संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सोमवार को छठा दिन है और सदन में एक बार फिर तीखी राजनीतिक टकराव की संभावना है। विपक्षी दल देशभर में बढ़ती LPG कीमतों और गैस
Parliament Session LIVE: राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित; लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी {"_id":"69b792f6ce33228404012824","slug":" parliament -budget-session-live-updates-rajya-sabha-lok-sabha-west-asia-crisis-oil-lpg-2026-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":" Parliament Session LIVE: राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित; लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}} Parliament Session LIVE in Hindi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सोमवार को छठा दिन है और सदन में एक बार फिर तीखी राजनीतिक टकराव की संभावना है। विपक्ष LPG संकट, बढ़ती महंगाई, ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया संघर्ष में भारत की भूमिका को लेकर लगातार सवाल पूछ रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार भी आरोप-प्रत्यारोप के साथ करारा जवाब दे रहा है।देशभर के केंद्रीय विद्यालय और नवोदय स्कूलों में 13 हजार से अधिक शिक्षक पद खाली केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों में 13,000 से अधिक शिक्षक पद खाली पड़े हैं। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में 8,618 और नवोदय विद्यालयों में 5,083 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। मंत्री के अनुसार नए स्कूल खुलने, कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने, तबादले, पदोन्नति और इस्तीफे जैसी वजहों से समय-समय पर रिक्तियां पैदा होती रहती हैं। सरकार का कहना है कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और भर्ती नियमों के अनुसार जल्द से जल्द नियुक्तियां करने की कोशिश की जाती है। जब तक नियमित शिक्षक नियुक्त नहीं हो जाते, तब तक स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए अस्थायी आधार पर अनुबंधित शिक्षकों को भी रखा जाता है। मंत्री ने यह भी कहा कि इन स्कूलों के विद्यार्थियों के परिणाम लगातार अच्छे रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि शिक्षण व्यवस्था और पढ़ाई का स्तर बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लोकसभा में सोमवार को कई सांसदों ने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को ट्रेन किराए में मिलने वाली रियायत फिर से शुरू करने की मांग की। यह रियायत कोविड-19 महामारी के दौरान मार्च 2020 में बंद कर दी गई थी। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि इस फैसले से खासकर बुजुर्ग यात्रियों को काफी निराशा हुई है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत कब फिर से लागू की जाएगी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद जून मालिया ने भी यही मांग उठाई और कहा कि ये रियायत समाज के लिए योगदान देने वाले लोगों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। कोविड से पहले रेलवे वरिष्ठ पुरुष यात्रियों को 40 प्रतिशत और महिला वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत तक किराया छूट देता था। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी 50 प्रतिशत तक रियायत मिलती थी। बहस के दौरान कुछ सांसदों ने रेलवे की सुरक्षा, ट्रैक सुधार और स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दे भी उठाए। वहीं भाजपा सांसद गणेश सिंह ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि नई तकनीकों और वंदे भारत जैसी ट्रेनों से रेलवे में बड़ा बदलाव आया है।केंद्र सरकार देश में तेजी से बढ़ रहे एयरोस्पेस और विमानन निर्माण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। सोमवार को राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री के.
राममोहन नायडू ने बताया कि भारतीय कंपनियां विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर विमान निर्माण की नई सुविधाएं स्थापित कर रही हैं। मंत्री ने बताया कि ब्राजील की प्रमुख विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर ने भारत की एक कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम किया है। इसके तहत जल्द ही भारत में क्षेत्रीय जेट विमानों के लिए एक फाइनल असेंबली लाइन शुरू की जाएगी। इससे देश में विमान निर्माण से जुड़ा पूरा औद्योगिक तंत्र मजबूत होगा और नई नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा रूस की सुखोई कंपनी ने भी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत में एसजे-100 सुपर जेट विमान बनाने की योजना है, जो लगभग 100 यात्रियों की क्षमता वाला विमान होगा। यह क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। मंत्री ने कहा कि विमान निर्माण एक बेहद जटिल और तकनीकी क्षेत्र है, जिसमें बहुत कम देश सफल हुए हैं। लेकिन सरकार को भरोसा है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश के जरिए भारत इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सकता है।केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में विनियोग विधेयक, 2026 पेश किया। भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने तेलंगाना और आंध्र के OBC जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग की राज्यसभा में भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि तेलंगाना के 27 और आंध्र प्रदेश के 5 ओबीसी जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया जाए। इसके जरिए ये समुदाय सरकारी नौकरी, शिक्षा और अन्य लाभों का हकदार बन सकेंगे। लक्ष्मण ने बताया कि NCBC ने पहले ही इन जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग हरीश बीरन ने राज्यसभा में सरकार से अपील की कि वे टर्मिनली बीमार मरीजों के लिए एंड-ऑफ-लाइफ केयर कानून लाएं। उन्होंने कहा कि संसद ने पिछले दो दशकों में इस मुद्दे पर कई रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट निर्देशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। बीरन ने पल्लिएटिव केयर को हर जिले के अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य करने की भी मांग की।राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने हाल ही में हुए अहमदाबाद-लंदन विमान हादसे और अजीत पवार की मौत जैसी घटनाओं के संदर्भ में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पायलट संघ चाहता है कि इन सभी रहस्यमय मामलों की विशेष अनुसूची के तहत पूरी तरह से जांच की जाए।राज्यसभा सांसद सुदा मूर्ति ने केंद्र सरकार से कर्नाटक के रायचुर जिले में AIIMS स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक में दशकों से विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। मूर्ति ने स्पष्ट किया कि रायचुर को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि हुबली या बेंगलुरु को।लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय बजट के तहत रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रही। सदन में अलग-अलग दलों के सांसदों ने रेलवे से जुड़े मुद्दों और अपने सुझावों को रखा। इस दौरान आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी के सांसद हरिश बालयोगी, मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद गणेश सिंह और बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने लोकसभा में अपने-अपने विचार और सुझाव रखे। सांसदों ने रेलवे के विकास, नई परियोजनाओं, यात्रियों की सुविधाओं और अपने-अपने क्षेत्रों में रेलवे से जुड़ी जरूरतों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कई सांसदों ने रेलवे नेटवर्क के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। चर्चा के बाद इन मांगों पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Rajya Sabha Lok Sabha Bjp Congress Lpg Cylinder West Asia Conflict Parliament Budget Session Question And Answer India News In Hindi Latest India News Updates राज्य सभा लोकसभा भाजपा कांग्रेस एलपीजी सिलेंडर पश्चिम एशिया संघर्ष संसद बजट सत्र सवाल जवाब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर जब्त, FIR: कानपुर में एजेंसी पर हंगामा; मैनपुरी में गैस के चक्कर में सास-बहू...UP Cylinder Crisis live Update Prayagraj Meerut Gonda kanpur Gas Agency video
Read more »
चुनाव 2026 तारीखें LIVE: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा जल्दभारत निर्वाचन आयोग आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे नई दिल्ली में आयोजित होगी। पिछले चुनावों का ब्योरा और पार्टियों की स्थिति भी दी गई है।
Read more »
BCCI Naman Awards Live: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का 'नमन', गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीनमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित &39;नमन अवॉर्ड्स 2026&39; में आज भारतीय क्रिकेट के कई सितारों को सम्मानित किया जाएगा। इस
Read more »
बजट सत्र का दूसरा फेज, आज छठवां दिन: LPG संकट पर हंगामे के आसार; TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटि...Parliament Budget Session 6th Day Latest Updates. Follow LPG Price Hike Protest Parliament Budget Session Day 6, TMC Election Commission Notice on Dainik Bhaskar.
Read more »
Parliament Budget Session 2026 Live: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC का प्रोटेस्ट, राज्यसभा से किया वॉकआउटBudget Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. बजट सत्र के दूसरे हाफ में संसद शनिवार, 28 मार्च और रविवार 29 मार्च को भी चलेगी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Read more »
गैस के लिए कानपुर में लाइनें, कई एजेंसियां बंद: गोंडा में एजेंसी के बाहर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे; कि...Uttar Pradesh CM Yogi UP Cylinder Crisis live Update Prayagraj Meerut Gonda kanpur Gas Agency video
Read more »



