पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय असम
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर पहुंचेंगे, जहां वे 23,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचेंगे और वहां करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे असम के सिलचर पहुंचेंगे। यहां वे सड़क, रेलवे और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना, व्यापार को गति देना और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलचर में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। ये भी पढ़ें- जबरन धर्मांतरण रोकने को कानून: CM फडणवीस सरकार ने विधेयक पेश किया, सात साल कैद, 5 लाख जुर्माने जैसे प्रावधान सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे से क्या बदलेगा? प्रधानमंत्री सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह एक्सप्रेसवे लगभग 166 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से सिलचर और गुवाहाटी के बीच यात्रा समय मौजूदा करीब आठ घंटे से घटकर चार से साढ़े चार घंटे रह जाने की उम्मीद है। इससे व्यापार, पर्यटन और परिवहन को नई गति मिलने की संभावना है। असम में और कौन-कौन सी परियोजनाएं शुरू होंगी? प्रधानमंत्री सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा पाथरकांडी में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन कॉलेजों से क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ये भी पढ़ें- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले: यूएस-भारत महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब रेलवे क्षेत्र में क्या कदम उठाए जाएंगे? प्रधानमंत्री सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 655 करोड़ रुपये है। इसके पूरा होने से रेल सेवाएं अधिक तेज और ऊर्जा-कुशल बनेंगी। साथ ही इससे यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध रेल सेवाएं मिलने की उम्मीद है। बंगाल को कौन-कौन सी विकास परियोजनाएं मिलेंगी? असम के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री कोलकाता पहुंचेंगे। यहां वे करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत करीब 16,990 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन परियोजनाओं में एनएच-19 और एनएच-114 के कई हिस्सों का विकास शामिल है। इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और यातायात जाम कम होगा। ब्रिगेड मैदान से क्या देंगे राजनीतिक संदेश? कोलकाता दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह रैली भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मंच से प्रधानमंत्री राज्य की राजनीति और विकास के मुद्दों पर बड़ा संदेश दे सकते हैं। अन्य वीडियो-.
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर पहुंचेंगे, जहां वे 23,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचेंगे और वहां करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे असम के सिलचर पहुंचेंगे। यहां वे सड़क, रेलवे और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना, व्यापार को गति देना और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलचर में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। ये भी पढ़ें- जबरन धर्मांतरण रोकने को कानून: CM फडणवीस सरकार ने विधेयक पेश किया, सात साल कैद, 5 लाख जुर्माने जैसे प्रावधान सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे से क्या बदलेगा? प्रधानमंत्री सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह एक्सप्रेसवे लगभग 166 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से सिलचर और गुवाहाटी के बीच यात्रा समय मौजूदा करीब आठ घंटे से घटकर चार से साढ़े चार घंटे रह जाने की उम्मीद है। इससे व्यापार, पर्यटन और परिवहन को नई गति मिलने की संभावना है। असम में और कौन-कौन सी परियोजनाएं शुरू होंगी? प्रधानमंत्री सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा पाथरकांडी में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन कॉलेजों से क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ये भी पढ़ें- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले: यूएस-भारत महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब रेलवे क्षेत्र में क्या कदम उठाए जाएंगे? प्रधानमंत्री सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 655 करोड़ रुपये है। इसके पूरा होने से रेल सेवाएं अधिक तेज और ऊर्जा-कुशल बनेंगी। साथ ही इससे यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध रेल सेवाएं मिलने की उम्मीद है। बंगाल को कौन-कौन सी विकास परियोजनाएं मिलेंगी? असम के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री कोलकाता पहुंचेंगे। यहां वे करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत करीब 16,990 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन परियोजनाओं में एनएच-19 और एनएच-114 के कई हिस्सों का विकास शामिल है। इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और यातायात जाम कम होगा। ब्रिगेड मैदान से क्या देंगे राजनीतिक संदेश? कोलकाता दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह रैली भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मंच से प्रधानमंत्री राज्य की राजनीति और विकास के मुद्दों पर बड़ा संदेश दे सकते हैं। अन्य वीडियो-
Pm Modi West Bengal Projects Silchar Guwahati Expressway Modi Kolkata Rally Assam Development Projects West Bengal Infrastructure Projects Brigade Parade Ground Rally Nh Projects West Bengal Modi Northeast Development India Infrastructure News India News In Hindi Latest India News Updates प्रधानमंत्री असम दौरा असम विकास परियोजनाएं सिलचर गुवाहाटी एक्सप्रेसवे बंगाल विकास योजना कोलकाता ब्रिगेड मैदान रैली भाजपा परिवर्तन यात्रा पूर्वोत्तर विकास खबर पश्चिम बंगाल सड़क परियोजना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देहरादून में 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 42 लाखदेहरादून में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर गुफरान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये है। आरोपित पटेल नगर निवासी तरुण पाल उर्फ चीनू से हेरोइन लेकर फुटकर में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज...
Read more »
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 75 फीसदी तक मिलेगी छूट, सीएम ने शुरू की समाधान योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभElectricity Consumers: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया है। योजना से 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »
पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का काउंटडाउन शुरू, इतने बजे पीएम मोदी जारी करेंगे 18 हजार करोड़ से अधिक रुपयेPM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का काउंटडाउन शुरू, इतने बजे पीएम मोदी जारी करेंगे 18 हजार करोड़ से अधिक रुपये यूटिलिटीज PM Modi will release 22th installment of PM Kisan Yojana
Read more »
PM Modi: 'भाजपा की डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के लिए काम कर रही', गुवाहाटी में बोले पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान खराब मौसम की वजह से उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ा। प्रधानमंत्री का आज कोकराझार जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन उसे
Read more »
PM Modi Assam Speech Highlights: पीएम ने असम दौरे पर कांग्रेस पर चुन-चुन कर प्रहार किए, डबल इंजन सरकार पर जोरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के कोकराझार की जनता से मुखातिब हुए। कुछ ही हफ्ते बाद इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
Read more »
