Mahakumbh Fire Breakout today in sector 18 updates in hindi महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कारणों की तलाश में जुटे अधिकारी उत्तर प्रदेश
प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है. आग इस्कॉन के टैंट में लगी थी. जानकारी मिलते ही आरएएफ, दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई. थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस का कहना है कि सभी अधिकारी हर वक्त मुस्तैद रहते हैं.
उनकी मुस्तैदी के कारण ही आग को कुछ ही मिनट में बुझा दिया गया. #WATCH | Prayagraj | A fire breaks out in Sector 18, Shankaracharya Marg of Maha Kumbh Mela Kshetra. Fire tenders are at the spot. More detail awaited pic.twitter.com/G4hTeXyRd9 — ANI February 7, 2025 आर्थिक नुकसान का आंकलन जारी आग लगने की घटना सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग स्थित हरिहरानंद कैंप की है. ये जगह पीपा पुल नंबर 18 के पास है. मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि हमारे जवान मुस्तैद है. उनकी मुस्तैदी के कारण ही हमने आग पर कुछ ही मिनटों में नियंत्रण पा लिया. गनीमत की बात है कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है. आर्थिक रूप से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी है, इसलिए आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि फायरब्रिगेड का विशेष दस्ता आग लगने के कारणों का पता लगा रही है. सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग इस्कॉन टेंपल के टेंट में लगी थी. आग ने आसपास के टैंटों को भी चपेट में ले लिया. करीब 20-22 टैंट में आग लगी है. कोई भी जनहानि नहीं हुई है. #WATCH | Prayagraj | CFO Pramod Sharma says, "...The fire has been brought under control. It began from ISKCON and then other tents also caught fire. There has been no loss of lives or burn injuries... 20-22 tents are burnt." https://t.co/7u0eM2HxTE pic.twitter.com/rJyurSntvu — ANI February 7, 2025 पुलिस ने अफरा-तफरी को भी कंट्रोल किया आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी. पांटून पुल नंबर 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी. इस वजह से पुलिस के एक अधिकारी ने घोषणा की कि किसी भी प्रकार की कैजुअलटी नहीं हुई है. हर चीज फिर से हमारे कंट्रोल में है. सभी लोग असेंबली प्वाइंट पर आ जाएं. #WATCH | Prayagraj | The fire that broke out in Sector 18, Shankaracharya Marg of Maha Kumbh Mela Kshetra, has been doused and brought under control. Fire tenders are at the spot pic.twitter.com/58XW9iUzIG — ANI February 7, 2025 सेक्टर-18 में क्या होता है बता दें, सेक्टर-18 में जहां आग लगी थी. उस जगह पर बड़ी संख्या में साधु-संत रहते हैं. बीते कई दिनों से यहां इतनी भीड़ हो रही थी कि तिल रखने तक की जगह नहीं होती. पुलिस, आरएएफ और दमकल ने टीमवर्क किया किसी भी प्रकार की जनहानि को टाल दिया.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बादलपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आगदुजाना रोड पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। किसी के नुकसान की जानकारी नहीं है।
और पढो »
ऑस्कर सेरेमनी रद्द होने की खबरें, कैलिफोर्निया में जंगलों में लगी आग के चलतेकैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी रद्द होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि एकेडमी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
और पढो »
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कई टेंट जले; मौके पर पहुंचे CM योगीMahakumbh Fire News: Prayagraj के महाकुंभ मेला क्षेत्र में Cylinder Blast से लगी आग
और पढो »
Mahakumbh Fire News: महाकुंभ मेले में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कई टेंट जलकर खाकMahakumbh Fire News Update: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद लगी और देखते ही देखते 18-19 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन आग फैलते ही जा रही है.
और पढो »
Mahakumbh Fire Update: महाकुंभ में कैसे लगी भीषण आग, 20 टेंट खाक, क्या हुआ था ?प्रयागराज ( Prayagraj ) में लगे महाकुंभ ( Mahakumbh Fire News ) में रविवार को भीषण आग लग गई..जिससे वहां लगे करीब 20 टेंट जलकर खाक हो गए..जानकारी के मुताबिक ये आग महाकुंभ मेला ( Maha Kumbh Mela Fire ) क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में लगी.
और पढो »
महाकुंभ मेले में आग से 22 टेंट जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहींMahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में एक और हादसा, सेक्टर 18 में लगी आग | Breaking News
और पढो »




