Beyond the Breaking News

Malviya Nagar fire: लपटों में घिरे होटल से जिंदगियां खींच लाए मोहल्ले के लड़के, अंगारों को चीरकर दिया जीवनदान

Delhi समाचार

Malviya Nagar fire: लपटों में घिरे होटल से जिंदगियां खींच लाए मोहल्ले के लड़के, अंगारों को चीरकर दिया जीवनदान
Malviya Nagar FireDelhi NCR News In HindiLatest Delhi NCR News In Hindi

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल की खिड़कियों से उठती लपटें, धुएं में घुटती सांसें और अंदर से आती मदद की चीखें…।

Malviya Nagar fire: लपटों में घिरे होटल से जिंदगियां खींच लाए मोहल्ले के लड़के, अंगारों को चीरकर दिया जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} Malviya Nagar fire: लपटों में घिरे होटल से जिंदगियां खींच लाए मोहल्ले के लड़के, अंगारों को चीरकर दिया जीवनदानउसी वक्त मोहल्ले के कुछ युवा बिना अपनी जान की परवाह किए जलते होटल की ओर दौड़ पड़े। किसी ने सीढ़ियां लगाईं, किसी ने लोगों को कंधों पर उठाकर बाहर निकाला, तो कोई सड़क पर बेहोश पड़े लोगों और पुलिसकर्मियों को सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने में जुटा गया।दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल की खिड़कियों से उठती लपटें, धुएं में घुटती सांसें और अंदर से आती मदद की चीखें…। इस भयावह मंजर को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े थे लेकिन उसी वक्त मोहल्ले के कुछ युवा बिना अपनी जान की परवाह किए जलते होटल की ओर दौड़ पड़े। किसी ने सीढ़ियां लगाईं, किसी ने लोगों को कंधों पर उठाकर बाहर निकाला, तो कोई सड़क पर बेहोश पड़े लोगों और पुलिसकर्मियों को सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने में जुटा गया। 21 मौतों के इस हादसे के बीच इन युवाओं ने साहस दिखाकर करीब 30 से 40 लोगों को नई जिंदगी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही इन युवाओं ने लोगों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया था। कुछ युवक होटल के भीतर घुस गए, जबकि कुछ ने बाहर बचाव की तैयारी शुरू कर दी। आसपास की दुकानों और घरों से गद्दे, कंबल और चादर लाकर होटल के नीचे बिछाई गई ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों की जान बचाई जा सके। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग होटल के बाहर जमा होने लगे। हर कोई डरा था। होटल के अंदर से मदद के लिए आवाजें आ रही थीं। इसी बीच असरार खान, वकार, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद शोएब खान, वसीम राजा और उनके साथियों ने हालात देखते हुए खुद राहत कार्य शुरू कर दिया।हादसे की प्रत्यक्षदर्शी शबीना खान ने बताया कि उस समय किसी को अपनी जान की परवाह नहीं थी।सभी की कोशिश केवल इतनी थी कि किसी तरह होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। स्थानीय युवा वकार ने बताया कि आग लगने के कारण ऊपर खड़े लोग डर चुके थे। धुआं इतना था कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हम लोगों ने नीचे गद्दे बिछाए और ऊपर वालों को आवाज लगाई कि अगर निकलने का कोई रास्ता नहीं है तो नीचे कूद जाएं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोगों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छलांग लगाई। नीचे मौजूद युवाओं ने गद्दों को लगातार इधर-उधर खिसकाकर गिरने वाले लोगों को संभाला। अगर गद्दे नहीं बिछाए जाते तो ऊपर से कूदने वाले अधिकांश लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।आग और धुएं के कारण कई लोगों की सांसें थमने लगी थीं। कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए थे। स्थानीय युवा मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि जब लोगों को बाहर निकाला गया तो कई लोग सांस नहीं ले पा रहे थे। कुछ की नब्ज बहुत कमजोर थी। ऐसे में हमने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। उन्होंने बताया कि इलाके के कुछ युवाओं को पहले से प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर की जानकारी थी। हमने कई लोगों को सीपीआर दी तो कुछ मिनट बाद उनकी सांसें वापस चलने लगीं। उस समय ऐसा लगा जैसे ईश्वर ने उन्हें दूसरी जिंदगी दे दी हो।स्थानीय युवा मोहम्मद अफजल उन युवाओं में शामिल थे जो होटल के भीतर घुसे। उन्होंने बताया कि जैसे ही हम सभी अंदर पहुंचे तो धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया। आंखों में जलन होने लगी। सीढ़ियां गर्म हो चुकी थीं। कई लोग कमरों के बाहर बेहोश पड़े मिले। अफजल के अनुसार, स्थानीय युवाओं ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा और एक-एक मंजिल पर जाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने कई लोगों को कंधों पर उठाकर नीचे पहुंचाया। कुछ लोग घबराहट में रो रहे थे, कुछ बेहोश थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलें। राहत एवं बचाव के दौरान कई पुलिसकर्मी धुएं और गर्मी के कारण बेहोश हो गए थे। स्थानीय युवा वसीम राजा ने बताया ने बताया कि कुछ पुलिस वाले अंदर जाकर लोगों को निकाल रहे थे। उसी दौरान धुएं से उनकी हालत खराब हो गई। दो-तीन पुलिसकर्मी बाहर आते ही गिर पड़े। उन्होंने बताया कि हमने तुरंत उन्हें जमीन पर लिटाया और सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। उस समय कोई यह नहीं सोच रहा था कि सामने पुलिस वाला है या आम नागरिक। सबकी जान बराबर थी। जो भी सांस नहीं ले पा रहा था, हम उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे।जब हमने होटल से धुआं निकलते देखा तो समझ गए कि अंदर फंसे लोगों के पास ज्यादा समय नहीं है। ऊपर से लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हम कुछ साथी तुरंत होटल के अंदर घुस गए। धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल था, लेकिन लोगों की जान बचाना जरूरी था। कई लोग बेहोश पड़े थे। हमने उन्हें कंधों पर उठाकर बाहर निकाला।होटल की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग बेहद घबराए हुए थे। कई लोग खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे और मदद मांग रहे थे। हमने आसपास के घरों और दुकानों से गद्दे इकट्ठा किए और नीचे बिछा दिए ताकि अगर कोई कूदे तो उसकी जान बच सके। कुछ लोग तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूदे। हम उन्हें संभालते रहे।जब हम होटल के अंदर पहुंचे तो हर तरफ धुआं ही धुआं था। कई कमरों के दरवाजे बंद थे। हमने लोगों को आवाज लगाई और बाहर निकलने का रास्ता बताया। कुछ लोग घबराहट में रो रहे थे। कई विदेशी नागरिक भाषा नहीं समझ पा रहे थे, इसलिए हम इशारों से उन्हें बाहर आने के लिए कहते रहे। नीचे लाने के बाद कुछ लोगों की हालत बहुत खराब थी।मैंने पहले सीपीआर का प्रशिक्षण लिया था, इसलिए जब लोगों को बाहर निकाला गया और उनकी सांसें रुकती हुई दिखाई दीं तो तुरंत समझ गया कि क्या करना है। हमने एक-एक करके कई लोगों को सीपीआर दिया। कुछ लोग पूरी तरह बेहोश थे। उनके परिजन और साथी घबराए हुए थे। हम उन्हें हिम्मत भी देते रहे और उपचार भी करते रहे।आग इतनी तेजी से फैली थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब हम मौके पर पहुंचे तो अफरा-तफरी का माहौल था। कुछ लोग होटल से बाहर निकल चुके थे, लेकिन कई लोग धुएं की वजह से बेहोश होकर गिर रहे थे। हमने उन्हें खुले स्थान पर लिटाया और सीपीआर देना शुरू किया। राहत कार्य के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी धुएं का शिकार हो गए।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc.

Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Malviya Nagar Fire Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Delhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचेDelhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचेDelhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचे
और पढो »

Malviya Nagar Fire: इतनी तेजी से फैली भयानक आग, फंसकर 21 जिंदा जल गए, दिल्ली मालवीय नगर का ऐसा खौफनाक मंजरMalviya Nagar Fire: इतनी तेजी से फैली भयानक आग, फंसकर 21 जिंदा जल गए, दिल्ली मालवीय नगर का ऐसा खौफनाक मंजरDelhi Hotel Fire Case:  मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग ने 20 से ज्यादा लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। 
और पढो »

Delhi Fire News Live मालवीय नगर के लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग अब तक 21 लोगों की मौत - malviya nagar delhi fire news live updates lemon grass restaurant catches fire more than 21 casualities death toll likely to increaseDelhi Fire News Live मालवीय नगर के लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग अब तक 21 लोगों की मौत - malviya nagar delhi fire news live updates lemon grass restaurant catches fire more than 21 casualities death toll likely to increaseLive Malviya Nagar Delhi Fire News Updates: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 8 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।
और पढो »

Delhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।
और पढो »

Delhi Hotel Fire: बीमार पिता को देखने आया था अग्रवाल परिवार, 6 लोग जलकर मरे, पत्नी-बेटी का अब भी पता नहीं | Delhi Malviya Nagar Fire Agrawal Family Six Members DiedDelhi Hotel Fire: बीमार पिता को देखने आया था अग्रवाल परिवार, 6 लोग जलकर मरे, पत्नी-बेटी का अब भी पता नहीं | Delhi Malviya Nagar Fire Agrawal Family Six Members DiedDelhi Malviya Nagar Fire: चश्मदीदों ने बताया कि आग लगने के बाद होटल में धुआं भर गया था, हर तरफ अफरा-तफरी मची थी। होटल के ऊपरी कमरों में मौजूद लोग जांच बचाने के लिए कमरे की खिड़कियों के कांच तोड़कर मदद की गुहार लगा रहे थे। कुछ तो दूसरी-तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए और बुरी तरह जख्मी हो...
और पढो »

बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट: दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटलबेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट: दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटलDelhi Malviya Nagar hotel fire owner runs 2 more hotels with basement rooms. Follow Latest Updates.
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:37:57