Lado Laxmi Yojana 7th Installment: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी हो गई है। इसके अलावा कई पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना और दयालु योजना के लाभार्थियों के खाते में भी पैसा भेजा गया है।
हरियाणा की महिलाओं को सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभाथियों के खाते में पैसा भेजा है। आज 8 मई शुक्रवार को सीएम सैनी ने चंडीगढ़ से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त भी जारी कर दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 76 हजार महिलाओं के खाते में कुल 205 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.
62 लाख लाभार्थियों के खाते में 1146 करोड़ 73 लाख रुपये भेजे गए हैं। यही नहीं छात्र-छात्राओं को भी बड़ी सौगात दी गई है। अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के बच्चों की स्कॉलरशिप को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। आज 64,923 छात्रों को स्कॉलरशिप के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया। दयालु योजना का लाभ भी मिला दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड 29 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी गई है। यही नहीं 11 लाख 23 हजार महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपये भेजे गए हैं।किसानों को भी मिली खुशखबरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को खुशखबरी दी है। खरीफ 2025 फसल नुकसान के लिए 1,50,583 किसानों के खाते में 370 करोड 52 लाख रुपए की मुआवजा राशि किसानों के खाते में भेजी गई है। सीएम ने इस मौके पर यह भी बताया कि पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराबे का 9888 करोड रुपए के बीमा क्लेम दिए। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि वितरित की गई। इसके अलावा चालू रबी सीजन की MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की गई है। अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा मुख्यमंत्री ने बताया कि 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। साथ ही किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
लाडो लक्ष्मी योजना की अगली किस्त लाडो लक्ष्मी योजना का पैसा कब आएगा Lado Laxmi Yojana 7Th Kist Lado Laxmi Yojana Haryana-Deen-Dayal-Lado-Lakshmi-Yojana
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Surya Ghar Yojana: क्या है पीएम सूर्य घर योजना? कैसे सौर ऊर्जा से बदल रही करोड़ों भारतीयों की किस्मत?- india solar energy revolution pm Surya ghar yojana green energy futurePM Surya Ghar Yojana: भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता का लक्ष्य रखा है. पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है. बात काम की
Read more »
PM Kisan Yojana की लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम? 23वीं किस्त से पहले चेक करें स्टेटसPM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के पैसे जून-जुलाई तक किसानों के खाते में आने की संभावना है. लेकिन अगली किस्त से पहले बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक कर लें कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया.
Read more »
बड़वानी में दो 'राहवीर' आमने-सामने: घायल को अस्पताल पहुंचाने के दावे पर 25,000 रुपए के इनाम को लेकर विवादBarwani Rahveer Yojana Clash: बड़वानी में राहवीर योजना की राशि के लिए दो दावेदार सामने आए हैं। दोनों दावा कर रहे हैं कि घायल को हमने पहले मदद की और अस्पताल पहुंचाया। सरकार इस योजना के अंतर्गत 25,000 रुपए का इनाम देती है।
Read more »




