प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहाँ से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को शनिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। असल में यहां से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन शनिवार को तीन घंटा देरी से रवाना हुई। ट्रेन लेट होने से स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ यात्रियों ने हंगामा कर नाराजगी भी जताई। 13 जनवरी से चलाई गई है महाकुंभ स्पेशल ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13 जनवरी
से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। ट्रेन पहली बार 12 जनवरी से काठगोदाम से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। जो 21 रेलवे स्टेशनों को पार कर ट्रेन 13 जनवरी को प्रयागराज के झूसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जनवरी से फरवरी तक चलने वाली ये ट्रेन काठगोदाम व प्रयागराज से पांच बार आना-जाना करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन काठगोदाम से 13:50 बजे रवाना होती है और 14:07 बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। इसके बाद 14:50 बजे लालकुआं, 15:32 बजे बहेड़ी, 17:00 बजे भोजीपुरा, 18:10 बजे पीलीभीत, 19:14 बजे पूरनपुर, 20:15 बजे मैलानी, 22:25 बजे सीतापुर, 12:30 बजे गौंडा, 2:10 बजे बस्ती, 4:55 बजे गोरखपुर, 5:15 बजे गोरखपुर कैंट, 5:55 बजे देवरिया, 6:22 भाटनी, 7:45 बजे मऊ, 10:05 बजे बनारस सिटी, 10:20 बजे वाराणसी के बाद प्रयागराज के झूसी पहुंच रही। इसी तरह वापसी में क्रमश: लौट रही है। ये ट्रेन फरवरी महीने में एक तारीख, 10 व 24 तारीख को चलेगी। इधर, शनिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्रयागराज से देरी में पहुंची। काठगोदाम स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई थी। दोपहर एक बजे से ही यात्री स्टेशन में पहुंच गए थे। ट्रेन लेट हाेने पर यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने पर मान गए थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन दोपहर 1:50 बजे जानी थी, लेकिन देरी के कारण शाम को पांच बजे रवाना हो सकी। प्रयागराज से वापस लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत किच्छा : प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गए तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार को सकुशल किच्छा वापस लौट आया। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने तीर्थयात्रियों का किच्छा पहुंचने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बुधवार को महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में गुड्डी देवी की मृत्यु हो गयी थी और 50 से अधिक श्रद्धालु लापता हो गए थे। गुरुवार को बाकी लोगो के सकुशल मिलने के बाद तीन बसें वापस चल दी थी। शुक्रवार को बस के श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौटने पर स्वागत किया। भाजपा नेता संजीव सिंह ने सभी तीर्थ यात्रियों के सकुशल घर वापसी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व महाकुंभ मेला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजयुमो नेता विशाल चौहान, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित उपस्थित थे
Maha Kumbh Kumbh Mela Prayagraj Railway Train Delay Devotees Uttarakhand
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
VIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुMaha Kumbh 2025: सात समंदर पार से संगम तक...महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं से खास बातचीत
और पढो »
आस्‍था का महाकुंभ : पहले शाही स्नान के साथ कल से शुरुआत, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पहुंचेंगे 35 करोड़ लोग!Maha Kumbh 2025: कल से महाकुंभ की शुरुआत, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम | NDTV India
और पढो »
आस्‍था का महाकुंभ : पहले शाही स्नान के साथ आज से शुरुआत, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पहुंचेंगे 35 करोड़ लोग!Maha Kumbh 2025: कल से महाकुंभ की शुरुआत, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम | NDTV India
और पढो »
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में रबड़ी वाले बाबा के सामने सुबह 8 बजे से लग जाती है लाइन, भक्तों को प्रसाद में देते हैं स्वादिष्ट रबड़ीMaha Kumbh 2025 Rabri Baba: प्रयागराज महाकुंभ में इस बार रबड़ी बाबा के नाम से मशहूर एक संत Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Maha Kumbh 2025: अमेरिकी नागरिक प्रयागराज में महाकुंभ के 'जादू' से मंत्रमुग्धपौष पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर एकत्रित हुए। यह 45 दिनों तक चलने वाले माघ मेले की शुरुआत का प्रतीक है। कुंभ मेले के दौरान एक अमेरिकी अधिकारी रो पड़ा और भावुक हो गया।
और पढो »
इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट: महाकुंभ के लिएमहाकुंभ 2025 के अवसर पर एलायंस एयर कंपनी इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। फ्लाइट की बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई है।
और पढो »