भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर, निवेश और तकनीक से जुड़े कई बड़े समझौते हुए हैं। प्रदुषण के मुद्दे को भी इसमें शामिल किया गया है। टाटा-ASML डील और चोल ताम्रपत्रों की वापसी भी रही खास।
PM नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा से भारत को बड़ा फायदा, सेमीकंडक्टर से निवेश तक हुए कई अहम समझौते PM Narendra Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारत और डच कंपनियों के बीच सेमीकंडक्टर, निवेश और तकनीक से जुड़े कई बड़े समझौते हुए। टाटा-ASML डील और चोल ताम्रपत्रों की वापसी भी रही खास।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा भारत के लिए कई मायनों में अहम साबित हुई। इस दौरान भारत और नीदरलैंड्स के बीच निवेश, सेमीकंडक्टर, तकनीक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स भारत के शीर्ष पांच निवेश कों में शामिल है और दोनों देशों के रिश्ते पिछले 10 वर्षों में तेजी से मजबूत हुए हैं। नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी विश्वास से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा को एक बड़ा मील का पत्थर बताया।पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की दिशा में हो रही प्रगति से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स मिलकर नवाचार, टेक्नोलॉजी और आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर सकते हैं।ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर रिश्ते बेहद गहरे हैं और आने वाले समय में सहयोग का दायरा और बढ़ेगा।द्विपक्षीय वार्ता से पहले पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स के बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल बैठक भी की। उन्होंने डच कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत समुद्री व्यापार, अक्षय ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और निवेश के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बना रहा है और टैक्स, लेबर कोड तथा गवर्नेंस में बड़े सुधार किए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और स्थिरता का प्रतीक बन चुका है।यात्रा के दौरान भारत की टाटा समूह और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर कंपनी ASML के बीच अहम समझौता भी हुआ। यह समझौता गुजरात के धोलेरा में बनने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर परियोजना को तकनीक ी सहयोग देने से जुड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और मजबूती के साथ काम करेगा। नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र भी भारत को वापस सौंप दिए। यह समारोह पीएम मोदी और रॉब जेटन की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इन ताम्रपत्रों में 21 बड़ी और 3 छोटी ताम्र प्लेट्स शामिल हैं, जिन पर तमिल और संस्कृत में शिलालेख अंकित हैं। ये चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम और राजा राजराजा चोल प्रथम से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत मानी जाती हैं। पीएम मोदी ने इसे 'हर भारत ीय के लिए गर्व का क्षण' बताया और कहा कि भारत को चोल सभ्यता, संस्कृति और समुद्री शक्ति पर गर्व है।विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और नीदरलैंड्स के रिश्तों को नई रणनीतिक दिशा देने वाली साबित हो सकती है। निवेश, तकनीक, सेमीकंडक्टर और सांस्कृतिक सहयोग के जरिए दोनों देश आने वाले वर्षों में और करीब आ सकते हैं। नीदरलैंड्स ने भारत को लौटाईं 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र, पीएम मोदी ने कहा- हर भारत ीय के लिए गर्व का पल PM नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा से भारत को बड़ा फायदा, सेमीकंडक्टर से निवेश तक हुए कई अहम समझौते NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: केमिस्ट्री के बाद अब बायोलॉजी की पेपर सेटर भी गिरफ्तार, NTA के अंदर तक पहुंची CBI 6 दिन में जुटाए 6,238 करोड़: आखिर इस रहस्यमयी AI तकनीक में ऐसा क्या है, जिस पर दुनिया के अरबपति लगा रहे हैं दांव?
‘कानून से ऊपर कोई नहीं’… केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे को जांच के लिए पुलिस के सामने पेश किया, नाबालिग से यौन शोषण का मामला नीदरलैंड्स ने भारत को लौटाईं 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र, पीएम मोदी ने कहा- हर भारतीय के लिए गर्व का पल
भारत नीदरलैंड्स निवेश सेमीकंडक्टर तकनीक सहयोग सांस्कृतिक विरासत चोल उत्पाद
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू: महंगाई मैन मोदी ने फिर जनता पर हंटर ...Petrol Diesel Price Hike May 2026 Political Reactions Update; Follow Iran War Impact, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, India Inflation Situation, Latest News On Dainik Bhaskar.
और पढो »
पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना: राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभवPM Modi UAE Visit 2026 Latest Updates. Follow PM Modis UAE visit for energy cooperation talks with President Zayed Al Nahyan on Dainik Bhaskar.
और पढो »
PM Modi Europe Visit LIVE: नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रमPM Modi Europe Visit LIVE: नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रम
और पढो »
मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड पहुंचे: पीएम डिक शूफ से मिलेंगे; टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर पार्टनरशिप पर खास जोरPM Modi Netherlands Visit 2026 Update. Follow PM Modis Netherlands tour for key discussions on technology, semiconductor partnerships, and bilateral relations on Dainik Bhaskar.
और पढो »
पीएम मोदी नीदरलैंड दौरे पर: 'डाउनमार्क भरे' संबोधन में, 2014 के चुनाव नतीजों को याद करते हुएPM Narendra Modi is on an official visit to Netherlands, with the second leg of his five-nation trip. The Prime Minister's second visit to Netherlands comes after his 2017 trip to the country.
और पढो »
पीएम मोदी की नीदरलैंड्स के शाही परिवार से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग पर की चर्चा - pm narendra modi meets royal family of netherlands discusses cooperation in technology and innovationप्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स के राजा और रानी से मुलाकात कर डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार और फिनटेक में सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ताम्र पत्र भारत को लौटाए, जिसे पीएम मोदी ने 'हर भारतीय के लिए आनंदमय क्षण'...
और पढो »




