Beyond the Breaking News

Nainital News: नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म केस; सड़क पर जनता, आरोपी को फांसी देने की मांग

Nainital Rape Case समाचार

Nainital News: नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म केस; सड़क पर जनता, आरोपी को फांसी देने की मांग
Communal Tension In NainitalNainital PoliceNainital News

Nainital News: गुरुवार सुबह हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और फिर माल रोड में जुलूस निकाला. इसके बाद उन्होंने कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की.

नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल की शांत वादियां बुधवार रात से अशांत हैं. बुधवार को विशेष समुदाय के एक 76 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की खबर जैसे ही नैनीताल में फैली, तो स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए.

बुधवार रात नैनीताल की सड़कों पर काफी हंगामा हुआ, समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ की गई, उनसे मारपीट की गई और जमकर प्रदर्शन हुआ. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था. प्रदर्शनकारी उसे उनके हवाले करने और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने तब किसी तरह आक्रोशित भीड़ को शांत कराया लेकिन गुरुवार सुबह एक बार फिर स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित शहरवासियों ने नैनीताल की माल रोड से लेकर कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय, कोतवाली समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला और फिर वे लोग आरोपी के घर की तरफ निकल गए. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन गुरुवार को नैनीताल में हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर माल रोड में जुलूस निकाला और फिर कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत के कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा. दुष्कर्म की घटना के विरोध में व्यापारियों ने नैनीताल में होटल और दुकानें बंद रखीं. नैनीताल और हल्द्वानी जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी विरोध जताया. पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल नैनीताल की जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं घटना के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार आरोपी के घर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी देखने को मिली. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे हल्द्वानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कमिश्नर ने की शांति बनाए रखने की अपील कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत को प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा. IAS अफसर दीपक रावत ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और अफसोसजनक है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं. मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Communal Tension In Nainital Nainital Police Nainital News Uttarakhand News Nainital Tourism Local 18 नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव नैनीताल रेप केस नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म मामला नैनीताल पुलिस नैनीताल न्यूज उत्तराखंड न्यूज नैनीताल के पर्यटन पर असर लोकल 18

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रणभूमि: तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से उड़ा विमान, भारत में उठी फांसी देने की मांगरणभूमि: तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से उड़ा विमान, भारत में उठी फांसी देने की मांगमुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है जो लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य था. वह डेविड हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश में शामिल था. राणा को भारत लाने की प्रक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में हो रही है.
और पढो »

Exclusive: गोली मारकर उसे खुशी मिल रही थी... 26/11 हमले की उस रात को आज तक नहीं भूल पाई देविकाTahawwur Rana Extradition: इस लड़की की गवाही पर हुई थी कसाब को फांसी | NDTV India
और पढो »

Nainital: नाबालिग संग दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानें तोड़ीं, मस्जिद पर पथराव, लाठीचार्जNainital: नाबालिग संग दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानें तोड़ीं, मस्जिद पर पथराव, लाठीचार्जनैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना हिंदूवादी संगठनों को मिलने के बाद क्षेत्र में बवाल हो गया। देर रात कुछ लोगों
और पढो »

नैनीताल में 'कर्फ्यू', सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस; पेशी के दौरान दुष्‍कर्मी को पीटने दौड़े वकीलनैनीताल में 'कर्फ्यू', सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस; पेशी के दौरान दुष्‍कर्मी को पीटने दौड़े वकीलNainital News नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद शहर में बवाल मच गया है। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। पेशी के दौरान अधिवक्ता भी आरोपित को पीटने दौड़...
और पढो »

नैनीताल में बवाल: महिला आयोग की दुष्‍कर्मी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएंगे मामलानैनीताल में बवाल: महिला आयोग की दुष्‍कर्मी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएंगे मामलाNainital News नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की संपत्ति पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने बुलडोजर चलाने की मांग की है। पीड़िता का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द सजा मिल सके। बता दें कि बीती रात बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में नैनीताल में गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया...
और पढो »

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म, उस्मान की गिरफ्तारी के बाद घर गिराने का नोटिस, सड़कों पर उतर आए लोगनैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म, उस्मान की गिरफ्तारी के बाद घर गिराने का नोटिस, सड़कों पर उतर आए लोगUttarakhand Nainital Girl Rape Protest: उत्तराखंड की झीलों की नगरी नैनीताल की शांत फिजाएं बुधवार की रात से अशांत हो रखी हैं। शहर में आज भी तनाव फैला हुआ है। यहां नाबालिग से समुदाय विशेष के साठ वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन की तमाम अपील के बावजूद लोग सड़कों में उतर आरोपी का घर ढहाने की मांग कर रहे...
और पढो »



Render Time: 2026-06-04 00:29:38