Mirzapur News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह मर्लेना का उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से खास कनेक्शन है. आतिशी मिर्जापुर की बहू हैं. उनकी शादी अनंतपुर गांव के रहने वाले प्रो पंजाब सिंह के बेटे प्रवीण सिंह से हुई है.
मिर्जापुर. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के एक गांव अनंतपुर की बहू हैं. आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर गांव में ख़ुशी की लहर है. ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव की बहू दिल्ली की सत्ता पर बैठेगी यह उनके लिए गर्व की बात है. गौरतलब है कि दिल्ली की नई सीएम आतिशी सिंह ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के पूर्व वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के एकलौते बेटे प्रवीण सिंह की पत्नी है. प्रो पंजाब सिंह अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं.
प्रवीण सिंह ने दिल्ली आईआईटी से बीटेक करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई. कॉर्पोरेट सेक्टर में अलग-अलग पदों पर काम करने के बाद प्रवीण सिंह सोशल सर्विस में उतर आए. प्रवीण सिंह आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए हैं. दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं आतिशी मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुना गया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले सुषमा स्वराज और शील दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
Delhi New Cm Atishi Marlena Atishi Marlena In Laws Delhi Cm Atoshi Mirzapur Connection Atishi Marlena News दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना मिर्जापुर की बहू हैं आतिशी आतिशी के पति प्रवीण सिंह
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Delhi New CM Atishi: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, ये दो महिलाएं पहले संभाल चुकी हैं कमानदिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
और पढो »
कौन हैं दिल्ली की नवनियुक्त सीएम आतिशी मार्लेना, और क्या हैं उनके सामने चुनौतियां!आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया। आखिर कौन हैं आतिशी जो संभालेंगी दिल्ली सीएम की कुर्सी।
और पढो »
Atishi: कौन हैं आतिशी? जो 2020 में पहली बार विधायक, 2023 में मंत्री बनीं और अब 2024 में सीएम; पढ़ें सियासी सफरदेश की राजधानी नई दिल्ली को एक और नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी।
और पढो »
Atishi: यूपी के इस जिले की बहू हैं आतिशी... समाज कार्य से जुड़े हैं पति; 2006 में धूमधाम से हुई थी शादीआतिशी का बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता है। वह काशी की बहू हैं। मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले उनके पति का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में निवास करता है।
और पढो »
दिल्ली की होने वाली नई CM आतिशी को मिलेगी 'जेड' कैटेगरी की सुरक्षा! क्या है वजहनई दिल्ली में नामित मुख्यमंत्री आतिशी को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मिलने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी.के.
और पढो »
कहां हैं 'तुलसी विरानी' की सास? TV इंडस्ट्री से हुईं खफा, बोलीं- तरीका अच्छा नहींक्योंकि सास भी कभी बहू थी शो में तुलसी विरानी की सास का रोल निभाने वाली अपरा मेहता एक हाउसहोल्ड नेम हैं.
और पढो »