Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर...', सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या ...

Arjunganj Firing Range समाचार

Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर...', सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या ...
Army Firing RangeArmy Firing Range LucknowArjunganj Firing Range Lucknow

Lucknow News: लखनऊ के अर्जुनगंज में सेना की फायरिंग रेंज पर अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है. कोर्ट ने एलडीए और राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि अब तक अतिक्रमण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए. मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है.

लखनऊ. अर्जुनगंज की फायरिंग रेंज में सेना अब गोलियां नहीं चला पा रही… वजह? वहां अब गोलियों से पहले अवैध कब्ज़े वालों की इंट्री हो चुकी है! इस मुद्दे पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया और सीधे सवाल दाग दिए, एलडीए बताओ, जब अतिक्रमण हो रहा था, तब आप सो रहे थे क्या? बात यूं है कि 2011 में ब्रिगेडियर तिरबनी प्रसाद ने एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि फायरिंग रेंज में अतिक्रमण हो रहा है और इससे सेना की ट्रेनिंग में बाधा आ रही है.

अब जब मामला दोबारा उठा, तो कोर्ट का पारा हाई हो गया. केंद्र सरकार ने भी साफ-साफ कह दिया, ‘अर्जुनगंज फायरिंग रेंज “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी रणनीतिक तैयारियों के लिए बेहद अहम है और रेंज में लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेनिंग का टलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.’ यानी मामला अब केवल जमीन का नहीं, सीधे नेशनल सिक्योरिटी का बन गया है. वहीं राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि एक टीम सर्वे के लिए तैनात की गई है और रेंज की अधिसूचना बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. मगर हाईकोर्ट ने इसे नाकाफी बताया और सीधे सवाल कर पूछ लिया कि एलडीए अब तक क्या करता रहा? पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने तंज कसते हुए कहा था कि सेना बार-बार कहती रही, लेकिन सरकार और एलडीए ने आंखें बंद रखीं. अब हाल ये है कि फायरिंग नहीं हो पा रही है. कोर्ट ने कहा कि ये मामले केवल जमीन के नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर के लिए तय की है, जिसमें सभी संबंधित विभागों को अपने स्टैंड और अब तक की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Army Firing Range Army Firing Range Lucknow Arjunganj Firing Range Lucknow High Court Lucknow News Lucknow Today News Up News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पारित, राजनाथ ने PM मोदी को पहनाया हारNDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पारित, राजनाथ ने PM मोदी को पहनाया हारNDA संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। PM मोदी को सम्मानित किया गया।
और पढो »

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ये क्या कह दिया है, अब हो रही है खूब चर्चाऑपरेशन सिंदूर को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ये क्या कह दिया है, अब हो रही है खूब चर्चाइजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए इजरायली हथियारों की सराहना की है
और पढो »

मुनीर को जिनपिंग पर नहीं ट्रंप पर भरोसा? कैसे बचा पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जब खुद के F-35 में 72 छेद!मुनीर को जिनपिंग पर नहीं ट्रंप पर भरोसा? कैसे बचा पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जब खुद के F-35 में 72 छेद!Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शूरवीरों का दमखम दुनिया ने देखा. वायुसेना प्रमुख
और पढो »

'भारत को चीन की शर्तों पर संबंध सामान्य बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है', PM मोदी के चीन दौरे पर जयराम रमेश'भारत को चीन की शर्तों पर संबंध सामान्य बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है', PM मोदी के चीन दौरे पर जयराम रमेशजयराम रमेश का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और चीन की 'जुगलबंदी' का खुलासा हमारे ही सैन्य प्रतिष्ठान ने किया था, लेकिन अब उसे मानो भुला दिया गया है।
और पढो »

मणिपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए बीएसएफ कांस्टेबल के भाई को दी नौकरीमणिपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए बीएसएफ कांस्टेबल के भाई को दी नौकरीमणिपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए बीएसएफ कांस्टेबल के भाई को दी नौकरी
और पढो »

चप्पल पहनकर सो रहे आतंकवादियों पर भारतीय सेना ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइलेंचप्पल पहनकर सो रहे आतंकवादियों पर भारतीय सेना ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइलेंOperation Sindoor: 'बड़ी कार्रवाई: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ किया बड़ा एयर स्ट्राइक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 9 जगहों पर की कार्रवाई.
और पढो »



Render Time: 2026-05-16 04:32:15