रवींद्र जडेजा का विजयी चौका, एमएस धोनी की नम आंखें, क्या ये दृश्य कोई क्रिकेट फैन कभी भूल सकता है।
On This Day: सड़कें जाम, स्टेशन पर सोए फैंस; आज के दिन खेला गया था IPL का सबसे अनोखा फाइनल...
और पढ़ेंरवींद्र जडेजा का विजयी चौका, एमएस धोनी की नम आंखें, क्या ये दृश्य कोई क्रिकेट फैन कभी भूल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन इतिहास इस सांस थाम देने वाले मुकाबले को कई अन्य कारणों से याद रखेगा। 3 साल पहले 28 मई 2023 को आईपीएल के इस ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत हुई, लेकिन मैच का नतीजा जानने के लिए फैंस को पूरे 24 घंटे इंतजार करना पड़ा। 29 मई, 2023 को देर रात मैच का रिजल्ट मिला था।आईपीएल इतिहास में आज का दिन विशेष है, क्योंकि पहली बार फाइनल मैच का नतीजा 2 दिन में निकला था। इस मुकाबले से जुड़ी कई रोचक घटनाएं हैं, जिसे फैंस लंबे समय तक नहीं भूल सकते। जैसे- अहमदाबाद की सड़कों का जाम होना, फैंस का स्टेशन पर सोना और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का लगातार दो दिन खचाखच भरा होना।इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से हुई थी। पहले दिन इतनी बारिश हुई कि टॉस तक नहीं हो पाया। इसके बाद रिजर्व डे पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। 215 रन चेज करने चेन्नई उतरी ही थी कि 3 गेंद बाद ही बारिश शुरू हो गई। 12 बजकर 10 मिनट पर अंपायर्स ने मुकाबले को 15 ओवर्स को किया और चेन्नई को 171 रन का टारगेट दिया।इस मैच का आखिरी ओवर भी यादगार था। चेन्नई को जीत के लिए 13 रन बनाने थे। मोहित शर्मा ने पहली 4 गेंदों पर 3 रन देकर रोमांच को कई गुनाकर दिया। अब आखिरी 2 गेंदों पर चेन्नई को 10 रनों की दरकार थी। रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर चौका लगााकर चेन्नई को 5वीं ट्रॉफी दिला दी। इसके बाद वह भागते हुए डग आउट में पहुंचे। एमएस धोनी ने नम आखों से उन्हें अपनी गोद में उठा लिया।'CSK ने फैंस को दिया धोखा', श्रीकांत ने एमएस धोनी का नाम लेकर चेन्नई मैनजमेंट को लपेटा; सुनाई खरी-खोटी
IPL 2023 Ravindra Jadeja MS Dhoni IPL 2023 Final Match CSK 5Th Title Win Ravindra Jadeja Winning Boundary Ahmedabad IPL Final Rain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रीति जिंटा का PBKS फैंस के लिए इमोशनल नोट: कहा- उतार-चढ़ाव में साथ देने के लिए शुक्रिया; IPL में 1 पॉइंट से बहार हुई थी पंजाब किंग्सPunjab Kings (PBKS) IPL 2026 playoff exit emotional note by Preity Zinta. Latest Updates.
Read more »
GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच?GT vs RR IPL Live Streaming, Telecast Details for Qualifier 2 Match: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने
Read more »
क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी: गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आजIPL 2026 Qualifier 2: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals today. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी: गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आजIPL 2026 Qualifier 2: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals today. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी: IPL 2026 में आखिरी स्थान पर रही टीम, लगातार दो सीजन प्लेऑफ से बाहर रहीIPL 2026 Lucknow Super Giants (LSG) Rishabh Pant Captaincy Update; पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी: फ्रेंचाइजी ने अनुरोध स्वीकार किया, टॉम मूडी बोले- टीम के पुनर्गठन पर रहेगा फोकस
Read more »
GT vs RR Qualifier-2: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, गुजरात को करना पड़ेगा बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11IPL | खेल समाचार
Read more »




