इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कुछ छात्रों की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार और NTA को भी नोटिस जारी किया। ये छात्र NEET-UG परीक्षा के लिए मेघालय केंद्र में उपस्थित हुए थे और कथित तौर पर उनके 45 मिनट बर्बाद हो गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और अन्य की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। याचिका में । राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा -2024 से संबंधित याचिकाओं को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में उच्च न्यायालय के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया को नहीं रोकेगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नोटिस जारी कर केंद्र, एनटीए और अन्य से भी जवाब मांगा है। नोटिस नीट-यूजी 2024 को रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर जारी किया गया है। जस्टिस विक्रम नाथ और एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की। नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 20 छात्रों की ओर से दायर याचिकाओं में से एक में एनटीए और अन्य को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। परीक्षा से संबंधित अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष कोर्ट ने 18 जून को कहा था कि परीक्षा कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। भले ही किसी की ओर से 0.
001 प्रतिशत की लापरवाही हुई हो, इससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए। सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर भी मांगा था जवाब नीट-यूजी 2024 को लेकर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पिछले सप्ताह परीक्षा में प्रश्न-पत्र लीक और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और एनटीए से जवाब मांगा था। परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कुछ अन्य छात्रों ने भी लगाई याचिका इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कुछ छात्रों की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार और NTA को भी नोटिस जारी किया। ये छात्र NEET-UG परीक्षा के लिए मेघालय केंद्र में उपस्थित हुए थे और कथित तौर पर उनके 45 मिनट बर्बाद हो गए थे। उनकी मांग है कि उन्हें उन 1563 छात्रों में शामिल किया जाना चाहिए, जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे और जिन्हें 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया गया है।
Nta High Court India News In Hindi Latest India News Updates
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
NEET Exam Result को लेकर पूछे जा रहे हैं परीक्षा करवाने वाली NTA से सवालNEET Results 2024: NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार पर NTA को नोटिस जारी कर मांगा जवाब। अन्य याचिकाओं के साथ 8 जुलाई को होगी सुनवाई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा चूंकि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें NTA से जवाब चाहिए.
और पढो »
NEET UG Result 2024: नीट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, काउंसिलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकारNEET UG Result 2024: NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
NEET UG Result 2024: दोबारा होगी नीट परीक्षा, ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा फैसलाNEET UG Result 2024: आज सुप्रीम कोर्ट में NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई. इसमें एनटीए ने Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
क्या और भी अनियमितताएं हैं जिसकी हमें जानकारी नहीं, 1563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द किये जाने पर बोले Alakh PandeyNEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ता और फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
कोई भ्रष्टाचार नहीं, NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर बोले शिक्षा मंत्री Dharmendra PradhanNEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोई Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
NEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, जानें क्या कहाNEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन आया सामने, जिम्मेदारों को लेकर कही बड़ी बात.
और पढो »



