Beyond the Breaking News

Pawan Khera News: 'किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं', पवन खेड़ा हमलावर, जानें किससे पूछा ये तीखा सवाल

Congress Leader Pawan Khera News

Pawan Khera News: 'किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं', पवन खेड़ा हमलावर, जानें किससे पूछा ये तीखा सवाल
पवन खेड़ा का पीएम मोदी से सवालपवन खेड़ा ने पेट्रोल डीजल की कीमत पर कमेंटPawan Khera

Pawan Khera Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के रेट पांच दिन में दूसरी बार बढ़ने पर पवन खेड़ा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पीएम मोदी से दो टूक कहा कि भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं।

Pawan Khera News: 'किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं', पवन खेड़ा हमलावर, जानें किससे पूछा ये तीखा सवाल Pawan Khera Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के रेट पांच दिन में दूसरी बार बढ़ने पर पवन खेड़ा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पीएम मोदी से दो टूक कहा कि भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं।तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच दिन के भीतर दूसरी बार इजाफा किया है। इसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस संबंध में तल्ख टिप्पणी की है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पांच दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। हम बस प्रधानमंत्रीसे यह पूछना चाहते हैं कि आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?

उन्हें एक ही बार में मार डालिए।को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों की नाकामियों को छिपाने की कोशिश करते हुए आम नागरिकों पर बोझ डाल रही है। खरगे की यह टिप्पणी तब आई जब सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच, एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दीं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खरगे ने कहा, 'दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए। पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है।' भारत के तेल आयात और विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि विश्वगुरु का झूठा दंभ भरने वाले पीएम मोदी ने अमेरिका से हाथ-पैर जोड़कर रूसी तेल खरीदने की इजाजत का एक महीने का एक्सटेंशन लिया है। हर बार ऐसा करके वो 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं। ऐसा पहले किसी पिछली सरकार ने नहीं किया है। अब सवाल है कि अगर सरकार के अनुसार, हमें ऐसा करने की अनुमति मिली हुई है, तो फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों का बोझ अभी भी आम लोगों पर क्यों डाला जा रहा है?

खरगे ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं: बीजेपी में दूरदर्शिता और नेतृत्व की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संकट आया, तो वे चुनावों में व्यस्त रहे और जनता को 'लूटने' की योजना बनाते हुए 'मीठी-मीठी बातों' में लगे रहे।खरगे ने कहा कि केवल विदेशों में प्रायोजित पीआर करने से 'विश्वगुरु' नहीं बना जाता, पीएम मोदी, जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ती है। असली सवालों से मत भागिए… इन्हें आप 'आम कैसे खाते हैं' और 'टॉनिक कौन सा पीते हैं' से कोई मतलब नहीं है। अगर जवाब देंगे कि इस संकट से निपटने के लिए खुद क्या कर रहें हैं, तभी जनता के असली 'प्रधान सेवक' कहलाएंगे, वरना महज 'प्रचारक' बनकर ही रह जाएंगे।उठाए। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पांच दिन में ये दूसरी बढ़ोतरी है। हम बस पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं कि आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?

उन्हें एक ही बार में मार दीजिए। वहीं सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश में बदलाव करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है, इस पर भी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिएक्ट किया।पवन खेड़ा ने कहा कि देखिए, हमारे समाज में एक संतुलन होना जरूरी है। कई दावे और जवाबी दावे होते हैं। सभी पक्षों के बीच एक संतुलन होना चाहिए। यह एक ऐसी चुनौती है जिसका भारत ने हमेशा बहुत ही परिपक्वता से सामना किया है। और मुझे खुशी है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे समाज में एक बहस छेड़ रहा है, क्योंकि कुत्तों से प्यार करने वालों के अपने दावे हैं, और जो लोग आवारा कुत्तों से असुरक्षित महसूस करते हैं, उनकी भी अपनी जायज चिंताएं हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर बीच का रास्ता होना चाहिए जो सभी पक्षों का ध्यान रखे।रुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं। पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पवन खेड़ा का पीएम मोदी से सवाल पवन खेड़ा ने पेट्रोल डीजल की कीमत पर कमेंट Pawan Khera Pawan Khera On Pm Modi Narendra Modi Petrol Diesel Price Hike नरेंद्र मोदी

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-28 16:44:46