Prepaid Meter Issue: प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस गायब? जानें कहां होगी शिकायत और तरीका

Prepaid Meter Recharge Issue News

Prepaid Meter Issue: प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस गायब? जानें कहां होगी शिकायत और तरीका
Electricity Smart Meter ComplaintRecharge Balance Not UpdatedOnline Electricity Payment Help

Prepaid Meter Recharge Issue: स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें देखने को मिल रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर रिचार्ज के बाद कम बैलेंस अपडेट होने की शिकायतें कर रहे हैं। आपको भी ऐसी ही कोई शिकायत है, तो आप ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए समस्या को सुलझा सकते हैं। कई राज्यों में पेमेंट और रिचार्ज से संबंधित शिकायतों के लिए खास नंबर भी जारी किए गए...

Prepaid Meter Payment Help: जब से अलग-अलग राज्यों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए गए हैं, तब से शिकायतों का सिलसिला जारी है। कहीं मीटर का बैलेंस कम होने पर कनेक्शन कटने से लोग परेशान हैं, तो कहीं बैलेंस रिचार्ज कराने पर पूरी राशि ना मिलने से। अगर आप भी बिल पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी समस्या झेल रहे हैं, तो घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि कई राज्यों ने पेमेंट और रिचार्ज आदि से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग नंबर और ईमेल पते भी जारी किए हैं।सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने पर पूरा बैलेंस ना मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आवाज उठाने के साथ-साथ अगर आप अपनी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी समस्या को ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए भी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।कॉल के जरिए शिकायत करें कॉल पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत करने के लिए 1912 एक कॉमन नंबर है। हालांकि आप खास पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी शिकायत खास नंबर पर कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उत्तर प्रदेश — 1800-202-240 / 1800-202-1810 बिहार — 1800-345-6198 मध्य प्रदेश — 1800-233-1266 / 1912 राजस्थान — 1800-180-6507 / 1800-180-6045 दिल्ली — 1800-208-9124 / 19124 महाराष्ट्र — 022-26478246 / 1800-233-3435 असम — 8876100100 / 0361-2313200 हरियाणा — 1800-180-4334 / 1800-180-1550गौर करने वाली बात है कि आपको कॉल करने से पहले अपनी कस्टमर आईडी, रिचार्ज की राशि, ट्राजैक्शन आईडी, रिचार्ज का दिन और समय जैसी जानकारी तैयार रखनी होगी। ये तमाम जानकारी आपकी शिकायत दर्ज करने के लिए मांगी जाएगी।ऐप के जरिए करें शिकायत आप चाहें, तो ऐप के जरिए भी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट मीटर के लिए उपलब्ध ऑफिशियल ऐप को इस्तेमाल करना होगा। राज्य के अनुसार स्मार्ट मीटर ऐप कुछ इस तरह हैं। उत्तर प्रदेश - UPPCL Smart Consumer ऐप बिहार - Bihar Bijli Smart Meter ऐप मध्य प्रदेश - Smart Bijlee ऐप राजस्थान - Bijli Mitra ऐप दिल्ली - TPDDL Connect ऐप महाराष्ट्र - Mahavitaran ऐप असम - myBijli ऐप छत्तीसगढ़ - More Bijlee ऐप हरियाणा - DHBVN / UHBVN Consumer ऐप​इन ऐप्स की होम स्क्रीन पर आपको मेन्यू का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आपको Feedback या Consumer Complaints के ऑप्शन पर जाना है। इसके बाद आप अपनी पूरी बात को अच्छे से समझाएं। अपनी शिकायत में रिचार्ज से पहले की राशि, रिचार्ज कराने के बाद उपलब्ध राशि, रिचार्ज अमाउंट, ट्राजेक्शन आईडी, दिन और समय आदि सब बताना होगा। शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा। उसकी मदद से आप अपनी शिकायत का स्टेटस देख पाएंगे।ऐप के जरिए करें शिकायतईमेल के जरिए शिकायत करें शिकायत के तमाम तरीकों में ईमेल के जरिए शिकायत करने को सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। कुछ लोगों से बात करने पर पता चला है कि ईमेल के जरिए शिकायत करने के बाद उनकी रिचार्ज से जुड़ी समस्या सुलझा दी गई। इसके लिए आपको अपने राज्य के अनुसार ईमेल आईडी का पता होना चाहिए। उत्तर प्रदेश : - payment.

uppcl@billdesk.com / uppcl.support@payu.in बिहार : billing.nbpdcl@gmail.com / revenue.nb@gmail.com बिहार : itcell.sbpdcl@gmail.com दिल्ली : customercare@tatapower-ddl.com महाराष्ट्र : helpdesk_pg@mahadiscom.in मध्य प्रदेश : customercare@mpwz.co.in हरियाणा : 1912@uhbvn.org.in हरियाणा : 1912@dhbvn.org.in असम : support@apdcl.org राजस्थान : helpdesk@jvvnl.org​ईमेल में अपनी समस्या को विस्तार से बताएं। रिचार्ज से पहले का बैलेंस, रिचार्ज की राशि, रिचार्ज के बाद उपलब्ध हुई राशि के साथ-साथ ट्रांजेक्शन आईडी, रिचार्ज कराने का दिन और समय जैसी डिटेल्स भेजें। ईमेल में रिचार्ज की रसीद भी जरूर अटैच करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Electricity Smart Meter Complaint Recharge Balance Not Updated Online Electricity Payment Help प्रीपेड मीटर रिचार्ज समस्या बिजली मीटर बैलेंस शिकायत स्मार्ट मीटर रिचार्ज अपडेट बिजली विभाग ऑनलाइन कंप्लेंट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Smart Meter: 1 किलोवाट पर 30 दिन की राहत, कनेक्शन काटने से पहले 5 SMS, बिजली उपभोक्ताओं पर बड़ा फैसलाUP Smart Meter: 1 किलोवाट पर 30 दिन की राहत, कनेक्शन काटने से पहले 5 SMS, बिजली उपभोक्ताओं पर बड़ा फैसलाप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा...
Read more »

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद भाजपा में शामिल; नेतन्याहू को कैंसर हुआ था; यूपी में स्मा...मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद भाजपा में शामिल; नेतन्याहू को कैंसर हुआ था; यूपी में स्मा...Morning News Brief: Raghav Chadha & 7 AAP MPs join BJP. Netanyahu prostate cancer update. UP smart meter consumers relief. Follow Latest Updates.
Read more »

Prepaid Meter Recharge: बिजली मीटर का बैलेंस माइनस में? रिचार्ज करते समय की ये गलती तो घंटों अंधेरे में रहेंगे आप, जानें सही तरीकाPrepaid Meter Recharge: बिजली मीटर का बैलेंस माइनस में? रिचार्ज करते समय की ये गलती तो घंटों अंधेरे में रहेंगे आप, जानें सही तरीकाPrepaid Meter Recharge: लोग अपने प्रीपेड बिजली मीटर से परेशान हैं कि बैलेंस माइनस में जाने की वजह से कनेक्शन कट जाए, तो बिजली वापस आने में घंटों लग जाते हैं। दरअसल ऐसा बिजली विभाग के सर्वर पर रिचार्ज की राशि अपडेट ना होने की वजह से होता है। कई बार ऐसा सही राशि रिचार्ज ना करने के चलते भी होता है। ऐसे में कुछ गलतियों से बचा जाए, तो बिजली कनेक्शन...
Read more »

धनबाद के दामोदरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम को ग्रामीणों ने घेरा, विरोध के बाद लौटना पड़ाधनबाद के दामोदरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम को ग्रामीणों ने घेरा, विरोध के बाद लौटना पड़ाSmart Meter: धनबाद के दामोदरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिना पूर्व सूचना और बिल बढ़ने की आशंका के चलते मीटर लगाने से इनकार कर दिया।
Read more »



Render Time: 2026-05-16 15:41:55