंड की 14 लोकसभा सीटों के नतीजों से केंद्र सरकार के दो मंत्रियों अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी सहित दो दर्जन से भी ज्यादा दिग्गजों की सियासी किस्मत तय होगी. यह तय है कि 18वीं लोकसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वालों में पांच नए चेहरे होंगे.
मौजूदा 17वीं लोकसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 में से पांच सांसद 18वीं लोकसभा में नहीं दिखेंगे. इनमें हजारीबाग के जयंत सिन्हा, दुमका के सुनील सोरेन, धनबाद के पीएन सिंह, चतरा के सुनील सिंह और लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत शामिल हैं. ये सभी भाजपा के सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने अलग-अलग वजहों से इस बार टिकट नहीं दिया. जाहिर है, इन पांचों सीटों से नए चेहरे संसद में पहुंचेंगे.
चाईबासा सीट पर भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी के बीच मुकाबला हुआ है. इन दोनों में से किसी का संसद पहुंचना तय माना जा रहा है. खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर है. पिछला चुनाव उन्होंने मात्र 1,440 मतों के फासले से जीता था. इस बार उनकी टक्कर पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से हुई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन मुंडा पिछली जीत का फासला बढ़ा पाते हैं या फिर कालीचरण मुंडा पिछली हार का अंतर पाटकर पहली बार संसद पहुंच पाते हैं या नहीं.
कोडरमा से पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को 'इंडिया' गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल के उम्मीदवार विनोद सिंह से चुनौती मिली है. गोड्डा से भाजपा के मुखर नेता निशिकांत दुबे अगर इस बार जीतने में सफल रहते हैं तो यह उनकी लगातार चौथी जीत होगी. राज्य के मौजूदा सांसदों में से पलामू से भाजपा के बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा जीतते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी.
Jharkhand Election Lok Sabha Chunav Lok Sabha Election 2024 Jharkahnd News लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 झारखंड चुनाव लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 झारखंड समाचार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lok Sabha Chunav Results 2024: झारखंड में एक महिला सहित इन 5 नए चेहरों का संसद पहुंचना तयझारखंड की 14 लोकसभा सीटों के नतीजे दो दर्जन से ज़्यादा प्रमुख हस्तियों के राजनीतिक भविष्य को आकार देंगे, जिनमें केंद्र सरकार के मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हैं। 4 जून को नतीजे नए राजनीतिक परिदृश्य को उजागर करेंगे, जिसमें प्रतिनिधित्व में महत्वपूर्ण बदलाव और झारखंड लोकसभा चुनावों का भविष्य तय करने वाली प्रमुख लड़ाइयाँ शामिल...
और पढो »
Lok Sabha Election/Chunav Results 2024 Date: कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेटLok Sabha Election/Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव देखने का तरीका जानें...
और पढो »
धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
और पढो »
Lok Sabha Chunav Exit Polls Results: इन तीन एग्जिट पोल्स में NDA के 400 टच करने का अनुमान, किसी ने भी नहीं दिया ‘INDIA’ को बहुमतLok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज आए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।
और पढो »
Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड गठन के बाद इन पांच गांवों के लोगों ने किया पहली बार मतदानLok Sabha Chunav 2024: बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य गठने होने के बाद चतरा जिले के पांच गांवों के लोगों ने पहली बार अपने बूथ पर मतदान किया.
और पढो »
Lok Sabha Chunav 2024: ‘झारखंड महिला हॉकी’ की थीम पर बनाया गया मतदान केंद्र, मतदाताओं की यादें हुई ताजाLok Sabha Chunav: झारखंड की राजधानी रांची में वोटरों की आकर्षित करने के लिए झारखंड महिला हॉकी की थीम पर मतदान केंद्र बनाया गया था.
और पढो »