Lalit Modi: सोनिया के दबाव, राहुल के आरोप और वसुंधरा से दोस्ती पर बोले ललित मोदी, 'भगोड़ा' ठप्पा पर राय क्या?
Lalit Modi: सोनिया के दबाव, राहुल के आरोप और वसुंधरा से दोस्ती पर बोले ललित मोदी, 'भगोड़ा' ठप्पा पर राय क्या?
","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
करीब 18 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग से बेशुमार शोहरत बटोरने वाले ललित मोदी भारतीय अदालतों में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने तत्कालीन और वर्तमान सरकार की नीतियों, अदालतों में कार्रवाई जैसे विषयों पर खुलकर बात की है।ललित मोदी ने इंटरव्यू में कई बिंदुओं पर विस्तार से की बातललित मोदी ने सोनिया गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में गुजारे गए दिनों को याद किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लोकसभा में वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के हमलों के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से दोस्ती पर भी बात की है। ललित मोदी ने देश से बाहर रहकर कानूनी कार्रवाई से भागने और 'भगोड़े' का ठप्पा लगने को लेकर भी बेबाकी से राय जाहिर की। उन्होंने क्रिकेट के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुनून का भी जिक्र किया।दरअसल, ललित मोदी कुछ दिनों पहले भी एक पॉडकास्ट के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर भी बात की थी। अपनी हालिया बातों से सुर्खियां बटोर चुके ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं।एक नए साक्षात्कार में उन्होंने महिला क्रिकेट, मीडिया जगत के दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अलावा अपने शुरुआती दिनों में एक हफ्ते के भीतर 10-12 करोड़ रुपये खर्च कर डालने जैसे विलासितापूर्ण जीवन पर की गई बातों को लेकर चर्चा में हैं।वसुंधरा राजे को IPL के मेरे विजन पर भरोसा था, दोस्ती CM बनने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने दावा किया है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आईपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट बनाने के उनके विजन पर भरोसा किया था। उन्होंने कहा कि राजे ने क्रिकेट के साथ उनके काम को देखा था। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इस विशेष साक्षात्कार में ललित ने कहा, उन्होंने जो बनाया, आज 18 साल के बाद वह पूरी दुनिया के लिए संतोषजनक, सुखद और मनोरंजक है। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल के कारण बीसीसीआई को अधिक ताकत मिली है। मोदी के अनुसार, वसुंधरा राजे शुरुआत से ही उनके विजन में विश्वास करती थीं। उन्होंने कहा, 'हम दोस्त थे। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले से मोदी परिवार और राजे परिवार के पुराने संबंध थे।ललित मोदी ने कहा कि जब तक उन्होंने भारत नहीं छोड़ा, तब तक किसी ने उनका पीछा नहीं किया। आईपीएल के लिए उन्हें कभी नहीं घेरा गया। आज की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं जानती, वे केवल आईपीएल जानते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीसीसीआई को आईपीएल के कारण 'निश्चित रूप से अधिक ताकत मिली' है। गौरतलब है कि ललित मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। 2013 में बीसीसीआई ने उन्हें 'अनुशासनहीनता और कदाचार' के आरोपों में आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.
Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Nationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'हॉलीवुड-बॉलीवुड से भी बड़ा स्टार बनेगा ये लड़का…', 15 साल के Vaibhav Suryavanshi पर ललित मोदी की भविष्यवाणी - lalit modi prediction on vaibhav suryavanshi says bigger than any hollywood starLalit Modi on Vaibhav: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप सहित पांच अवॉर्ड जीते। उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक भविष्यवाणी की है।
Read more »
ललित मोदी के ‘गोल्ड डिगर’ बयान के बाद सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट वायरल, चर्चा शुरू | Sushmita Sen First Viral Post After Lalit Modi Gold Digger Statement Sparks DebateSushmita Sen Shares First Post After Lalit Modi Viral: ललित मोदी के विवादित 'गोल्ड डिगर' बयान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है।
Read more »
'भगोड़ा' बुलाए जाने पर ललित मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'भारत सरकार के हाथ लंबे हैं, मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है'Lalit Modi : आईपीएल को दुनिया के सामने लाने वाले ललित मोदी अब भारत में सिर्फ एक भगोड़े बनकर रह गए हैं. अब उन्होंने इस शब्द पर खुलकर बात की है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
ललित मोदी बोले- मैं भगोड़ा नहीं, पूरी दुनिया घूम रहा: भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी, आप उनसे पंगा नहीं ले सकतेLalit Modi statement: I am not a fugitive, I am traveling the world. Follow Latest Updates. मीडिया की तरफ से मेरे लिए भगोड़े शब्द का इस्तेमाल किया गया। मेरे खिलाफ आज तक कोई केस नहीं हुआ है।
Read more »
IPL कोच्चि स्कैंडल को लेकर ललित मोदी ने शशि थरूर पर साधा निशाना, बोले- गैरकानूनी तरीके से फ्रैंचाइजी में ली थी हिस्सेदारी | Lalit Modi Ipl Controversy Lalit Modi Attack On Shashi Tharoor For Kochi ScandalLalit Modi IPL Controversy: आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रैंचाइजी में गैरकानूनी तरीके से हिस्सेदारी लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read more »
Lalit Modi on Shashi Tharoor: सुनंदा के सवाल पर थरूर ने दी थी छापा मरवाने की धमकी? ललित मोदी का सनसनीखेज दावामोदी का दावा है कि कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी में सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाने पर थरूर ने उन्हें फोन
Read more »




