Beyond the Breaking News

Russian Drone Strike in Controlled Luhansk Area Kills 18, Including Youth Women

Conflict And Crisis News

Russian Drone Strike in Controlled Luhansk Area Kills 18, Including Youth Women
Ukrainian ConflictRussian Drone AttackHostel

A Russian drone attack on a hostel in a controlled Luhansk area resulted in the death of 18 people, many of whom were women. Russia accused Ukraine of deliberately targeting civilians, while Ukraine denied the allegations and claimed to have targeted a special drone command unit. The attack completely destroyed a large part of the hostel, and many sections of the building were damaged.

रूस नियंत्रित लुहांस्क क्षेत्र में हॉस्टल पर हुए ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जिनमें कई युवा महिलाएं शामिल हैं.

रूस ने यूक्रेन पर जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जबकि कीव ने इसे खारिज किया है. पूर्वी यूक्रेन के रूस नियंत्रित लुहांस्क क्षेत्र में एक हॉस्टल पर हुए ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. रूसी अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में बड़ी संख्या युवा महिलाओं की है. इस घटना को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीखी बहस भी हुई.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के विकल्प तैयार करने का आदेश दिया. ने जानबूझकर स्टारोबिल्स्क शहर में स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के हॉस्टल को ड्रोन से निशाना बनाया. वहीं, यूक्रेन की सेना ने हमले में नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया है.

यूक्रेन का कहना है कि उसने इलाके में मौजूद एक स्पेशल ड्रोन कमांड यूनिट को निशाना बनाया था और उसकी सेना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करती है. दूसरी ओर पुतिन ने दावा किया कि उस क्षेत्र में कोई मिलिट्री फैसिलिटी मौजूद नहीं थी. ड्रोन हमले में हॉस्टल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. एक क्षतिग्रस्त क्लासरूम में डेस्कों पर ईंटें और धूल बिखरी हुई थीं, जबकि दीवार पर 'I Love English' लिखा दिखाई दिया.

कई हिस्सों में सीढ़ियां मलबे से बंद थीं. की सरकारी समाचार एजेंसी RIA ने आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बताया कि अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. हवा में हाईजैक...

यूक्रेन के ड्रोन को इन देशों की ओर मोड़ रहा रूससितंबर में भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिलमें रूस समर्थित प्रशासन के प्रमुख लियोनिड पासेचनिक ने 21 पीड़ितों की प्रारंभिक सूची जारी की. इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं और सबसे कम उम्र की पीड़िता हाल ही में 18 साल की हुई थी. उन्होंने 41 घायलों की सूची भी जारी की, जिनमें सबसे कम उम्र का घायल 15 साल का है.

स्थानीय निवासियों के मुताबिक पहले रॉकेट हमले में एक पुराने सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया और बाद में ड्रोन हॉस्टल से टकराए, जिससे बिल्डिंग में आग लग गई. रूस की मांग पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई थी. बैठक में रूस ने यूक्रेन पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया, जबकि यूक्रेन ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि घटना की स्वतंत्र जांच नहीं हुई है.

कई देशों ने घटनास्थल तक अंतरराष्ट्रीय पहुंच देने की मांग की. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने नागरिक ठिकानों पर सभी प्रकार के हमलों की निंदा करते हुए इस सप्ताह यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के गोदाम पर रूसी मिसाइल हमले का भी जिक्र किया, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी और करीब 10 लाख डॉलर की राहत सामग्री नष्ट हो गई थी. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मोर्चे से दूर हवाई हमलों में हजारों यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं.

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से का लगभग पांचवां हिस्सा अभी रूस के नियंत्रण में है. रूस लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बना रहा है, जबकि यूक्रेन ने इस साल रूस के भीतर तेल प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए हैं. दोनों पक्ष नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

रूस के काला सागर स्थित नोवोरोसिस्क बंदरगाह के एक तेल टर्मिनल में शनिवार तड़के ड्रोन के मलबे से आग लग गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने नोवोरोसिस्क के शेस्खारिस ब्लैक सी ऑयल टर्मिनल और पास के ग्रुशोवा ऑयल डिपो पर हमला किया. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सेना ने रूस के पर्म क्षेत्र में एक बड़े केमिकल फैक्टी को भी निशाना बनाया.

पर्म क्षेत्र के गवर्नर दिमित्री मखोनिन ने कहा कि एक इंडस्ट्रियल फैसिलिटी को यूक्रेनी ड्रोन ने निशाना बनाया था, लेकिन उन्हें मार गिराया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ukrainian Conflict Russian Drone Attack Hostel Youth Women Civilian Casualties

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेड लाइट क्रॉसिंग का चालान, ड्राइवर ने खुद लड़ा केस, 18 साल बाद ऐसे मिली जीतरेड लाइट क्रॉसिंग का चालान, ड्राइवर ने खुद लड़ा केस, 18 साल बाद ऐसे मिली जीतकोर्ट-कचहरी में कई बार ऐसे दिलचस्प किस्से सामने आते हैं, जिन्हें आम इंसान खुद से जोड़ लेता है. कोर्ट में खड़ा हर मजरिम गलत नहीं होता लेकिन हर बार ये साबित भी नहीं हो पाता. इस बार भी रेड लाइट क्रॉसिंग के चालान के खिलाफ लड़ने वाले ड्राइवर को न तो गलत ठहराया गया और न ही उस पर आरोप सिद्ध हुआ लेकिन 18 साल की लड़ाई के बाद शख्स को आखिरकार जीत हासिल हुई.
Read more »

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान - rajya sabha elections voting for 24 seats on 18 june ec announcedराज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान - rajya sabha elections voting for 24 seats on 18 june ec announcedचुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा, जिसमें नामांकन और जांच की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।
Read more »

Transport Strike: दिल्ली में दिखने लगा असर, सब्जी-फलों के दाम में लगी आग; 18 रुपये वाली लौकी 30 की हुईTransport Strike: दिल्ली में दिखने लगा असर, सब्जी-फलों के दाम में लगी आग; 18 रुपये वाली लौकी 30 की हुईराजधानी दिल्ली की प्रमुख मंडियों आजादपुर, गाजीपुर और ओखला में ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर साफ दिखाई देने लगा है।
Read more »

शिर्डी में ₹3 हजार करोड़ से बन रहा डिफेंस हब: डिफेंस ड्रोन और सूर्यास्त्र मिसाइल के हार्डवेयर बनाने की तैयारी; राजनाथ सिंह आज उद्घाटन करेंगेशिर्डी में ₹3 हजार करोड़ से बन रहा डिफेंस हब: डिफेंस ड्रोन और सूर्यास्त्र मिसाइल के हार्डवेयर बनाने की तैयारी; राजनाथ सिंह आज उद्घाटन करेंगेShirdi Defence Complex ₹3000 Crore Hub Inauguration by Rajnath Singh. Follow Defence Drone & Suryaastra Missile Hardware Latest Updates.
Read more »

रोजगार पोर्टल में लागू होगा AI आधारित जॉब मैचिंग सिस्टम: सरकारी विभागों में भी होगा 'सेवामित्र' का इस्तेमाल, जर्मनी-जापान में नौकरियों के लिए युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंगरोजगार पोर्टल में लागू होगा AI आधारित जॉब मैचिंग सिस्टम: सरकारी विभागों में भी होगा 'सेवामित्र' का इस्तेमाल, जर्मनी-जापान में नौकरियों के लिए युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंगUP Yogi Sewamitra for Sarkar. AI job matching, youth training, Germany-Japan jobs. Latest Updates.
Read more »

भड़का रूस…यूक्रेन के हमले में 18 की मौत के बाद पुतिन ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश | Putin Orders Retaliatory Strikes After Ukraine Attack Kills 18भड़का रूस…यूक्रेन के हमले में 18 की मौत के बाद पुतिन ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश | Putin Orders Retaliatory Strikes After Ukraine Attack Kills 18Russia-Ukraine War Update: रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के हमले में कब्जे वाले शहर की एक कॉलेज डॉरमेट्री पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-06-03 11:47:39