Beyond the Breaking News

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस-करियर में अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर

Aaj Ka Mithun Rashifal समाचार

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस-करियर में अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर
Gemini Horoscope TodayGemini Love Life TodayGemini Today Horoscope

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों का करियर के क्षेत्र में आज का दिन (शुक्रवार) खास रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज खत्म हो सकती है. अगर आज नौकरी के लिए इंटरव्यू है, तो अच्छा रहेगा और नौकरी के लिए जल्द ही सूचना मिल जाएगी.

हरिद्वार. आज 28 फरवरी शुक्रवार का दिन है. आज मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र और करियर को लेकर शुभ संकेत मिलने के योग हैं. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का गोचर गुरु की मीन राशि में कल 27 फरवरी की रात 11:46 बजे हो गया था और बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर कर्म स्थान पर रहेगा, जिस कारण जातकों को कार्यक्षेत्र, नौकरी, करियर में नई उपलब्धि मिलेगी.

यदि आप बिजनेसमैन हैं, तो आपको नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज कोई व्यक्ति मिल सकता है. मीन राशि में बुध ग्रह के साथ शुक्र और राहु भी रहेंगे, जिस कारण जातकों के वैवाहिक संबंधों में तनाव या जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर भी स्थिति ऐसी ही रहेगी. अपने प्रेमी/प्रेमिका पर आंख बंद करके विश्वास न करें. प्रेम संबंधों में आज आपको संयम और सतर्कता बरतनी होगी. छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि बुध ग्रह का गोचर कल 27 फरवरी की रात 11:46 बजे गुरु की मीन राशि में हो गया था. शुक्र और राहु पहले ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र स्त्री के कारक हैं. मिथुन राशि की चन्द्र कुंडली में सप्तमेश बृहस्पति हैं और बृहस्पति का गोचर शुक्र की राशि पर हो रहा है, जिस कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ना या तनाव या विवाद होने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे ही प्रेम संबंधों को लेकर स्थिति बनी हुई है. अपने प्रेमी/प्रेमिका पर आंख बंद करके विश्वास न करें. आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. आपको संयम और सतर्कता बरतनी होगी. व्यावसायिक राशिफल: उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन खास रहेगा. बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में कर्म स्थान पर है, जिस कारण मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, नौकरी आदि में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं. बहुत जल्द आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित नई उपलब्धियां मिलेंगी. आज दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्षेत्र और नौकरी करने वाले जातकों को नई उपलब्धि मिलने के शुभ संकेत मिलेंगे. जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई बिजनेस पार्टनर मिल सकता है या किसी बिजनेसमैन से मिलने के लिए वह काफी दिन से कोशिश कर रहे थे, उनसे आज आपकी मुलाकात होगी. इसके बाद आप नया बिजनेस शुरू करेंगे, तो आपको आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र के लिए 28 फरवरी का दिन बेहद ही शुभ और अच्छा रहेगा. करियर राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि करियर के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. जैसे कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं, वैसे ही करियर के लिए भी आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में कर्म स्थान पर हो रहा है, जिस कारण मिथुन राशि के जातकों को व्यावसायिक और करियर में लाभ मिलेगा. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज खत्म होगी. जिन जातकों का आज इंटरव्यू है, उनका इंटरव्यू अच्छा रहेगा और नौकरी के लिए उन्हें जल्द ही सूचना मिल जाएगी. मिथुन राशि के जो युवा पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी आज स्थिति अच्छी रहेगी. पढ़ाई में मन लगेगा और जो आप पढ़ाई करेंगे, उसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा. NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Gemini Horoscope Today Gemini Love Life Today Gemini Today Horoscope Mithun Today Rashifal Mithun Love Rashifal Mithun Business Rashifal Mithun Health Rashifal Mithun Career Rashifal Gemini Rashifal Today Haridwar News Uttarakhand News Local 18 मिथुन का आज का राशिफल आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशिफल लव लाइफ मिथुन हेल्थ राशिफल मिथुन करियर राशिफल मिथुन बिजनेस राशिफल हरिद्वार न्यूज उत्तराखंड न्यूज लोकल 18

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मिथुन राशि का आज का दैनिक राशिफल - 2 फरवरी 2025मिथुन राशि का आज का दैनिक राशिफल - 2 फरवरी 2025मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और कमाई के मामले में सकारात्मक रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
और पढो »

मेष राशि का आज का राशिफल, 2 फरवरी 2025मेष राशि का आज का राशिफल, 2 फरवरी 2025आज मेष राशि के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी।
और पढो »

कर्क राशि का आज का राशिफल (2 फरवरी 2025)कर्क राशि का आज का राशिफल (2 फरवरी 2025)आज कर्क राशि के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव, प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना और उपाय के बारे में जानें।
और पढो »

धनु राशि का आज का राशिफल 9 फरवरी 2025धनु राशि का आज का राशिफल 9 फरवरी 2025यह राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए 9 फरवरी 2025 के दिन के बारे में बताता है। इसमें करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और उपायों के बारे में जानकारी दी गई है।
और पढो »

राशिफलराशिफलमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए गणेशजी द्वारा दिए गए राशिफल में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे में जानें।
और पढो »

धनु राशि का आज का राशिफल - 18 फ़रवरी 2025धनु राशि का आज का राशिफल - 18 फ़रवरी 2025धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव से भरा होगा।
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:48:07