Beyond the Breaking News

‘बे’कार मरता, क्या-क्या करता...

E20 Petrol News

‘बे’कार मरता, क्या-क्या करता...
Ethanol Blended FuelPetrol PolicyNitin Gadkari

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली NCR में डीजल कार नहीं चलने देंगे. अब सुप्रीम कोर्ट तो सुप्रीम ही है. लॉर्डशिप सर-आंखों पर. तो पेट्रोल कार खरीद ली.

पेट्रोल मंत्री ने पेट्रोल का अधिकार सड़क मंत्री को दे दिया है, जो असल में गन्ना मंत्री हैं. दोनों ने कहा शुद्ध पेट्रोल नहीं देंगे.

पेट्रोल में मिलाने के लिए एथनॉल कम पड़ेगा तो आयात कर लेंगे. कच्चे तेल का आयात कम करके जो डॉलर बचाया, उससे सड़ा अनाज आयात कर लेंगे. पर पेट्रोल तो 20% मिलावट वाला ही देंगे. इसलिए E20 पेट्रोल कार खरीद ली.

और पढ़ेंअब इस नए पेट्रोल में मिलावट इतनी है कि फ्यूल पंप ख़राब हो गया. गाड़ी का इंजन खराब हो गया. लोग पेट्रोल पंप वाले को गरिया रहे हैं, वो टैंकर वाले को गरिया रहा है. पेट्रोल पंप के भूमिगत टैंक में जंग लग रहा है क्योंकि उसमें पानी चला जा रहा है.

कार अलग सुबक रही है. कसम से, किच्चान मची है. इतनी बड़ी चेन में कौन पकड़ेगा, किसको पकड़ेगा? चलो, झंझट खतम करो और नई इलेक्ट्रिक कार ले लो.

पर बला ऐसे कहां टलती है. आफत फिर भी सिर उठाए, मुंह बाए हमारे हिस्से खड़ी मिली. हाउसिंग सोसाइटी ने कहा चार्जिंग सिस्टम नहीं लगेगा, उससे आग लग जाती है. सोसाइटी वाले कह रहे हैं कहीं और नया घर ले लो.

इधर पेट्रोल वाली गाड़ी कहीं भी खड़ी हो जा रही. फिर उसे हटाने के लिए टो-अवे वाली गाड़ी बुलानी पड़ रही. ढुलाई की गई गाड़ी अब सर्विस सेंटर में खड़ी रह रही. इस तरह पेट्रोल की बचत हो रही है.

मोदीजी आह्वान करते, उसके पहले ही गडकरी जी ने इंतजाम कर दिया. ऐसी दूरदर्शिता से ही देश चलेगा. Advertisement दादा कोंडके कहे रहे आगे की सोच. काहे कि, तुम्हारे पीछे क्या हो रहा है, देख लोगे तो तन बदन में आग लग जाएगी.

सदन में नहीं लगेगी. वहां ठण्डक बनी रहती है. शोर कितना भी हो, सेंट्रलाइज्ड कूलिंग सबका निवारण कर देती है. कुहुकता हुआ कुकर आखिर ठंडा पड़ ही जाता है.

वहां आपके चुने गए चन्द्रवदन कोई क्रंदन नहीं करेंगे. क्योंकि चंद्रवदन तेल का पंप चलाते हैं, गाड़ी तो सरकार चलाती है. अरे क्रंदन तो आपके माथे पर लिखा है जिसे वो पढ़ चुका है. तीन आखर का ही है वो भी.

कोई आखर आपको नहीं अखरेगा. आप यूज़्ड टू हैं. जो लिखा है कपार पर, नहीं बदलेगा. आपका भाग्य, बाबासाहब का संविधान, और सरकार की नीतियां.

सरकारें आएंगी, जाएंगी. पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी. मगर ये देश रहना चाहिए. गाड़ियां आएंगी, जाएंगी, पॉलिसियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर इथेनॉल रहना चाहिए.

काहे कि, एक बार हमने कमिटमेंट कर दी तो अपने आप की भी नहीं सुनते. किसी के बाप की नहीं सुनते. जनता का फीडबैक घंटा सुनेंगे, मीटिंग की मिनिट्स लेंगे और एक सेकंड में एंटी नेशनल कहकर खारिज़ कर देंगे. सब सहन करो.

अपने कर्मों का फल वहन करो. वाहन हो गारत, बोलो जय भारत. देश के लिए इतना नहीं कर सकते. तुम पर लाख लानत. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ethanol Blended Fuel Petrol Policy Nitin Gadkari Ethanol Fuel Fuel Pump Damage Car Engine Problem Electric Vehicle EV Charging Issue India Fuel Policy Petrol Blending Ethanol Import Crude Oil Import Auto Industry Vehicle Maintenance Housing Society EV Rules Petrol Pump Issue Fuel Quality Debate Satire Article Indian Politics Satire ई20 पेट्रोल एथनॉल मिश्रित पेट्रोल नितिन गडकरी पेट्रोल नीति इलेक्ट्रिक कार ईवी चार्जिंग इंजन खराबी व्यंग्य लेख

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान ने छुआ नया रिकॉर्डDelhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान ने छुआ नया रिकॉर्डDelhi NCR Weather: Severe heat alert in Delhi-NCR, temperature touches new record, Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान ने छुआ नया रिकॉर्ड
Read more »

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल, जानिए बारिश का ताजा अपडेटDelhi NCR weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल, जानिए बारिश का ताजा अपडेटDelhi NCR weather: The scorching heat in Delhi-NCR has made the lives of people miserable, दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल
Read more »

New Year 2026: नए साल को लेकर दिल्ली-NCR में कड़ी ट्रैफिक पाबंदियां, जारी की गई Traffic AdvisoryNew Year 2026: नए साल को लेकर दिल्ली-NCR में कड़ी ट्रैफिक पाबंदियां, जारी की गई Traffic AdvisoryDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi Traffic Advisory | New Year Delhi Traffic Advisory | traffic restrictions in Delhi-NCR for New Year celebrations | Delhi Police traffic advisory issued | Delhi News |
Read more »

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और प्रदूषण का कहर, अगले 5 दिन का प्रिडिक्शन देखिएDelhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और प्रदूषण का कहर, अगले 5 दिन का प्रिडिक्शन देखिएDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi NCR Weather Update | Delhi NCR Weather | Weather Forecast Delhi NCR | Dense fog and pollution grip Delhi-NCR | Delhi News | Delhi NCR ka Mausam | 18 January ka Mausam | Delhi NCR Mausam |
Read more »

Delhi-NCR Weather: भयंकर कोहरा और बारिश…IMD का अलर्ट! अगले 24-48 घंटे में दिल्ली-NCR का बदलेगा मौसमDelhi-NCR Weather: भयंकर कोहरा और बारिश…IMD का अलर्ट! अगले 24-48 घंटे में दिल्ली-NCR का बदलेगा मौसमDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi-NCR Weather | Delhi-NCR Weather News | Delhi-NCR Weather Update | Delhi-NCR Weather Forecast | IMD | IMD Rain Alert in Delhi NCR | Delhi News | Weather News | Weather Update | दिल्ली एनसीआर
Read more »

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट के आसारDelhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट के आसारDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi NCR | Delhi-NCR Weather | Delhi-NCR Weather News | Delhi-NCR Weather Forecast | Delhi-NCR Weather Today | Delhi Ka Mausam | Delhi-NCR Weather Forecast 23 to 24 February | IMD | दिल्ली एनसीआर
Read more »



Render Time: 2026-05-30 16:45:45