Smart TV टीवी सेगमेंट में स्थापित ब्रैंड्स के बीच लुमियो साल 2024 से मौजूद है। कंपनी का नया Lumio Vision 9 (2026) मिनी LED 55 इंच स्मार्ट टीवी अपने बेहतरीन डिस्प्ले, फास्ट परफॉर्मेंस और अच्छे सॉफ्टवेयर से प्रभावित करता है। यह प्रीमियम फील देता है और खरीदने लायक ऑप्शन बन जाता...
Lumio Vision 9 55 इंच स्मार्ट टीवी रिव्यू: बेहतरीन डिस्प्ले और शानदार सॉफ्टवेयर, हैंग होने की टेंशन ही नहींटीवी सेगमेंट में स्थापित ब्रैंड्स के बीच लुमियो साल 2024 से मौजूद है। कंपनी का नया Lumio Vision 9 मिनी LED 55 इंच स्मार्ट टीवी अपने बेहतरीन डिस्प्ले, फास्ट परफॉर्मेंस और अच्छे सॉफ्टवेयर से प्रभावित करता है। यह प्रीमियम फील देता है और खरीदने लायक ऑप्शन बन जाता है।Lumio Vision 9 55 इंच स्मार्ट टीवी रिव्यू: स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहक अक्सर दो बातों पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं। पहला- टीवी की कीमत और दूसरा- सेल में कितने का मिलेगा?
लेकिन अगर आप तकनीक से प्यार करते हैं। विजुअल्स को गहराई से देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका स्मार्ट टीवी फास्ट परफॉर्म करे और उसमें शानदार पिक्चर क्वॉलिटी व बेस से भरा साउंड हो, तो सेल का इंतजार नहीं करना चाहिए। स्मार्ट टीवी मार्केट में LG, सैमसंग, शाओमी, टीसीएल प्रमुख ब्रैंड हैं और लोग इन पर भरोसा भी करते हैं। एक और ब्रैंड है जिसने मुझे प्रभावित किया है। नाम है लुमियो । 2024 में इसे शाओमी के ही पूर्व एग्जीक्यूटिव्स ने शुरू किया। मकसद था- हाई परफॉर्मेंस टीवी और प्रोजेक्टर्स मार्केट में उतारना। कंपनी अपनी कोशिशों में सफल रही है। लुमियो ब्रैंड के साथ इसने जो टीवी लॉन्च किए, वो परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और साउंड की कसौटी पर स्थापित ब्रैंड्स से मुकाबला कर रहे हैं। Lumio Vision 9 55 इंच कंपनी का नया स्मार्ट टीवी है और MiniLED डिस्प्ले में आता है। इसकी कीमत 51,999 रुपये है। मैंने इस टीवी को 20 से 25 दिनों तक चलाया। कैसे रहा एक्सपीरियंस?
जानते हैं रिव्यू में।लगभग जिस फिलॉसफी पर शाओमी ने भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में कदम रखा था, वही अप्रोच लुमियो टीवी में दिखता है। शाओमी ने सिक्के जितना पतला स्मार्ट टीवी टैगलाइन के साथ लोगों को आकर्षित किया था। लुमियो ने वैसी तो कोई टैगलाइन प्रचारित नहीं की है, लेकिन टीवी देखकर समझ आता है कि उसे कितनी मेहनत से मैन्युफैक्चर किया गया है। बेजल लेस डिस्प्ले से यह टीवी किसी प्रीमियम टीवी से कम नहीं लगता। स्लीक है यानी बैक से भी बहुत हैवी नहीं दिखता। इसके बॉक्स में ही टेबल टॉप के लिए जरूरी दो स्टैंड मिल जाते हैं। टीवी के स्पीकर्स नीचे की तरफ हैं, उसके बावजूद साउंड में कहीं कोई कमी नजर नहीं आती। स्मार्ट टीवी के साथ मिलने वाला रिमोट काफी क्लासी लगा। यह बाकी स्मार्ट टीवी के रिमोट की तरह स्लीक नहीं बल्कि साइज में हथेली जितना बड़ा और थोड़ा थिक था। गिरने पर इसके डैमेज होने के चांस मुझे नहीं दिखते। रिमोट में बटन्स की प्लेसिंग बेहतर थी और दो बटन्स के बीच गैप भी भरपूर दिया गया था। रिमोट में लाइव टीवी, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडिया के लिए डेडिकेटेड बटन है। एक बटन TLDR के लिए है जिस पर आगे बात करेंगे।55 इंच टीवी, प्रीमियम और सॉलिड बिल्ड है। बेजल लेस स्क्रीन के साथ इसमें कंटेंट स्ट्रीम करना अच्छा लगता है।Lumio Vision 9 55 इंच टीवी में MiniLED डिस्प्ले है। आजकल ये टीवी भारत में लाेकप्रिय हो रहे हैं। प्रमुख ब्रैंड इन्हें लेकर आ रहे हैं। मिनी एलईडी टीवी में सामान्य एलईडी टीवी के मुकाबले कलर्स, ब्राइटनैस अच्छी होती है और डीप ब्लैक कलर उभरते हैं। 4K रेजॉलूशन वाले इस टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट है और गेमिंग और स्मूथ विजुअल्स के लिए इसमें 1080P के साथ 240Hz का भी सपोर्ट दिया गया है । लुमियो टीवी से पहले NBT Tech ने शाओमी के मिनी एलईडी टीवी को एक्सपीरियंस किया था। सच कहूं तो कई मायनों में लुमियो के स्मार्ट टीवी के कलर्स अधिक ब्राइट और नैचुरल फील करा रहे थे। जब मैंने यूट्यूब पर 4K वीडियो स्ट्रीम करना शुरू किया तो टीवी के कलर्स ने मेरा दिल ही जीत लिया। हालांकि लाइव टीवी देखने के दौरान मुझे वैसा ही एक्सपीरियंस हुआ जैसा अन्य टीवी में होता है। अगर आप ओटीटी पर कंटेंट अधिक देखते हैं और हाई रेजॉलूशन वीडियो प्ले करते हैं। गेमिंग करते हैं और हाई रिफ्रेश रेट वाला कंटेंट देखते हैं, तब Lumio Vision 9 मॉडल आपको निराश नहीं करेगा। सबसे खास बात हैं इसमें मिलने वाला डार्क ब्लैक कलर्स। जो ब्लैक विजुअल्स को वैसे ही दिखाते हैं जैसे उन्हें शूट किया जाता है। विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Dolby Precision तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका असर 4K हाई रेस वीडियाेज देखने में साफतौर पर पता चलता है।Lumio Vision 9 55 इंच टीवी में MediaTek Pentonic 700 चिपसेट है। टीवी में 3 GB रैम दी गई है। गेमर्स के लिए इस टीवी में VRR और ALLM दिया गया है। जैसाकि मैंने कहा कि NBT Tech ने शाओमी के लेटेस्ट मिनी एलईटी टीवी को एक्सपीरियंस किया था। हमने थॉमसन का भी एक टीवी रिव्यू किया था। दोनों ही टीवी से अधिक फास्ट लुमियो टीवी रहा। ऑन करने के बाद होम पेज पर लाने में यह वक्त नहीं लेता। रिमोट के बिना अटके टीवी तेज परफॉर्म करता है। एक ऐप से दूसरे ऐप में बहुत तेजी से मैं स्विच कर पा रहा था। सेटिंग्स को तेज बदल रहा था। मुझे एक बार भी लैग या हैंग जैसी समस्या नहीं आई। टीवी में मौजूद 50W ऑडियो आउटपुट के कारण मुझे एक बार भी टीवी को फुल वॉल्यूम पर चलाने की जरूरत नहीं हुई। 30 से 35 तक वॉल्यूम रखने पर न्यूजरूम में हमारी टीवी को आवाज क्लीयर और लाउड मिल रही थी। फुल वॉल्यूम में छोटे बेडरूम में यह थिएटर जैसा साउंड फील करा सकता है।Lumio Vision 9 55 इंच टीवी रन करता है गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर। इसे सेटअप करना आसान है। पसंदीदा ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। इसका क्विक सर्च इंटरफेस मुझे पसंद आया, जिसका उपयोग करके फेवरेज शो को जल्दी ढूंढा जा सकता है। इसका 'One Search' फीचर सभी ऐप्स से ट्रेंडिंग कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स और यूजर के मूड के हिसाब से म्यूजिक को एक ही जगह दिखाता है । अब बात TLDR की जिसका जिक्र मैंने ऊपर किया था। यह लुमियो का बनाया ऐप है। रिमोट में मौजूद डेडिकेटेड बटन को प्रेस करके TLDR को एक्सेस किया जा सकता है, जहां मूवीज, शोज, स्पोर्ट्स, म्यूजिक आदि सब एक ही जगह मिल जाते हैं। आसान भाषा में समझाएं तो अगर आपके पास तीन से चार ओटीटी का सब्सक्रिप्शन है तो अलग-अलग ओटीटी में जाने के बजाए TLDR में जाकर अपने फेवरेट शोज को देख सकते हैं।कनेक्टिविटी के मामले में लुमियो ने सभी ब्रैंड्स से थोड़ा हटकर काम किया है। इस टीवी में 3HDMI पोर्ट के अलावा, यूएसबी पोर्ट, केबल टीवी कनेक्शन के लिए पोर्ट और सैटेलाइट टीवी चैनल्स देखने के लिए डेडिकेटेड पोर्ट दिया गया है। बॉक्स में कंपनी ऑडियो-वीडियो केबल भी देती है।Lumio Vision 9 55 इंच स्मार्ट टीवी हर कसौटी पर मेरे सामने खरा उतरा। इसके डिस्प्ले, फ्रंट में बेजल लेस डिजाइन, सॉफ्टवेयर और फास्ट परफॉर्मेंस ने मुझे प्रभावित किया। रिमोट की फंक्शनैलिटी भी आसान लगी। इतनी खूबियों के बावजूद लुमियो के सामने भारत के मार्केट में स्थापित होने की चुनौती अभी बनी हुई है। उसे प्राइसिंग पर अग्रेसिव तरीके से खेलना होगा। टियर-2, 3, 4 शहरों के लिए अलग रणनीति बनानी होगी और TLDR जैसे अच्छे फीचर्स को लोगों के ध्यान में लाना होगा। टीवी के मामले में लोग आफ्टर सेल्स सर्विस पर काफी ध्यान देते हैं। लुमियो के सामने यह भी एक चुनौती है क्योंकि भारत में प्रीमियम टीवी कीमत से नहीं, भरोसे से बिकते हैं।प्रेम त्रिपाठी, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं। वह टेक-ऑटो टीम को लीड कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिफेंस टेक के क्षेत्र को कवर करते हुए इन्हें पत्रकारिता में 15 साल हो गए हैं। प्रेम ने भारत के स्मार्टफोन मार्केट को नोकिया से सैमसंग और चीनी कंपनियों के दबदबे से ऐपल की बढ़ती लोकप्रियता में बदलते हुए देखा है। इन्होंने टेलिकॉम पत्रकारिता का वह दौर देखा है जब 2G और 3G मोबाइल नेटवर्क पर मिलने वाला 2GB डेटा पूरे महीने चलाना पड़ता है। यही वजह है कि जब पाठकों को 5G नेटवर्क या 6G पर हो रही रिसर्च की खबरें देनी होती हैं, प्रेम की खबरों में उनका अनुभव स्पष्ट तौर पर झलकता है। ‘सैटेलाइट इंटरनेट’ और ‘डायरेक्ट टु डिवाइस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी’ जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाना इन्हें आता है। गैजेट रिव्यूज लिखते हुए प्रेम को लंबा समय हो गया है। शुरुआती विंडोज से लेकर एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन्स का इन्होंने गहराई से रिव्यू किया है। लैपटॉप-पीसी से लेकर स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स को भी जमकर परखा और टटोला है। प्रेम, टेक-टेलिकॉम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का डिटेल इंटरव्यू करते हैं। वह कई वर्षों से लॉन्च इवेंट्स को ऑन ग्राउंड कवर कर रहे है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस को उसके पहले एडिशन से कवर करते हुए आए हैं, जिससे भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में हो रहे बड़े बदलावों को समझने में इन्हें विशेषज्ञता हासिल हुई है। हाल के वर्षों में प्रेम ने आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस विषय पर अपनी लेखनी को मजबूत किया है। वह AI टूल्स को इस्तेमाल करके उनके बारे में पाठकों को बताते हैं। AI के क्षेत्र में होने वाले हर प्रमुख बदलाव को रीडर्स तक आसान भाषा में समझाते हैं। टेक्नोलॉजी किस तरह से लोगों का जीवन आसान बना सकती है, इस विचार के साथ प्रेम, नवभारत टाइम्स के पाठकों को सिंपल हाउटु , टिप्स एंड ट्रिक्स भी बताते हैं। किसी भी हैक को वह पहले खुद आजमाते हैं और वेरिफाई करते हैं। यही प्रैक्टिस वह डेली टेक-गैजेट न्यूज के साथ भी करते हैं। न्यूज को वेरिफाई करना, फैक्ट्स क्रॉस चेक करना, एडिशनल इनपुट जुटाना, रिसर्च और आंकड़े जोड़कर वह किसी भी खबर को अपने पाठकों के लिए विस्तृत रूप से तैयार करते हैं। प्रेम के पास प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया का शानदार अनुभव है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में आने से पहले वह नवंबर 2021 से जनवरी 2025 तक प्रतिष्ठित टेक-गैजेट वेबसाइट, Gadgets360 में कार्यरत थे। वहां इन्होंने गैजेट्स, टेक, एआई, डिफेंस टेक और साइंस पर विस्तृत कवरेज दिया और गैजेट रिव्यूज लिखे। प्रेम ने साल 2011 में हिन्दुस्तान हिंदी से अपना करियर शुरू किया था। 2013 में अमर उजाला और 2017 में नवभारत टाइम्स अखबार में सेवाएं दीं। रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों में इन्होंने काम किया है। अमर उजाला के लिए ‘केदारनाथ आपदा 2013’ को कवर किया है। इनकी लिखी किताब ‘है गौ’ को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रकाशित किया था। प्रेम त्रिपाठी ने 2008 में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई पूरी की थी। इनके पास माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से मास कम्युनिकेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
Lumio New Tv Lumio Tv Review In Hindi Lumio 55Inch Mini Led Tv Review New Mini Led Tv Mini Led Tv 55Inch Price मिनी एलईडी टीवी प्राइस 55 इंच मिनी एलईडी टीवी लुमियो न्यू टीवी लॉन्च लेटेस्ट टीवी रिव्यू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stock Market Fall: IT शेयरों में भारी बिकवाली से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट डाउन, RBI की पॉलिसी बैठक पर है निवेशकों की नजर | Market Crashes Due To Heavy Selling In It Stocks Sensex Down 800 PointsShare Market on 3rd June 2026: सभी सेक्टर्स में जारी बिकावली से शेयर मार्केट आज काफी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया है।
Read more »
IND vs NZ: अक्तूबर से दिसंबर तक, 40 दिनों में भारत के खिलाफ 12 मैच खेलेगा न्यूजीलैंड; NZC ने जारी किया शेड्यूलन्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026/27 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत की पुरुष टीम 22 अक्तूबर
Read more »
क्लोस, रोनाल्डो या मेसी...: फुटबॉल विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किसने किए? शीर्ष-पांच दिग्गजों की सूची चौंकाएगीफीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले विश्व कप इतिहास के उन पांच खिलाड़ियों पर नजर डालना
Read more »
आगरा-कासगंज की कमान भूपेंद्र चौधरी को: नए मंत्री मनोज पांडे को सीतापुर दिया; यूपी में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदलUttar Pradesh (UP) ministers district charge reshuffle 2026. Latest Updates.
Read more »
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूलWomens T20 World Cup 2026: 12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिसमें पहला मैच भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी.
Read more »
जगह सिर्फ 2 और ओपनर हो गए 6, सेलेक्टर्स के सिर में दर्द, खतरे में अभिषेक-सैमसन की जोड़ीआईपीएल 2026 में टीम इंडिया के की ओपनिंग बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके बाद टीम इंडिया में ओपनर्स की जगह को लेकर लगातार जंग लगी हुई है।
Read more »




